NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय
फेसबुक आपके पोस्ट पर मिलने वाले ‘लाइक’ की संख्या को छिपा सकता है
दावा किया जा रहा है कि इस तरह के बदलाव तस्वीरों, वीडियो या कमेंट्स पर मिलने वाली ‘‘लाइक’’ की संख्या में दिलचस्पी को समाप्त कर देंगे और लोग पोस्ट की विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे।
एपी, एएफपी
04 Sep 2019
फेसबुक
तस्वीर सौजन्य : सोशल मीडिया

फेसबुक पर आपके पोस्ट को मिलने वाले ‘‘लाइक’’ की संख्या जल्द ही इस सोशल मीडिया साइट पर आपके दोस्तों और अन्य यूजर को देखने को नहीं मिल पाएगी। फेसबुक ने इस पर काम किये जाने के बारे में मंगलवार को पुष्टि की।  

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि इस तरह के बदलाव तस्वीरों, वीडियो या कमेंट्स पर मिलने वाली ‘‘लाइक’’ की संख्या में दिलचस्पी को समाप्त कर देंगे और लोग पोस्ट की विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित कर सकेंगे। 

फेसबुक के मालिकाना हक वाले ‘इंस्टाग्राम’ ने इस वर्ष की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह वीडियो को देखने वालों की संख्या और उसे लाइक करने वालों की संख्या को कम से कम छह देशों में छिपाने का प्रयोग कर रहा है, जहां अकाउंट धारक तो लाइक की संख्या देख सकते हैं लेकिन बाकी लोग इसे नहीं देख सकेंगे।
सोशल नेटवर्किंग साइट के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा,‘‘हम फेसबुक से लाइक की संख्या छिपाने पर विचार कर रहे हैं।’’

अब फेसबुक नहीं देगा ‘टैग’ करने के लिए सुझाव

लाइक के अलावा फेसबुक ने फोटो अपलोड करने पर चेहरा पहचानने वाले अपने उस सॉफ्टवेयर का प्रयोग बंद करने का फैसला किया है जो यूजर्स को ‘टैग’ संबंधी सुझाव देता था।
फेसबुक ने बताया कि वह ‘टैग’ संबंधी सुझाव देने वाली सेवा के बजाए चेहरा पहचानने वाली ऐसी सैटिंग मुहैया करा रहा है जो केवल टैग करने के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न इस्तेमाल के लिए फोटो में लोगों का चेहरा पहचानती है।

यह फीचर यूजर्स को मंगलवार से उपलब्ध कराया गया। फेसबुक यूजर्स को ‘टैग सजेशन’ के फीचर के बजाए अब ‘फेस रिकग्निशन सेटिंग’ का विकल्प मिलेगा, जिसे ‘ऑन या ऑफ’ किया जा सकता है।

‘टैग सजेशन’ फीचर को लेकर इलिनोइस में फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था और एक संघीय अपीली अदालत ने इस मामले पर व्यवस्था दी है कि सुनवाई की जा सकती है।

 

Facebook
Mark Zuckerberg
fb likes
hidden fb likes
fb friend list

Related Stories

बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

कैसे बना सोशल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग?

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?

फेसबुक ने घंटो तक बाधित रखा मोदी के इस्तीफे संबंधी हैशटैग, बाद में कहा गलती से हुआ बाधित

फेसबुक के 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डेटा ऑनलाइन लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इसमें शामिल


बाकी खबरें

  • Iran
    प्रबीर पुरकायस्थ
    ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा
    21 Feb 2022
    वाशिंगटन की मूर्खता सबसे कठोर परमाणु समझौते से बाहर निकलना था, जिस पर कोई देश भी सहमत हो सकता था। ईरान अभी भी उन पुरानी शर्तों में से अधिकांश को स्वीकार कर सकता है, लेकिन जो कुछ उन्नत क्षमताएं इसने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    इस साल रेड बुक्स डे (21 फ़रवरी) पर आप कौन-सी रेड बुक पढ़ेंगे?
    21 Feb 2022
    गोविंद पानसरे की हत्या के कुछ साल बाद, नयी दिल्ली स्थित लेफ़्टवर्ड बुक्स (एक प्रकाशन संस्थान) ने रेड बुक्स डे पर विचार करना शुरू किया। एक ऐसा दिन जब परिवर्तनवादी किताबों और उन्हें तैयार करने वाले…
  • vp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों थे वी.पी सिंह गठबंधन की सरकार के मज़बूत स्तंभ
    20 Feb 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं वरिष्ठ पत्रकार देबाशीष मुखर्जी से। देबाशीष ने हाल ही में ही वी पी सिंह पर एक किताब लिखी है. उन्होंने सिंह, गठबंधन सरकार और उसके महत्व…
  • punjab
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022: पंजाब चुनाव में दिखे कई रंग, अगली सरकार ईवीएम में बंद
    20 Feb 2022
    पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 63 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनादेश 2022:  तीसरे चरण की 59 सीटों के साथ यूपी की 172 सीटों का भविष्य ईवीएम में लॉक
    20 Feb 2022
    निर्वाचन आयोग की ओर से अभी शाम 5 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार शाम 5 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा। इनमें ललितपुर में सबसे ज़्यादा 67.38 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम कानपुर नगर में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License