NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, छह मरीजों को सुरक्षित बचाया
मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर की छत पर आग लग गई जिसके बाद छह मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jul 2019
सांकेतिक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर।

दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर में ईएसआई अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई जिसके बाद दमकलकर्मियों ने छह मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दमकल विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर आग लगने के बारे में सूचना मिली जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर ऑपरेशन थिएटर की छत पर आग लग गई जिसके बाद छह मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली की फैक्ट्रियों में लग रही आग में और मज़दूर हुए ख़ाक

आपको बता दें कि दिल्ली में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अभी फरवरी महीने में पॉश इलाके करोल बाग में एक होटल में आग लग गई थी जिसने 17 लोगों की जान ले ली थी। दिल्ली के औद्योगिक इलाके की फैक्ट्रियों में आग लगना तो अब आम होता जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मज़दूर जान गंवा चुके हैं। पिछले दिनों एक गर्ल्स हॉस्टल में भी आग लग गई थी। अस्पताल में आग की इस घटना में ये अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें : होटल अग्निकांड : हादसे के बाद सरकार को होश आया कि होटल तो नियमों के ख़िलाफ़ बना था

(भाषा के इनपुट के साथ)

delhi fire
Hospitals
esi hospital

Related Stories

दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फिर फैक्ट्री में लगी आग, मज़दूरों ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर साझा किए

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी

दिल्ली के किराड़ी में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ की मौत

दिल्ली की फ़ैक्ट्रियों में लगातार जलते मज़दूर, कौन लेगा ज़िम्मेदारी?

अनाज मंडी अग्निकांड: सिर्फ मज़दूरों की मौत नहीं, मुनाफे के लिए हत्या?

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड : मुनाफे की हवस और प्रशासन के गठजोड़ से मरते मजदूर

दिल्ली की एक और फैक्ट्री में आग, 43 मजदूरों की  मौत

दिल्ली: एक और फैक्ट्री में आग, फिर तीन मज़दूरों की मौत 


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License