NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
लेबनान में दोबारा शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में एक की मौत, कई अन्य घायल
लॉकडाउन के मानदंडों को धता बताते हुए विरोध प्रदर्शनों का ताज़ा मामला पिछले सप्ताह सरकार द्वारा लोगों की आर्थिक चिंताओं से निपटने में विफलता को लेकर शुरू हुआ।
पीपल्स डिस्पैच
29 Apr 2020
लेबनान

लेबनान के त्रिपोली में मंगलवार 28 अप्रैल को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जब सेना और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं तो कई अन्य लोग घायल हो गए जिसमें यह व्यक्ति भी शामिल था।

COVID-19 के ख़तरे और इसको लेकर कर्फ्यू व लॉकडाउन के बावजूद लेबनान के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों में विरोध प्रदर्शन किए गए।

देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों और मुख्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, टायर जलाए और बैंकों के ख़िलाफ़ धावा बोला। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं और बच्चों को त्रिपोली की सड़कों पर मार्च करते हुए देखा गया, जो 'रिवोल्यूशन' का नारा लगा रहे थे। जब सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शनों को दबाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों का सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष हो गया और इसकी प्रतिक्रिया में पत्थर और मोलोटोव कॉकटेल फेंके। पथराव करके कई बैंक की इमारतें को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि देश के लगभग हर हिस्से में पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें त्रिपोली, बेरूत, दक्षिणी सिडोन, ज़ाल्का (बेरूत के उत्तर), टायरे, ज़ौक मेसबेह, नामेह, दिब्येह, जेबिल और डैमर राजमार्ग, टेयूनेह, डोरा, जल एल-दिब और अन्य स्थान शामिल हैं।

लेबनान के रेड क्रॉस ने कहा कि त्रिपोली में हुए विरोध प्रदर्शनों में छह लोगों के घायल हो गए, आगे कहा कि उसने तीन लोगों को नज़दीक के अस्पताल पहुंचाया जबकि अन्य लोगों का विरोध स्थल पर इलाज किया गया। कई प्रदर्शनकारियों को भी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। लेबनान में बैंकिंग एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों से त्रिपोली में सभी बैंकों को मंगलवार से बंद कर दिया।

1990 में लेबनान के गृहयुद्ध की समाप्ति के बाद से लेबनान अपने सबसे ख़राब आर्थिक संकट से गुज़र रहा है। बड़े पैमाने पर मुद्रास्फीति और उच्च करों के चलते रोज़मर्रा की वस्तुओं और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू लिए हैं। लेबनानी पाउंड ने पिछले एक साल में अपने मूल्य का लगभग 40% खो दिया है। यह वर्तमान में आधिकारिक तौर पर डॉलर के मुकाबले 1,500 के आसपास है, लेकिन अभी भी अमेरिकी डॉलर की कम उपलब्धता के कारण ब्लैक मार्केट में 4,000 के क़रीब विनिमय दर पर बेचा जा रहा है।

बैंकों ने एक महीने में वापस ली जा सकने वाली डॉलर की राशि को प्रतिबंधित करने वाले नियमों को लागू करके इस परेशानी को और बढ़ा दिया है। नतीजतन, ग़रीबी में 45% का इज़ाफा हो गया है, जबकि देश काफी ज़्यादा बेरोज़गारी पैदा हो गई है। लेबनान विश्व में जीडीपी अनुपात की तुलना में सबसे अधिक ऋण वाला देश है।

सत्तारूढ़ राजनीतिक वर्ग और व्यापारिक कुलीनों के ख़िलाफ़ विरोध अक्टूबर 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन हाल ही में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण रुका हुआ था। हालांकि, लॉकडाउन के बाद आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है, और आपराधिक सरकार की उपेक्षा, खाने पीने के वस्तुओं की कमी, वित्तीय सहायता और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन फिर से शुरु हो गया है। कई लोगों को इस वायरस से पहले भूख से मरने का डर सता रहा है।

 

Lebanon Protest
COVID 19
corona virus outbreak
protests in Lebanon

Related Stories

बीड़ी कारोबार शरीर को बर्बाद कर देता है, मगर सवाल यह है बीड़ी मजदूर जाएं तो जाएं कहां?

लेबनान में ड्राइवरों और परिवहन कर्मचारियों को लेकर सरकारी उदासीनता के ख़िलाफ़ हड़ताल

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

स्कूलों को वक़्त से पहले खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए

वैक्सीन नीति पर बीजेपी के दावों का तथ्य, बिहार में बाढ़ से हज़ारों बेघर और अन्य ख़बरें

भारत एक मौज : कोरोना देवी मंदिर, रामदेव का वैक्सीन पर यू-टर्न, राम मंदिर ज़मीन घोटाला

निर्माण मज़दूरों का प्रदर्शन, निजी अस्पतालों को टीका आवंटन को लेकर सवाल और अन्य ख़बरें

कोरोना की वैक्सीन BJP की निजी जागीर नहीं

वैक्सीन रणनीति को तबाह करता भारत का 'पश्चिमीवाद'

कोविड-19 से सबक़: आपदाओं से बचने के लिए भारत को कम से कम जोखिम वाली नीति अपनानी चाहिए


बाकी खबरें

  • election
    लाल बहादुर सिंह
    पक्ष-प्रतिपक्ष: चुनाव नतीजे निराशाजनक ज़रूर हैं, पर निराशावाद का कोई कारण नहीं है
    16 Mar 2022
    UP के चुनाव का ज़ोरदार झटका शायद उन सभी विपक्षी राजनीतिक ताकतों को जो अपना अस्तित्व बचाना और भाजपा को हराना चाहती हैं, उन्हें 24 की लड़ाई को अधिक गम्भीरता से जीवन-मरण का संग्राम बनाकर लड़ने के लिए…
  • bhagwant mann
    भाषा
    भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की
    16 Mar 2022
    पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की…
  • रौनक छाबड़ा
    दिल्ली: संसद सत्र के बीच स्कीम वर्कर्स का प्रदर्शन, नियमितीकरण और बजट आवंटन में वृद्धि की मांग
    16 Mar 2022
    इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका, मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) कार्यकर्ता और आशाकर्मी  शामिल थीं। इन सभी ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट में इन सभी योजनाओ के लिए "बजट आवंटन में…
  • protest
    मंजीत सिंह पटेल
    क्या हैं पुरानी पेंशन बहाली के रास्ते में अड़चनें?
    16 Mar 2022
    समस्या यह है कि नई पेंशन योजना सेवा के वर्षों से कोई इत्तेफाक नहीं रखती है बल्कि यह कार्पस बेस्ड है यानी जितना फंड NPS अकाउंट में होगा उसी हिसाब से पेंशन।
  • ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    अभिवाद
    ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंटों ने तिरुवनंतपुरम में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    16 Mar 2022
    डिलीवरी एजेंटों ने ज़ोमैटो फ़ूड एग्रीगेटर के प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि बिना किसी अतिरिक्त लाभ के उन्हें फ़ुल टाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License