NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पूरी योजना बनाकार अंजाम दिया गया रेवाड़ी गैंगरेप
महिला सुरक्षा के मामले में हरियाणा की स्थिति बहुत ही ख़राब है। एनसीआरबी के आंकड़ों के हिसाब से 2016 में हरियाणा में 191 गैंगरेप के मामले सामने वाले थे, इन घटनाओं की राष्ट्रीय दर जहाँ 0.3% है वहीं हरियाणा में यह दर 1.5% है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Sep 2018
accused

रेवाड़ी गैंगरेप को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया गया था। हरियाणा पुलिस ने ये दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी जो फौजी है, अब तक फरार है। मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार 19 साल की इस लड़की से साथ 12 तारीख को गैंगरेप किया गया था। इस मामले में 4 लोग दोषी बताये जा रहे हैं, लेकिन पीड़ित लड़की के बयान के हिसाब से गैंग रेप में 8 से 10 लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में मुख्य अभियुक्त निशू नाम का एक शख्स है जिसने इस पूरी घटना की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया, उसे कल ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह सारी जानकारी एक प्रेस कांफ्रेंस करके दी। 

बताया जा रहा है कि 12 सितम्बर को पीड़ित लड़की के पिता ने उसे रेवाड़ी बस स्टॉप पर छोड़ा। वहाँ मौजूद आरोपी ने उसे कुछ पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद तीन आरोपी उसका अपहरण करके उसे महेंद्रगढ़ ज़िले के एक गाँव में लेकर गए। गाँव में ट्यूबवेल के पास उसके साथ गैंगरेप किया गया। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित लड़की होश में आयी तो उसे फिर से कुछ पदार्थ पिला कर सुला दिया गया। लड़की की तबीयत ख़राब होने पर एक आरोपी वहाँ डॉक्टर को लेकर आया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर को  घटना के बारे में जानकारी थी लेकिन फिर भी वह चुप रहा।  इसी वजह से पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। 

इस घटना के बाद पीड़ित लड़की को आरोपियों ने फिर से रेवाड़ी बस स्टॉप पर छोड़ दिया और उसके पिता को कहा गया उसकी तबीयत ख़राब है। इसके बाद जाँच करने पर पता चला कि यह गैंग रेप का मामला है। घटना के बाद महिला संगठनों ने कुछ दिन पहले रेवाड़ी और आज सुबह दिल्ली में हरियाणा भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने न्याय की माँग की और लड़की को एम्स में भर्ती कराने और इलाके में स्कूल टीचरों की नियुक्ति करने की भी मांग की। 

न्यूज़क्लिक ने इस मुद्दे पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन (एडवा) की पूर्व महासचिव जगमति सांगवान से बात की। उन्होंने बताया कि इलाके में  रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में स्कूलों और कॉलेजों में अध्यापक नहीं आते। इस वजह से इलाके की लड़कियों को दूसरे गांवों  या शहरों में जाना पड़ता है, जहाँ रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ होती है। इस मुद्दे को लेकर इलाके की लड़कियों ने पिछले साल जुलाई में भूख हड़ताल भी की थी। उन्होंने बताया कि इस रेप के पीछे एक गिरोह का हाथ है। जगमति का कहना है कि जहाँ रेप हुआ उसके पास के लोगों से बात करने पर उन्हें पता चला कि वहाँ  इस तरह की घटनाएं आम है। 

पुलिस के रवैये पर उनका कहना था कि पुलिस वालों ने पहले तो शिकायत दर्ज़ करने से ही इंकार कर दिया था। बाद में दबाव डाले जाने की वजह से ही शिकायत दर्ज़ की गयी। 

मामला सुर्ख़ियों में आने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग तेज़ हुई। पर इस पर मुख़्यमंत्री का रवैया भी निंदनीय रहा है। एक रिपोर्टर के द्वारा इस घटना पर सवाल उठाने पर हरियाणा के मुख़्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उसे दूसरा सवाल पूछने को कहा। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर इससे पहले भी महिला विरोधी बयान दे चुके हैं। मुख़्यमंत्री खट्टर ने जनवरी में कहा था कि "अगर महिलाओं को आज़ादी चाहिए तो वह बिना कपड़ों के क्यों नहीं घूमती।"

बता दें कि महिला सुरक्षा के मामले में हरियाणा  की स्थिति बहुत ही ख़राब है। एनसीआरबी के आंकड़ों के हिसाब से 2016 में हरियाणा में 191 गैंगरेप के मामले सामने वाले थे, इन घटनाओं की राष्ट्रीय दर जहाँ 0. 3 % है वहीं हरियाणा में यह दर 1. 5 % है। इसका अर्थ है कि हरियाणा में हर दो दिन में एक गैंगरेप की घटना होती है। वहीं 2016 में हरियाणा में रेप के कुल 1,187 मामले सामने आये थे। जहाँ इन मामलों की राष्ट्रीय दर 6.1% वहीं हरियाणा में यह दर 9.4% है। हरियाणा की गैंग रेप दर देश के किसी भी राज्य से ज़्यादा है। देखा यह भी जा रहा है कि यह मामले बीजेपी सरकार के आने के बाद से बढ़ते ही जा रहे हैं। 

rewari
rape case
gang rape
harayana rape case
manohar laal khattar

Related Stories

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला

बिहारः बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से गोरखपुर में 1 महीने तक किया गैंगरेप


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License