NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
रैपर हार्ड कौर के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज
रैपर और सिंगर हार्ड कौर सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत के बारे में आपत्तीजनक पोस्ट की वजह से हार्ड कौर पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Jun 2019
रैपर हार्ड कौर के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज

ब्रिटेन में रहने वाली रैपर तरन कौर ढिल्लों उर्फ हार्ड कौर के खिलाफ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

ढिल्लों भारत में पैदा हुई थीं।  जिसके बाद वे यूके चली गईं. सिंगर हार्ड कौर 'ग्लासी' और 'मूव यॉर बॉडी' गानों से बॉलीवुड में फेमस हुई थी।  हार्ड कौर ने 'सिंह इज किंग' , 'बचना ए हसीनों' , 'किस्मत कनेक्शन' जैसी फिल्मों में भी सुपरहिट सॉन्ग गाए हैं। इसके अलाव वो अपने सोशल मिडिया एकाउंट से संप्रदायिकता और रेप जैसी घटनाओ को लेकर भी खुलकर बोलती रही है। 

कैंट थाने के प्रभारी (एसएचओ) विजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय वकील शशांक शेखर ने बुधवार को इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (राजद्रोह), 153ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके आलावा 500, 505 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.सिंह ने बताया कि शिकायत को आगे की जांच के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भेजा जाएगा।

हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी के वकील शशांक शेखर ने एफआईआर दर्ज करवाई हैं। जो आरएसएस के सदस्य है।  कथित तौर पर कौर के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर आदित्यनाथ को ‘रेपमैन’ और हेमंत करकरे की मौत के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्ट लिखा गया है।  ये वही  करकरे है जो  26/11 के मुंबई हमलों के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। जिसके बारे में चुनाव के दौरन प्रज्ञा ने उनको लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी जिसमे उन्होंने कहा था करकरे उनके श्राप से मरे है। 

इससे पहले भी अपने एक वीडियो में उन्होंने भारत के नागरिकों से एक अपील की थी कि आप संविधान पढ़ें ताकि अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हो सकें। 

ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी के खिलाफ केबल इसलिए राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ हो क्योंकि उसने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ  कुछ लिखा हो अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया को भी ऐसे ही मामले में गिरफ़्तार किया गया था लेकिन उन्हें जल्द ही सुप्रीम कोर्ट ने जामनत पर रिहा कर दिया था।  और ऐसा ही योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई  तरह के मुकदमो में  गिरफ़्तार किया गया है। 

(भाषा के इनपुट के साथ )

HARD KAUR
sedition CASE
Yogi Adityanath
UP
UK
India
RSS
hemant karkare
Sedition Case Against Rapper Hard Kaur

Related Stories

‘लव जिहाद’ और मुग़ल: इतिहास और दुष्प्रचार

क्यों आदित्यनाथ और खट्टर को नौजवान महिलाओं को लेक्चर नहीं देना चाहिये?

हल्ला बोल! सफ़दर ज़िन्दा है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं थोपी जा रही हैं

आख़िर भारतीय संस्कृति क्या है?

निक्करधारी आरएसएस और भारतीय संस्कृति

#metoo : जिन पर इल्ज़ाम लगे वो मर्द अब क्या कर रहे हैं?

अविनाश पाटिल के साथ धर्म, अंधविश्वास और सनातन संस्था पर बातचीत

चावड़ी बाजार : सुलगाने के मंसूबे नाकाम, पर तपिश कायम

"न्यू इंडिया" गाँधी का होगा या गोडसे का?


बाकी खबरें

  • ज्ञानवापी मस्जिद की ताजा-तरीन तस्वीर
    विजय विनीत
    EXCLUSIVE: उलझती जा रही विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद की गुत्थी, अब पांच और नए मुकदमे!
    13 Sep 2021
    बनारस के सैयद मोहम्मद यासीन कहते हैं ''जब बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो लगा था कि बनारस के मुसलमान चैन से रह सकेंगे। बुझे मन से सभी ने बाबरी मस्जिद के फैसले को मान लिया, लेकिन ये तो…
  • हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया
    पीपल्स डिस्पैच
    हैती की राजनीतिक शक्तियों ने संक्रमणकालीन सरकार पर समझौता किया
    13 Sep 2021
    एरियल हेनरी जो पूर्व डी-फैक्टो प्रेसिडेंट जोवेनेल मोइसे की हत्या के बाद हैती के अंतरिम राष्ट्रपति बने वे "शांतिपूर्ण शासन" के लिए अपने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए लगभग 20 मुख्य राजनीतिक दलों,…
  • थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंड : प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में 9 नाबालिगों सहित दर्जनों गिरफ़्तार
    13 Sep 2021
    राजधानी बैंकॉक और देश के अन्य हिस्सों में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध तेज़ होने के साथ थाईलैंड की पुलिस ने और लोगों को गिरफ़्तार करने की धमकी दी है।
  • इज़रायली सुरक्षा बलों की कथित यातना के बाद पकड़े गए फ़रार क़ैदी ज़ुबैदी अस्पताल में भर्ती
    पीपल्स डिस्पैच
    इज़रायली सुरक्षा बलों की कथित यातना के बाद पकड़े गए फ़रार क़ैदी ज़ुबैदी अस्पताल में भर्ती
    13 Sep 2021
    ज़ुबैदी उन छह फ़िलिस्तीनियों में से एक हैं जो पिछले हफ़्ते गिल्बाओ में उच्च सुरक्षा वाली इज़रायली जेल से भाग निकले थे। ज़ुबैदी को तीन अन्य क़ैदियों के साथ शुक्रवार और शनिवार को फिर से पकड़ लिया गया।
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश!
    राज कुमार
    राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की कोशिश!
    13 Sep 2021
    आख़िर अचानक से देश में राजा महेंद्र प्रताप बारे इतनी चर्चा कैसे शुरू हो गई है? क्या सचमुच भाजपा राजा महेंद्र प्रताप के योगदान, उनके विचारों और विरासत को लेकर गंभीर है या उनके नाम का इस्तेमाल हिंदू-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License