NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल : डॉक्टरों के प्रदर्शन के समर्थन में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर ने भी किया विरोध-प्रदर्शन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को यहां प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टी बांध कर काम किया और शुक्रवार को काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jun 2019
Bengal Doctors

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।  अब सीधे इसके लिए  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा  है ,जो की राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं। आज ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों पर कार्रवाई की धमकी दी और  विपक्षी दलों, खासकर भाजपा को 'सांप्रदायिकता' के लिए दोषी ठहराया। मुद्दा, जबकि विपक्षी दलों ने इस मामले का 'राजनीतिकरण ’करने और स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहने  के  लिए ममता से “इस्तीफा” देने की मांग की।

इस बीच, पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को  अन्य लोगों का समर्थन मिला,   दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को यहां प्रतीकात्मक प्रदर्शन करते हुए अपने सिर पर पट्टी बांध कर काम किया और शुक्रवार को काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने देश भर के आरडीए से सांकेतिक हड़ताल में शामिल होने को कहा है। 

एम्स आरडीए ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में चिकित्सकों के खिलाफ जारी और लगातार बिगड़ती हिंसा की स्थिति चिंतित और हताश करने वाली है। 

बयान में कहा गया, “कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, चिकित्सकों के हॉस्टलों पर भीड़ द्वारा हथियार के साथ हमला करने की खबरें आ रही हैं। सरकार चिकित्सकों को सुरक्षा और न्याय दिलाने में विफल रही है।”

इसमें कहा गया कि एम्स आरडीए इन घटनाओं से बेहद आहत है। एम्स आरडीए पश्चिम बंगाल के अपने सहयोगियों के समर्थन में उनके साथ खड़ी है और हमनें उनके समर्थन में 13 जून को प्रदर्शन करने और 14 जून को एक दिन के लिये हड़ताल रखने का फैसला किया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर, ओपीडी, नियमित और वार्ड सेवाएं बंद रहेंगी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

West Bengal
bengal doctors
aiims
New Delhi
resident doctors
mamta banerjee

Related Stories

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली

बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए

डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया

कोलकाता: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 29वीं बरसी पर वाम का प्रदर्शन

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल: वामपंथी पार्टियों ने मनाया नवंबर क्रांति दिवस

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

किसान आंदोलन की सफल राजनैतिक परिणति भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक ज़रूरत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या
    19 Mar 2022
    कुछ दिनों में यूपी की सत्ता पर बीजेपी की योगी सरकार दूसरी बार काबिज़ होगी। ऐसे में बीते कार्यकाल में 'बेहतर कानून व्यवस्था' के नाम पर सबसे ज्यादा नाकामी का आरोप झेल चुकी बीजेपी के लिए इसे लेकर एक बार…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 
    19 Mar 2022
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी ट्रेड यूनियन जुट गए हैं। देश भर में इन संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला जारी है।
  • रवि कौशल
    पंजाब: शपथ के बाद की वे चुनौतियाँ जिनसे लड़ना नए मुख्यमंत्री के लिए मुश्किल भी और ज़रूरी भी
    19 Mar 2022
    आप के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने बढ़ते क़र्ज़ से लेकर राजस्व-रिसाव को रोकने, रेत खनन माफ़िया पर लगाम कसने और मादक पदार्थो के ख़तरे से निबटने जैसी कई विकट चुनौतियां हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अल्ज़ाइमर बीमारी : कॉग्निटिव डिक्लाइन लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी का प्रमुख संकेतक है
    19 Mar 2022
    आम तौर पर अल्ज़ाइमर बीमारी के मरीज़ों की लाइफ़ एक्सपेक्टेंसी 3-12 सालों तक रहती है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    स्लोवेनिया : स्वास्थ्य कर्मचारी वेतन वृद्धि और समान अधिकारों के लिए कर रहे संघर्ष
    19 Mar 2022
    16 फ़रवरी को स्लोवेनिया के क़रीब 50,000 स्वास्थ्य कर्मचारी काम करने की ख़राब स्थिति, कम वेतन, पुराने नियम और समझौते के उल्लंघन के ख़िलाफ़ हड़ताल पर चले गए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License