NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पवार के बयान से नाराज तारिक अनवर का एनसीपी से इस्तीफा
तारिक अनवर का कहना है कि राफेल मामले में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री के बचाव में आने से वह पूरी तरह असहमत हैं। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा से भी इस्तीफा दे दिया है।

आईएएनएस
28 Sep 2018
TARIQ ANWAR
Image Courtesy: Financil Express

पटना/कटिहार। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तारिक ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बयान देने पर यह कदम उठाया है। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुई कथित गडबड़ी की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग की।

अनवर ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि उन्होंने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह राफेल सौदे में लिप्त हैं और वह अभी तक अपने को पाक-साफ साबित करने में असफल रहे हैं। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान से राफेल सौदे में घोटाले की पुष्टि होती है।"

उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी अध्यक्ष शरद पवार द्वारा प्रधानमंत्री के बचाव में आने से वह पूरी तरह असहमत हैं। 

यह पूछने पर कि वह किस पार्टी में जाएंगे? उन्होंने कहा, "अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं किया है। कार्यकर्ताओं से राय-मशवरे के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।" 

अनवर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के एक बड़े उद्योगपति घराने को मदद की है, और इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। 

अनवर के इस कदम को बिहार कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जायज ठहराया है। कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने अनवर के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि पवार का राफेल मामले में बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, और ऐसे में अनवर का कदम सही है।  आरजेडी के विधायक भाई विरेंद्र ने भी अनवर के इस कदम का स्वागत किया है। 

TARIQ ANWAR
NCP
SHARAD PAWAR
rafale scam
Modi

Related Stories

मोदी का ‘सिख प्रेम’, मुसलमानों के ख़िलाफ़ सिखों को उपयोग करने का पुराना एजेंडा है!

कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

गोवा चुनावः डेढ़ महीने में एक चौथाई विधायकों का इस्तीफ़ा

टीकाकरण फ़र्जीवाड़ाः अब यूपी-झारखंड के सीएम को भी बिहार में लगाया गया टीका

कृषि क़ानूनों के वापस होने की यात्रा और MSP की लड़ाई

चुनावी मौसम में नये एक्सप्रेस-वे पर मिराज-सुखोई-जगुआर

रफ़ाल मामले पर पर्दा डालने के लिए मोदी सरकार और सीबीआई-ईडी के बीच सांठगांठ हुई: कांग्रेस

महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License