NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित
सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई। इसी तरह उत्तर प्रदेश से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नीरज शेखर भी निर्विरोध चुने गए।
भाषा
19 Aug 2019
Manmohan singh
Image courtesy:DNA India

राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को निर्विरोध चुन लिए गए।
सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिंह को राज्यसभा के लिए चुने जाने पर बधाई दी है।

मनमोहन सिंह ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था जबकि भाजपा की ओर से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

नीरज शेखर भी निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने 'भाषा' से कहा, ''आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया ।''

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया था क्योंकि उनके अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया था। पिछले सप्ताह शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई थी और सोमवार को नाम वापसी की अंतिम समयसीमा थी। यह समयसीमा समाप्त होने के बाद शेखर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गयी ।

सपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने पिछले दिनों राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और वह सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे । नीरज शेखर के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव कराया गया । उपचुनाव में भाजपा ने नीरज शेखर को ही उम्मीदवार बनाया । उन्होंने 14 अगस्त को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था ।

MANMOHAN SINGH
Rajya Sabha
Rajasthan
BJP
ashok gehlot
UttarPradesh
neeraj shekhar

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Satellites
    संदीपन तालुकदार
    चीन के री-डिज़ाइंड Long March-8 ने एक बार में 22 सेटेलाइट को ऑर्बिट में भेजा
    01 Mar 2022
    Long March-8 रॉकेट चीन की लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी की अकादमी में बना दूसरा रॉकेट है।
  • Earth's climate system
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: अब न चेते तो कोई मोहलत नहीं मिलेगी
    01 Mar 2022
    आईपीसीसी ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ कहा है कि जलवायु परिवर्तन से आर्थिक दरार गहरी होगी, असमानता में इजाफ़ा होगा और ग़रीबी बढ़ेगी। खाने-पीने की चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ेंगे और श्रम व व्यापार का बाजार…
  • nehru modi
    डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रधानमंत्रियों के चुनावी भाषण: नेहरू से लेकर मोदी तक, किस स्तर पर आई भारतीय राजनीति 
    01 Mar 2022
    चुनाव प्रचार के 'न्यू लो' को पाताल की गहराइयों तक पहुंचता देखकर व्यथित था। अचानक जिज्ञासा हुई कि जाना जाए स्वतंत्रता बाद के हमारे पहले आम चुनावों में प्रचार का स्तर कैसा था और तबके प्रधानमंत्री अपनी…
  • रवि शंकर दुबे
    पूर्वांचल की जंग: यहां बाहुबलियों के इर्द-गिर्द ही घूमती है सत्ता!
    01 Mar 2022
    यूपी में सत्ता किसी के पास भी हो लेकिन तूती तो बाहुबलियों की ही बोलती है, और पूर्वांचल के ज्यादातर क्षेत्रों में उनका और उनके रिश्तेदारों का ही दबदबा रहता है। फिर चाहे वो जेल में हों या फिर जेल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License