NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पटना में महिला पुलिसकर्मी की मौत पर फूटा गुस्सा, अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप
पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें छुट्टी तक नहीं दी जाती है। महिला पुलिसकर्मी का भी छुट्टी न मिलने के कारण सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया जिससे उनकी मौत हो गई।
आईएएनएस
02 Nov 2018
police protest
Image Courtesy: patrika

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक महिला पुलिसकर्मी की बीमारी से मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान आक्रोशित पुलिसकर्मी कानून को हाथ में लेकर सड़कों पर उतर गए और आसपास की दुकानों को जबरदस्ती बंद करवाया और आम लोगों की भी पिटाई की। 

गुस्साए पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और सार्जेट मेजर पर भी हमला किया और मारपीट की। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया

पुलिस के अनुसार, पटना पुलिस लाइन में एक महिला पुलिसकर्मी की डेंगू के बाद मौत हो गई। इस पर पुलिस लाइन के सभी पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गए। उन्होंने उच्च पदाधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया। वहां खड़े सभी वाहनों में तोड़फोड़ की। हंगामा करने में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्साए पुलिसकर्मियों ने नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और सार्जेट मेजर की भी पिटाई की। लाठी और डंडे से लैस पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को खदेड़ दिया है और गाड़ियों को तोड़ डाला है। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। 

इसके बाद आक्रोशित पुलिसकर्मी सड़क पर उतर गए और हंगामा किया। आम लोग जब आक्रोशित हुए तब सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में लौट गए। 

इस दौरान दोनों ओर से पथराव हुआ। आक्रोशित पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें छुट्टी तक नहीं दी जाती है। मृतका का भी छुट्टी न मिलने के कारण सही ढंग से इलाज नहीं हो पाया जिससे उनकी मौत हो गई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। क्षेत्र में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। 

घटनास्थल पर पहुंचे पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पहली प्राथमिकता स्थिति को नियंत्रित करने की है। 

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस के सिंघल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, बिहार के पुलिस महानिदेशक क़े एस़ द्विवेदी ने आईएएनएस को फोन पर कहा कि पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले प्रशिक्षु कांस्टेबल थे। इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश की है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

bihar police
patna police protest
woman constable
patna bawal

Related Stories

यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी

बिहार: "मुख्यमंत्री के गृह जिले में दलित-अतिपिछड़ों पर पुलिस-सामंती अपराधियों का बर्बर हमला शर्मनाक"

बिहार होली के दौरान 32 लोगों की मौत: परिजनों ने ज़हरीली शराब को बताया कारण, प्रशासन ने कहा बीमारी

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

बिहार : बालू खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बर्बरता, 13 साल की नाबालिग को भी भेजा जेल 

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

बिहारः एक महीने के भीतर एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला, स्थिति नाज़ुक 

बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप


बाकी खबरें

  • bharat_ek_mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: एंटीनैशनल गिरोह में शामिल हुआ इंफ़ोसिस; गोदी मीडिया के सर चढ़ा  तालिबान का भूत
    12 Sep 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा पांचजन्य द्वारा इंफ़ोसिस पर लगाए गए आरोप और गोदी मीडिया की तालिबान पर जुनूनी कवरेज पर चुटकी ले रहे हैं।
  • सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    12 Sep 2021
    तिरछी नज़र: गड्ढे सड़क बनवाने में बरती गई ईमानदारी का परिचायक हैं। सड़क बनाने में जितनी अधिक ईमानदारी बरती गई होती है गड्ढे उतनी ही जल्दी और उतने ही ज़्यादा बनते हैं।
  • ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया घरानों पर आयकर विभाग द्वारा “सर्वे” की निंदा की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया समूहों पर आयकर विभाग के “सर्वे” की निंदा की
    12 Sep 2021
    गिल्ड ने न्यूज़क्लिक और न्यूज़लॉन्ड्री के दफ़्तरों में आईटी द्वारा ‘सर्वे’ की आलोचना करते हुए कहा कि आज़ाद मीडिया को परेशान करने और डराने-धमकाने की इस ख़तरनाक रवैये को रोका जाना चाहिए।
  • महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (दाएं) और नारायण दत्तात्रय आप्टे (बाएं)।
    अनिल जैन
    विडंबना: अब गोडसे ही नहीं आप्टे को भी ‘पूजने’ की तैयारी, मेरठ में लगेगी मूर्ति?
    12 Sep 2021
    महात्मा गांधी के हत्यारों में से एक नारायण आप्टे की मूर्ति लगाने की कोशिशों के पीछे कौन-सी ताकतें हैं, उनका क्या राजनीतिक मकसद है और मूर्ति लगाने के लिए मेरठ शहर का ही चयन क्यों किया गया है, इन सारे…
  • karnala
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    करनाल में किसानों की बड़ी जीत; एसडीएम सिन्हा के ख़िलाफ़ बैठी जांच, मृत किसान के परिवार को मिली दो नौकरियां
    11 Sep 2021
    'समझौते के मुताबिक, सरकार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा बस्तारा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज प्रकरण की जांच करेगी। जांच पूरी होने तक आयुष सिन्हा जबरन छुट्टी पर रहेंगे। इसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License