NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
पुणे : एक और दीवार गिरी, 6 और मज़दूरों ने जान गंवाई
महाराष्ट्र में पुणे के अम्बेगांव इलाके में एक शैक्षणिक संस्थान की दीवार उसके पास बनीं अस्थायी झोंपड़ियों पर गिर गयी। इससे पहले शनिवार को ऐसे ही एक हादसे में यहां बिहार के 15 मज़दूरों की मौत हो गई थी।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 Jul 2019
 पुणे : एक और दीवार गिरी, 6 और मज़दूरों ने जान गंवाई
Image Courtesy: JANSATTA

महाराष्ट्र में पुणे के अम्बेगांव इलाके में एक शैक्षणिक संस्थान की दीवार उसके पास बनीं अस्थायी झोंपड़ियों पर गिर गयी जिससे छह श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम दो लोग घायल हो गए।

इससे पहले शनिवार को भी पुणे में एक रिहायशी सोसायटी की दीवार गिर गई थी।  इस घटना में 15 मजदूरों की मौत हो गई थी।  केबल पुणे में ही भारी बारिश के बाद तीन दिन के अंदर दीवार गिरने की ये दूसरी घटना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की जांच आदेश दिए थे। इस घटना की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि पुणे में ही दीवार गिरने की ये दूसरी घटना हो गई है।

दोनों घटनाओं में एक बात समान थी की इसमें मरने वाले लोग सबसे कमज़ोर तबके के थे। अधिकतर दिहाड़ी मज़दूर हैं। इनका अपना घर भी नहीं है। लेकिन ये दूसरों के घरों की दीवार के नीचे दबकर मर रहे हैं। 
पुणे के अम्बेगांव की घटना 
 
पुणे में सोमवार की आधी रात  को एक कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो बताए जा रहे।  

समाचार एजेंसी भाषा  के मुताबिक सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से कई लोग चपेट में आ गए  ये कॉलेज अम्बेगांव में स्थित हैं। 
रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना सोमवार रात को 1 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई थी। एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘सिंहगढ़ संस्थान की दीवार श्रमिकों के अस्थायी आवास पर गिर गई जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गई और दो-तीन अन्य लोग घायल हो गए।’’

जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि कॉलेज की दीवार पर पेड़ गिर गया और इसके बाद दीवार उन झोंपड़ियों पर गिर गईं जो निर्माणाधीन स्थल पर बनाई गई थीं।  उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि निर्माणाधीन स्थल का मालिक कौन है।

 इसे भी पढ़े :15 मज़दूरों की मौत के बाद भी मंत्री जी कह रहे हैं- लोग शौक से करते हैं पलायन

शनिवार को 15 मज़दूरों की गई थी जान 
पुणे में शनिवार को भारी बारिश के कारण एक आवासीय परिसर की दीवार के उसके पास बनी झोपड़ियों पर गिरने से उनमें सो रहे चार बच्चों सहित 15 भवन निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो भवन निर्माता कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज करके दो बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुणे नगर निगम के आयुक्त सौरभ राव ने कहा कि प्रथम दृष्टया, यह प्रतीत होता है कि मिट्टी की खुदाई के काम में भारी बारिश से दीवार की जमीन की पकड़ ढीली हो गयी। खुदाई का काम उस दीवार के करीब ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ तरीके से किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि हादसा तब और भी भयावह हो गया जब परिसर के अंदर दीवार से सटी खड़ी कई कारें भी झोपड़ियों पर गिर गई। पुणे में शुक्रवार को 73.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 2010 के बाद से जून में हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। 


बता दें कि पुणे सहित  महाराष्ट्र  में  इस वक्त मानसून पूरे जोर पर है।  यहां पर इस वक्त तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। बारिश और रात होने की वजह से अधिकारी और राहत की अन्य टीमें  को घटना स्थल पर पहुंचने में देर लगी थी। 
लेकिन इन सभी हादसों में प्रशासन की भरी लापरवाही नज़र आ रही है। अभी तक बारिश के बाद से मुंबई और पुणे में कुल मिलाकर 22  लोगो ने अपनी जान गंवाई है।  

                                                   (भषा इनपुट के साथ )

 

Pune
Maharastra
Migrant workers
heavy rains

Related Stories

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 13 मरीज़ों की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक पलटने से 15 मज़दूरों की मौत, पांच लोग घायल

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

त्रासद: महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: मुझे गर्व करने से अधिक नफ़रत करना आता है
    01 May 2022
    जब गर्व खोखला हो तो नफ़रत ही परिणाम होता है। पर नफ़रत किस से? नफ़रत उन सब से जो हिन्दू नहीं हैं। ….मैं हिंदू से भी नफ़रत करता हूं, अपने से नीची जाति के हिन्दू से। और नफ़रत पाता भी हूं, अपने से ऊंची…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम
    01 May 2022
    मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।
  • इंद्रजीत सिंह
    मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश
    01 May 2022
    इस बार इस दिन की दो विशेष बातें उल्लेखनीय हैं। पहली यह कि  इस बार मई दिवस किसान आंदोलन की उस बेमिसाल जीत की पृष्ठभूमि में आया है जो किसान संगठनों की व्यापक एकता और देश के मज़दूर वर्ग की एकजुटता की…
  • भाषा
    अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय हमें लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना चाहिए: प्रधान न्यायाधीश
    30 Apr 2022
    प्रधान न्यायाधीश ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में कहा न्यायिक निर्देशों के बावजूद सरकारों द्वारा जानबूझकर निष्क्रियता दिखाना लोकतंत्र के स्वास्थ्य के…
  • भाषा
    जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला
    30 Apr 2022
    उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License