NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
प्रियंका गांधी का राजनीति में प्रवेश, महासचिव बनीं, पूर्वी यूपी का प्रभार
प्रियंका की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने कहा "मैं अखिलेशजी और मायावतीजी का बहुत आदर करता हूं। उन्होंने अपना गठबंधन किया है और वे हमारे शत्रु नहीं हैं। हम साथ लड़ रहे हैं।”
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Jan 2019
PRIYANKA GANDHI VADRA

उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा गठबंधन द्वारा किनारे किए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने तुरुप का पत्ता खेलते हुए बुधवार को अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि यह कदम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए उठाया गया है जहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक फेरबदल में कांग्रेस नेतृत्व ने मध्य प्रदेश के गुना के सांसद ज्योदिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

विवादास्पद उद्योगपति राबर्ट वाड्रा से शादी करने वालीं और दो बच्चों की मां प्रियंका गांधी ने सोनिया गांधी (रायबरेली) और राहुल गांधी (अमेठी) के लोकसभा क्षेत्रों तक ही सीमित अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए सक्रिय राजनीति में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "वह फरवरी के पहले हफ्ते से नई जिम्मेदारी संभालेंगी।"

सक्रिय राजनीति में उनकी शुरुआत से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अगला लोकसभा चुनाव अपनी मां की संसदीय सीट रायबरेली से लड़ सकती हैं।

यह पहली बार है कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने महासचिवों को क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रिंयका गांधी और सिंधिया को क्रमश: पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, वहीं महासचिव उत्तर प्रदेश रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को हरियाणा तक सीमित कर दिया गया है।

इस फेरबदल में राहुल गांधी ने केरल से लोकसभा सदस्य के. सी. वेणुगोपाल को कांग्रेस का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है। यह पद पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभाल रहे थे।

प्रियंका की नियुक्ति को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया जाना पार्टी के आधार को राज्य में दोबारा बनाने की योजना का भाग है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए जिस तरह से भी संभव हो समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रियंका गांधी पर है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं या नहीं।

पार्टी के महासचिव के रूप में प्रियंका गांधी और ज्योदिरादित्य सिंधिया के नामों की घोषणा करने के बाद राहुल ने संवाददाताओं से कहा, "मैं अखिलेशजी और मायावतीजी का बहुत आदर करता हूं। उन्होंने अपना गठबंधन किया है और वे हमारे शत्रु नहीं हैं। हम साथ लड़ रहे हैं। अगर बची हुई पार्टियां हमारे साथ होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।"

(इनपुट आईएएनएस)

Congress
PRIYANKA GANDHI VADRA
Rahul Gandhi
Uttar pradesh
2019 आम चुनाव
General elections2019

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License