NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एंटी-सिमिटिक बताने पर बीडीएस ने कहा शांतिपूर्ण आंदोलन की जीत होगी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएस सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पिओ ने कहा कि उनकी सरकार बीडीएस मूवमेंट को एंटी- सिमेटिक करार देगी और उन संगठनों से फंड वापस लेगी जो इसका हिस्सा हैं।
पीपल्स डिस्पैच
20 Nov 2020
एंटी-सिमिटिक बताने पर बीडीएस ने कहा शांतिपूर्ण आंदोलन की जीत होगी

पैलेस्टिनियन बायकॉट, डाइवेस्टमेंट, सैंक्शन (बीडीएस) मूवमेंट ने सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पिओ के उस बयान की आलोचना की जिसमें कहा गया है कि अमेरिका इस मूवमेंट को एंटी-सिमिटीक (यहूदी-विरोधी) करार देगा। एक बयान में पैलेस्टिनियन बीडीएस राष्ट्रीय समिति (बीएनसी) ने कहा कि "शांतिपूर्ण बीडीएस आंदोलन अतिदक्षिणपंथी ट्रम्प-नेतन्याहू गठबंधन पर जीत हासिल करेगा।"

पोम्पिओ ने गुरुवार 19 नवंबर को इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय बीडीएस मूवमेंट वर्ष 2005 में इज़रायल को अपने क़ब्ज़े को ख़त्म करने और फिलिस्तीनी मानव, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए शांतिपूर्ण आर्थिक और सांस्कृतिक बहिष्कार की कार्रवाइयों को करने के साथ-साथ फिलिस्तीनी शरणार्थियों के वापसी का उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त अधिकार देने के लिए शुरू किया गया था। ये अभियान दक्षिण अफ्रीका की नस्लभेद सरकार के ख़िलाफ़ वैश्विक अभियान से प्रेरित था। इज़रायल के क़ब्ज़े में अत्याचारों और इसके समर्थन में संगठनों और वैश्विक कॉर्पोरेशनों की मिलीभगत को उजागर करने में बीडीएस मूवमेंट महत्वपूर्ण रहा है।

हालांकि, पोम्पिओ के अनुसार, अमेरिका "वैश्विक इज़रायल-विरोधी बीडीएस अभियान को एंटी- सिमिटिक के रूप में मानेगा... हम अन्य सभी देशों के साथ खड़े होना चाहते हैं जो बीडीएस मूवमेंट को कैंसर के लिए पहचानते हैं जो ये है।" उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका तुरंत उन संगठनों की पहचान करना शुरू करेगा जो बीडीएस मूवमेंट में भाग लेते हैं या उनका समर्थन करते हैं और उनसे किसी भी अमेरिकी सरकार की वित्तीय सहायता वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

बीडीएस की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में बीएनसी ने कहा, "यह काफी विडंबनापूर्ण है कि इज़रायल की नस्लभेद वाली सरकार द्वारा प्रेरित ट्रम्प प्रशासन अमेरिका में और दुनिया भर में सफेद वर्चस्व और एंटी-सिमिटिज्म को सक्षम और सामान्य करने के लिए जारी रखे हुए है और इसी तरह अग्रणी फिलिस्तीन के नेतृत्व वाले ह्यूमन राइट्स मूवमेंट और दुनिया भर के इसके लाखों समर्थकों वाले बीडीएस को एंटी-सिमिटिक के रुप बदनाम कर रहा है। बीडीएस ने सैद्धांतिक रूप से लगातार यहूदी-विरोधी भेदभाव सहित नस्लभेद के सभी रूपों को खारिज किया है।” इसने दुनिया भर में बीडीएस का समर्थन करने वाले और फिलिस्तीनी अधिकारों की वकालत करने वाले दुनिया भर के हजारों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार संगठनों पर इन दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक, फासीवादी हमलों का विरोध करने का संकल्प लिया।

Anti-BDS laws
BDS Movement
Benjamin Netanyahu
Donald Trump
israeli apartheid
Israeli Occupation
Mike Pompeo
Palestinian BDS National Committee

Related Stories

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

इज़रायल को फिलिस्तीनी पत्रकारों और लोगों पर जानलेवा हमले बंद करने होंगे

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

एक साल पहले हुए कैपिटॉल दंगे ने अमेरिका को किस तरह बदला या बदलने में नाकाम रहा

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

इज़रायली अदालत ने 126 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे फिलिस्तीनी बंदी की रिहाई की अपील ख़ारिज की

दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है


बाकी खबरें

  • pakistan
    एम के भद्रकुमार
    पाकिस्तान ने फिर छेड़ा पश्तून का मसला
    20 Apr 2022
    पाकिस्तान के द्वारा शनिवार को पूर्वी अफगानिस्तान के प्रांतों कुनार और खोस्त पर किये गये हवाई हमलों में दर्जनों लोगों की हत्या के पीछे एक जानबूझकर की गई कोशिश नजर आती है।
  • prabir
    न्यूज़क्लिक टीम
    फ़िलिस्तीन पर इज़राइली हिंसा और यूक्रेन-रूस में ख़ूनी जंग कब तक
    20 Apr 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने फ़िलिस्तीन में इज़राइली हिंसा, अल-अक्सा मस्जिद को भारतीय बाबरी मस्जिद की गति पहुंचाने की साज़िशों पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर…
  • पवन कुलकर्णी, पीपल्स डिस्पैच
    स्वाज़ीलैंड : वेतन के ऊपर जारी विवाद के बीच, पुलिस ने शिक्षक संघ के अध्यक्ष के खिलाफ़ कार्रवाई फिर से शुरू की
    20 Apr 2022
    इस महीने की शुरुआत में म्बोंगवा ड्लामिनी के घर पर पुलिस की खतरनाक हथियारों से सुसज्जित यूनिट- ओएसएसयू ने जमकर गोलीबारी की। इसके चलते उनके बच्चों की तक जान ख़तरे में आ गई थी।
  • Workers
    विक्रम सिंह
    मनरेगा: न मज़दूरी बढ़ी, न काम के दिन, कहीं ऑनलाइन हाज़िरी का फ़ैसला ना बन जाए मुसीबत की जड़
    20 Apr 2022
    मार्च 2022 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए मनरेगा मज़दूरों की दिहाड़ी में मामूली दिखावी वृद्धि की गई। यह केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण जनता की दुर्दशा के प्रति सरासर…
  • सत्यम् तिवारी
    उत्तराखंड : चार धाम में रह रहे 'बाहरी' लोगों का होगा ‘वेरीफिकेशन’
    20 Apr 2022
    काली सेना के संस्थापक आनंद स्वरूप के पत्र पर लिया गया संज्ञान। धर्म संसद से लेकर डाडा जलालपुर के मामलों में सक्रिय हैं आनंद स्वरूप, पत्र में चार धाम यात्रा से ग़ैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License