NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
प्रोफाइल को आधार से जोड़ना: न्यायालय मामलों को स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई पर सहमत
उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र,गूगल ,ट्विटर, यूट्यूब और अन्य को नोटिस भेज कर 13 सितंबर तक जवाब देने को कहा। 
भाषा
20 Aug 2019
social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

उच्चतम न्यायालय फेसबुक इंक की उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है जिसमें उपयोगकर्ता के सोशल मीडिया अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने की मांग करने वाले मामलों को मद्रास,बंबई और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों से उच्चतम न्यायालय स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र,गूगल ,ट्विटर, यूट्यूब और अन्य को नोटिस भेज कर 13 सितंबर तक जवाब देने को कहा।

न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायूमर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि जिन पक्षों को नोटिस जारी नहीं किए गए हैं उन्हें ईमेल से नोटिस भेजे जाएं।

पीठ ने कहा कि उपयोगकर्ता के सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से जोड़ने के जो मामले मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित हैं उन पर सुनवाई जारी रहेगी लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं दिया जाएगा।

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से सोमवार को कहा था कि फर्जी खबरों के प्रसार, मानहानि, अश्लील , राष्ट्र विरोधी एवं आतंकवाद से संबंधित सामग्री के प्रवाह को रोकने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट को उसके उपयोगकर्ताओं के आधार नंबर से जोड़ने की आवश्यकता है । 

फेसबुक इंक तमिलनाडु सरकार के इस सुझाव का इस आधार पर विरोध कर रहा है कि 12-अंकों की आधार संख्या को साझा करने से उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता नीति का उल्लंघन होगा ।

फेसबुक इंक ने कहा कि वह तीसरे पक्ष के साथ आधार संख्या को साझा नहीं कर सकता है क्योंकि त्वरित मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के संदेश को कोई और नहीं देख सकता है और यहां तक कि उनकी भी पहुंच नहीं है ।

high court
google
Facebook
aadhar link
Social Media
popularity of social media

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

मृतक को अपमानित करने वालों का गिरोह!

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

कैसे बना सोशल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग?

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?


बाकी खबरें

  • SHAE
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्रिकेट: नहीं रहे स्पिन के जादूगर
    04 Mar 2022
    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी और महान गेंदबाज़ शेन वॉर्न का निधन हो गया है। ख़बरों के मुकाबिक हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव में, याद उन वीरों की जिन्होंने मणिपुर को बनाया सेकुलर
    04 Mar 2022
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मणिपुर के उन शहीदों से रुबरू कराया जिन्होंने मणिपुर को साम्राज्यवादी ताकतों से बचाने के लिए , मणिपुर को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए संघर्ष किया और जान की बाज़ी लगाई।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: यूपी की लड़ाई का आख़िरी दांव, जो जीता वही सिकंदर
    04 Mar 2022
    अब यूपी की लड़ाई का आख़िरी चरण आ गया है। सात मार्च-सातवां चरण... इस सातवें और अंतिम चरण में कुल 9 ज़िलों की 54 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें बनारस भी है और आज़मगढ़ भी। एक मोदी का गढ़ तो दूसरा अखिलेश…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस संघर्ष : प्रचार की तमाम हदें पार! लौट रहे छात्रों से "मोदी ज़िंदाबाद" के नारे !
    04 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद है तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा बीजेपी सरकार के झूठे प्रचार तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं और यूक्रेन-रूस संघर्ष के चलते यूक्रेन में भारतीय विद्यार्थी पिछले 8 दिनों से फसे हुए हैं…
  • medical
    एम.ओबैद
    बिहार : प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फ़ीस कम करने और राइट टू हेल्थ की मांग होने लगी तेज़
    04 Mar 2022
    बिहार विधानसभा में प्राइवेट कॉलेजों द्वारा ली जाने वाली मोटी फ़ीस का मुद्दा उठाया गया है। राज्य सरकार भी राज्य के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का शुल्क कम कराने पर विचार करे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License