NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पूर्वोत्तर में कांग्रेस के अंतिम राज्य मिज़ोरम में एमएनएफ की जीत
मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लल थनहावला को चंपई दक्षिण और सेरछिप दोनों विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Dec 2018
mizoram

मिज़ोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत सुनिश्चित करते हुए मीजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने मंगलवार को एक दशक बाद यहां सत्ता में वापसी की है। इसके साथ ही कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपना अंतिम गढ़ भी हार गई। 2013 विधानसभा चुनाव में केवल पांच सीटें प्राप्त करने वाले एमएनएफ ने 26 सीटे जीती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस यहां केवल पांच सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां तुइचावंग सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में अपना खाता खोला है। आठ सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

मुख्यमंत्री लल थनहावला को चंपई दक्षिण और सेरछिप दोनों विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें यहां क्रमश: एमएनएफ के टी.जे. लालनुन्टुआंगा और जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के अध्यक्ष लालदुहोमा से हार का सामना करना पड़ा।

एमएनएफ प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार जोरामथांगा आइजोल पूर्व-1 से पांचवी बार चुने गए। उन्होंने यहां निर्दलीय उम्मीदवार के. सेपदांगा को हराया।

कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और 28 नवंबर को होने वाले चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए बुद्धा धन चकमा ने चकमा जनजातीय बहुल तुइचवांग सीट पर एमएनएफ के अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 1,594 मतों से हराया।

पूर्व आईपीएस अधिकारी और जोराम पीपुल्स मूवमेंट(जेडपीएम) प्रमुख लालदुहोमा ने मुख्यमंत्री थनहावला को सेरछिप में 410 मतों से हराया। लालदुहोमा ने दो वर्ष पहले जेपीएम का गठन करने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी।

प्रसिद्ध आइजोल फुटबॉल क्लब (आइजोल एफसी) के मालिक राबर्ट रोमाविया रोयटे ने भी जीत हासिल की है। वह एमएनएफ के टिकट पर आइजोल ईस्ट-2 सीट से चुनाव लड़ रहे थे।

भाजपा ने पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में खुद के दम या अन्य पार्टियों के सहयोग से सरकार गठन के बाद कांग्रेस को मिजोरम से उखाड़ फेंकने के लिए काफी जोर लगाया था।

भाजपा नीत नार्थ इस्ट डेमोक्रेटिक गठबंधन (एनईडीए) के घटक दल रहे एमएनएफ ने 10 वर्षो (1998-2003 और 2003-2008) तक मिजोरम में राज किया था।

हालांकि इस बार भाजपा और एमएनएफ अलग-अलग लड़े थे और दोनों ने क्रमश: 40 और 39 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
वोट शेयर की बात करें तो एमएनएफ को 37.6 फीसदी, कांग्रेस को 30.2 फीसदी, अन्य को 22.9 फीसदी और भाजपा को 8.0 फीसदी वोट हासिल हुए।

 

(इनपुट आईएएनएस)

MIZORAM
Mizoram elections 2018
Mizo National Front
Congress
mizoram polls

Related Stories

हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा प्रधानमंत्री का छोटा सिपाही बनकर काम करूंगा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया

राज्यसभा चुनाव: टिकट बंटवारे में दिग्गजों की ‘तपस्या’ ज़ाया, क़रीबियों पर विश्वास

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

केरल उप-चुनाव: एलडीएफ़ की नज़र 100वीं सीट पर, यूडीएफ़ के लिए चुनौती 

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

कांग्रेस के चिंतन शिविर का क्या असर रहा? 3 मुख्य नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप


बाकी खबरें

  • poverty
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता
    11 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और विकास के आख्यान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं ने रोटी और स्वाधीनता के विमर्श को रोटी बनाम स्वाधीनता बना दिया है।
  • farmer
    सुरेश गरीमेल्ला
    सरकारी इंकार से पैदा हुआ है उर्वरक संकट 
    11 Mar 2022
    मौजूदा संकट की जड़ें पिछले दो दशकों के दौरान अपनाई गई गलत नीतियों में हैं, जिन्होंने सरकारी कंपनियों के नेतृत्व में उर्वरकों के घरेलू उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया और आयात व निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन…
  • सोनिया यादव
    पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने
    11 Mar 2022
    कांग्रेस को जो नुक़सान हुआ, उसका लगभग सीधा लाभ 'आप' को मिला। मौजूदा वक़्त में पंजाब के लोगों में नाराज़गी थी और इस कारण लोगों ने बदलाव को ही विकल्प मानते हुए आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है।
  • विजय विनीत
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मोदी-योगी का जादू बेअसर नहीं कर सके। बार-बार टिकटों की अदला-बदली और लचर रणनीति ने स
  • LOOSERES
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी हो गई है, हालांकि इस प्रचंड जीत के बावजूद कई दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License