NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
प्रमोद कुमार मिश्रा प्रधानमंत्री के नये प्रधान सचिव, पी के सिन्हा प्रधान सलाहकार
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि गुजरात काडर के 1972 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा (71) ने अपनी यह नयी जिम्मेदारी बुधवार को संभाल ली।
मिश्रा प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Sep 2019
P.k. Sinha
Image Credit : Varta

प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा को नया प्रधान सलाहकार बनाया गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से बुधवार को दी गई।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि गुजरात काडर के 1972 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा (71) ने अपनी यह नयी जिम्मेदारी बुधवार को संभाल ली।
मिश्रा प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
वह नृपेंद्र मिश्रा का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल में अपना पद छोड़ा था।
एक सरकारी आदेश में कहा गया कि पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा (64) 11 सितम्बर से प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहार होंगे जिन्हें गत महीने प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्ति किया गया था।
समाचार एजेंसी भाषा की ओर जारी ख़बर के अनुसार 2014 से 2019 के बीच प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के तौर पर कार्य करने वाले प्रमोद कुमार मिश्रा को मानव संसाधन प्रबंधन में नवोन्मेषी परिवर्तन, विशेष तौर पर वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति का श्रेय दिया जाता है।
उन्हें कृषि, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र, आधारभूत वित्तपोषण और नियामक मुद्दों से जुड़े कार्यक्रमों के प्रबंधन में कार्य का व्यापक अनुभव बताया जाता है। दावा है कि उन्हें नीतियां बनाने और प्रशासन का व्यापक अनुभव है और उन्होंने कई प्रमुख जिम्मेदारियों निभायी हैं जिसमें प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, सचिव कृषि एवं सहयोग, राज्य ऊर्जा नियामक आयोग का अध्यक्ष। साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी कार्य का अनुभव है।
सिन्हा ने 13 जून 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव के तौर पर कार्य किया है।
इससे पहले वह ऊर्जा सचिव, सचिव, जहाजरानी और भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के विशेष सचिव के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।
30 अगस्त को सिन्हा को प्रधानमंत्री द्वारा विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया था।
सिन्हा उत्तर प्रदेश काडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने सेंट स्टीफेंस कालेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से पूरी की।

Prime Minister Narendra Modi
P.K. Mishra
Pradeep Kumar Sinha
PMO
r

बाकी खबरें

  • रशिया ने सालों की देरी के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में विशाल 'नौका' मॉड्यूल लॉन्च किया
    संदीपन तालुकदार
    रशिया ने सालों की देरी के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में विशाल 'नौका' मॉड्यूल लॉन्च किया
    24 Jul 2021
    नौका में न केवल अनुसंधान की सुविधा होगी, बल्कि एक अंतरिक्ष यात्री के लिए एक शौचालय, ऑक्सीजन उत्पादन प्रणाली और यूरिन से पानी रिसाइकल करने की सुविधा के साथ एक अतिरिक्त बिस्तर भी मौजूद होगा।
  • किसान ट्रैक्टर मार्च : बिजनौर से 200 ट्रैक्टर ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जाने को तैयार
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    किसान ट्रैक्टर मार्च : बिजनौर से 200 ट्रैक्टर ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जाने को तैयार
    24 Jul 2021
    बिजनौर के धामपुर के दुष्यंत राणा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर रैलियों का यह सिलसिला पिछले महीने शुरू हुआ था और बीकेयू द्वारा आयोजित यह तीसरा ट्रैक्टर मार्च है।
  • पड़ताल दुनिया भर की: जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस है साइबर हथियार, इस पर लगे रोक
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर की: जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस है साइबर हथियार, इस पर लगे रोक
    23 Jul 2021
    ‘पड़ताल दुनिया भर की’ में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर के अंतरराष्ट्रीय जाल पर बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। प्रबीर ने बताया कि किस तरह से यह साइबर…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    डीयू के छात्रों का नाजायज़ फ़ीस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, संसद सोमवार तक स्थगित और अन्य ख़बरें
    23 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी रहेगी डीयू में छात्रों का प्रदर्शन, संसद सोमवार तक स्थगित और अन्य ख़बरों पर।
  • मैं भी ब्राह्मण हूं
    अजय कुमार
    'मैं भी ब्राह्मण हूं' का एलान ख़ुद को जातियों की ज़ंजीरों में मज़बूती से क़ैद करना है
    23 Jul 2021
    रैना ने अगर “मैं ब्राह्मण हूं” कह कर खुद को संबोधित कर दिया तो इसमें गलत क्या है? तो चलिए इस तरह के ढेर सवालों के जवाब के लिए सुसंगत और जायज राय बनाने की तरफ चलते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License