NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
फ़िलाडेल्फ़िया के लोगों ने विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस हिंसा को लेकर शहरी प्रशासन के ख़िलाफ़ मुकदमा किया
ये मुक़दमा अमेरिका भर के पुलिस विभागों के ख़िलाफ़ की गई क्लास-एकशन की नवीनतम घटना है क्योंकि जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर विरोध तेज़ हो रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Jul 2020
phil

ये मुक़दमे सैन्य पुलिस और नस्लीय पुलिसिंग के साथ सिटी पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई के जवाब में किया गया है। याचिकाकर्ताओं में शामिल फिलाडेल्फिया के निवासियों ने भीड़ को तितर बितर करने में हिंसक पुलिस की कार्रवाई के कारण आए चोट और नुकसान का दावा किया है। इनमें आसपास खड़े कुछ ऐसे दर्शक भी शामिल हैं जो पुलिस की इस हिंसा के शिकार हैं।

याचिकाकर्ताओं द्वारा शहरी प्रशासन पर प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण सभा करने और वाक् स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करने, अश्वेत प्रदर्शनकारियों और व्यवसायों को असंगत रूप से निशाना बनाने के लिए और भीड़भाड़ के नियंत्रण के लिए सैन्य आधारित उपकरणों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।


इस मुक़दमे का केंद्र शहर के पश्चिमी हिस्सों में 1 जून की घटनाओं पर आधारित है जब पुलिस को प्रदर्शनकारियों और आस पास खड़े रहने वाले लोगों पर एक जैसे विवेकहीन शक्ति का इस्तेमाल करते हुए देखा गया था। रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ितों और गवाहों ने इस विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बख्तरबंद वाहनों, आंसू गैस, रबर की गोलियों और काली मिर्च स्प्रे का उपयोग करने सहित अधिक शक्ति के इस्तेमाल करने की शिकायत की है।

कई लोगों ने यह भी शिकायत की है कि इन विरोध प्रदर्शनों में मौजूद अश्वेत और दर्जनों लोगों ने हिंसा से गंभीर चोट लगने की शिकायत की है। ये मुक़दमा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर बल के अत्यधिक उपयोग के लिए अमेरिका के ख़िलाफ़ पुलिस विभागों के खिलाफ मुकदमों की एक प्रवृत्ति में नवीनतम घटना है। पुलिस की हिंसा और पुलिस का सैन्यीकरण भी बहस का प्रमुख मुद्दा बन गया है क्योंकि जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़ होने लगे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के एक महीने के भीतर विभिन्न शहरी प्रशासन और उनके पुलिस विभागों के ख़िलाफ़ 40 क्लास-एक्शन से अधिक मुक़दमे दर्ज किए गए। प्रदर्शनकारियों से धक्का-मुक्की घटना ने पुलिस के असैन्यीकरण के प्रस्तावों को प्रेरित किया है जिसमें आंसू गैस और रबर की गोलियों पर प्रतिबंध भी शामिल है जिसके इस्तेमाल से देश भर में सैकड़ों लोगों को लंबे समय तक ज़ख़्म रहने की सूचना है।

hiladephia
police attrocity
protest against police attrocity
civil administration

Related Stories


बाकी खबरें

  •  AFSPA
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या AFSPA को आंशिक तौर पर हटाना होगा पर्याप्त ?
    17 Apr 2022
    31 मार्च को, भारत सरकार की, पत्र सूचना कार्यालय ने गृह मंत्रालय का एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। सरकार ने ऐलान किया -- मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण कदम लिया है -- दशकों बाद नागालैंड,…
  • सत्यम् तिवारी
    जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार
    17 Apr 2022
    उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाक़े में 16 अप्रैल की शाम बजरंग दल के हनुमान जयंती जुलूस के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें सब मुस्लिम समुदाय के हैं।
  • इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा -  क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं
    बादल सरोज
    इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं
    17 Apr 2022
    बिना कोई देर या हीलाहवाला किए उन्हें भारत उसके संविधान और लोकतंत्र पर झपट रही भेड़ियों की इस फ़ौज से लड़ना होगा।
  • DELHI VOILENCE
    सत्यम् तिवारी
    मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक
    17 Apr 2022
    जंतर मंतर पर जब सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों को हटाने लगे तो भाईचारे और एकता का सबूत देते हुए रोज़ेदारों के साथ मिल कर प्रदर्शनकारियों ने इफ्तारी भी की और नारे लगाते हुए हिन्दू राष्ट्र, मुस्लिम विरोधी…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    सर जोड़ के बैठो कोई तदबीर निकालो
    17 Apr 2022
    “धर्म से आदम नहीं है, आदमी से धर्म है/ गुल का ख़ुशबू से नहीं, गुल से है ख़ुशबू का वजूद” ये शेर है ओम प्रकाश नदीम का, लेकिन इत्ती सी बात आज भी हमें समझ नहीं आ रही है। तभी वे कहते हैं कि सर जोड़ के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License