NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
प्रधानमंत्री मंत्री के 'टॉप प्रायोरिटी' वाले बयान में है कितनी सच्चाई ?
एक तरफ प्रधानमंत्री 'ऑपरेशन ग्रीन्स' के ज़रिये किसानों के दर्द को ख़तम करने की बात कर रहे हैं , तो दूसरी तरफ़ ज़मीन पर किसानों की स्तिथी बत से बत्तर होती जा रही है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Feb 2018
Modi

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रचार शुरू करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को किसानों के प्रति अपनी “प्रतिबद्धता” को दर्शाने का प्रयास किया I बंगलुरु में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उनके लिए ‘टॉप’ शब्द का मतलब है “टोमेटो, अनियन और पोटैटो (टमाटर,प्याज़ और आलू) I”

मोदी ने रैली में कहा “फल और सब्ज़ियाँ उगाने वाले किसान हमारे लिए टॉप प्रायोरिटी( मुख्य प्राथमिकता) हैं I टॉप मतलब “टोमेटो, अनियन और पोटैटो”I हमने इन किसनों के लिए ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ शुरू किया है I ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ उसी तरह किसानों के लिए मददगार होगा जिस तरह अमूल मॉडल डेरी के लिए था I

टमाटर, प्याज़ और आलू का उत्पादन बढ़ाने पर मोदी का ये बयान तब आ रहा है जब बीजेपी शासित राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों की बहुत ख़राब स्तिथी में हैं I इस साल जनवरी में ही उत्तर प्रदेश में किसानों ने विरोध करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर के सामने आलू और बाकि सब्जियां फेंक दी थी I

जिन किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिला वह बीजेपी की सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर करने सड़कों पर उतर आये थे I इससे पहले सरकार ने एक क्विंटल आलू के उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 457 रुपये तय किया था , पर किसानों की माँग थी कि ये मूल्य 1000 रुपये होना चाहिए I

विरोध प्रदर्शन कर रहे एक किसान ने IANS से कहा “हमें मंडी में 1 किलो पर 3 से 4 रुपये मिलते हैं पर हमें 1 किलो पर 10 रुपये मिलने चाहिए , हम और कर ही क्या सकते हैं अगर बहरे कानों को हमारी आवाज़े सुनाई नहीं देती I”

उत्तर प्रदेश के किसानों की तरह ही आंध्र प्रदेश के किसानों ने भी अपनी उपज को पक्किकोंडा की  सड़क पर फेंक दिया और कुरनूल ज़िले में भी दिसंबर में इसी तरह की कार्यवाही की गयी I अपनी उपज को मंडी में ले जाने के बाद किसानों को पता चला कि उपज की कीमत सिर्फ 50 पैसे किलो रह गयी है I आंध्रप्रदेश की ही तरह झारखण्ड और मध्य प्रदेश में भी किसानों ने विरोध जताते हुए हाईवे पर टमाटर फेंक दिए I

पछले साल भारतीय बाज़ारों में नवंबर और दिसंबर के दौरान टमाटर की कीमतों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले थे I कलकत्ता, मुंबई और बंगलुरु में टमाटर की कीमतें 700% तक बढ़ गयीं और टमाटर की बाज़ार में 100 से 120 रुपये पर बिक रहा था I वहीँ दूसरी तरफ किसान अपनी उपज को बेचने में काफी तकलीफों का सामना कर रहे थे I

जब प्याज़ पिछले साल 15 रुपये के औसतन दाम पर बिक रहे थे और उसी समय मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसान उत्पादन की लागत से भी कम दाम पर प्याज़ बेचने पर मजबूर थे I

नासिक में किसान 2 रुपये किलो के भाव पर प्याज़ बेचने के लिए मजबूर थे जबकि, औसतन उत्पादन लागत 6 रुपये किलो थी I इसी समय अक्टूबर-नवम्बर 2017 में नासिक के बाज़ार में एक किलो प्याज़ की कीमत बढ़कर 70-80 रुपये हो गयी थी I पर जनवरी 2018 में के आखरी हफ्ते में ये 50% तक गिर गयी थी I

इसके साथ ही मोदी ने बंगलुरु में अपने संबोधन में कहने कहने का प्रयास किया कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो “किसानों के हमदर्द” येदुरप्पा मुख्य मंत्री होंगे I

मोदी ने कहा “अगर किसान के बेटे येदुरप्पा मुख्य मंत्री बनते हैं तो केंद्र की न्यूनतम समर्थन मूल्य स्कीम बहुत कामयाब होगी क्योंकि वह किसानों की समस्याएं समझते हैंI”

कांग्रेस के बड़े विधायकों के भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हुए मोदी शायद ये भूल गए कि बी अस येदुरप्पा जो दो बार कर्नाटक के मुख्य मंत्री रह चुके हैं , खुद भष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं I

TOP PRIORITY
प्रधानमंत्री
मोदी सरकार
बीजेपी
कर्नाटक सरकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018

Related Stories

किसान आंदोलन के नौ महीने: भाजपा के दुष्प्रचार पर भारी पड़े नौजवान लड़के-लड़कियां

झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल

झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण

सत्ता का मन्त्र: बाँटो और नफ़रत फैलाओ!

जी.डी.पी. बढ़ोतरी दर: एक काँटों का ताज

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

5 सितम्बर मज़दूर-किसान रैली: सबको काम दो!

रोज़गार में तेज़ गिरावट जारी है

लातेहार लिंचिंगः राजनीतिक संबंध, पुलिसिया लापरवाही और तथ्य छिपाने की एक दुखद दास्तां

माब लिंचिंगः पूरे समाज को अमानवीय और बर्बर बनाती है


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License