NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
राइट आंख में मोतियाबिंद
“...आंखों में मोतियाबिंद है। दाहिनी (दक्षिणी) आंख में कुछ अधिक है पर बाईं (वाम) आंख में भी उतरने लगा है। इसीलिए विज़न कुछ धुंधला हो गया है, विशेष रूप से दक्षिण पक्ष का।”
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
14 Jul 2019
Symbolic Picture
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : Economic Times

अभी उन दिनों एक पुराने मित्र ने बुलवा भेजा। मित्र पुराने हैं। कभी साथ साथ पढ़ते थे। साथ साथ ही पढ़ाई खत्म की थी। पढ़ाई समाप्त कर लगभग साथ साथ ही काम काज शुरू किया था। मैं सरकारी नौकरी में चला गया और उन्होंने अपना पैत्रिक व्यवसाय सम्हाल लिया। खेले कूदे साथ साथ पर राहें कुछ जुदा ही थीं। बचपन से ही वे आरएसएस की शाखा में जाया करते थे। जब कॉलेज में पहुंचे, थोड़ा सीनियर हुए तो रैगिंग में जूनियर छात्रों के लिए आरएसएस की शाखा लगाने लगे। उसके बजाय छात्रों की थोड़ी बहुत रैगिंग ही कर लेते, तो अच्छा रहता। पर रैगिंग के नाम पर शाखा में बुला कर उन जूनियर छात्रों के साथ  जो बुरा किया, उनमें से बहुत से छात्र तो दादा नाना बन कर भी अभी तक उससे उबर नहीं पाये हैं।

अब उन्होंने बुलाया था तो जाना ही था। एक दो बार तो कुछ व्यस्तता का बहाना बना दिया। पर वे जुदा राह पर चल कर अब तक काफी बड़े बन चुके थे। हालांकि हम दोनों अलग अलग छोर पर खड़े थे पर उनकी अवहेलना करना संभव नहीं था। कभी संबंध बहुत बेतकल्लुफाना होते थे। लंगोटिया यार थे हम दोनों। नौकरी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी साथ साथ ही की थी। रात को पढ़ते पढ़ते थक जाते थे तो साथ ही सो भी जाते थे, उसके ही घर। उसका घर बड़ा था और हम वहीं पढ़ा करते थे। 

tirchi najar after change new_22.png

इस बार मिले तो बहुत दिन बाद मिले। संबंधों की बेतकल्लुफी अब नहीं थी। कुछ खुद की, परिवार की बातों के बाद ही वे बोले "बन्धु! तुम तो अब हमारी आलोचना पर भी उतर आये।" मुझे आश्चर्य हुआ। उनकी पार्टी की, उनके प्रधानमंत्री की, पार्टी अध्यक्ष की आलोचना मैंने बार बार की है पर उनकी तो छोड़ो, उनके विभाग की आलोचना करने से मैं दूर ही रहा हूँ। पर मैं समझ गया, उनकी निगाह में हाईकमान की आलोचना उनकी आलोचना करने से कम नहीं है। वे बोले "लगता है तुम्हें दृष्टि दोष हो गया है। हम जो कुछ करते हैं, तुम्हें उसमें कुछ अच्छा लगता ही नहीं है। बंधु, अपनी आंखें चेक करवाओ"। "पर मित्र, मैं आंखों से नहीं, दिमाग से लिखता हूँ। जो मस्तिष्क सोचता समझता है, वह लिखता हूँ। और जहां तक रही देखने की बात, मनुष्य तो राइट या लेफ्ट ही देख सकता है। बीच का व्यू तो सिर्फ भगवान शिव के पास है। सिर्फ़ वही तीसरी आंख (बीच में) रखते हैं।" मैंने मज़ाक में कहा

"पर मस्तिष्क भी तो वही देखता है बंधु, जो आंखें दिखाती हैं। लगता है, तुम्हारी आंखों पर साम्यवाद, समाजवाद, सेक्लयूरिज्म (थैंक गॉड, उन्होंने अपने अन्य साथियों की तरह से सिक्लयूरिज्म नहीं कहा) आदि का जाला छाया हुआ है। अपनी आखों की जांच करवाओ, जाला हटवाओ, और दृष्टि दोष ठीक कराओ। जब दृष्टि दोष ठीक करा हमारा चश्मा पहनोगे, हमारी निगाह से देखोगे तो सब ठीक दिखाई देगा।" कहते हुए उन्होंने अपनी जान पहचान के एक नेत्र विशेषज्ञ का कार्ड बढ़ा दिया।

खैर उनकी सलाह मान मैं उन नेत्र विशेषज्ञ के पास पहुंचा। उन्होंने आंखों का परीक्षण निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आंखों में मोतियाबिंद है। दाहिनी (दक्षिणी) आंख में कुछ अधिक है पर बाईं (वाम) आंख में भी उतरने लगा है। इसीलिए विज़न कुछ धुंधला हो गया है, विशेष रूप से दक्षिण पक्ष का। वाम पक्ष में भी धुंधलापन है पर अभी उतना नहीं है। पहले राइट आई का ऑपरेशन करेंगे। पहले राइट विज़न को ही राइट करेंगे। लेफ्ट का विज़न बाद में देखा जायेगा। हम ऑपरेशन की तारीख निश्चित कर घर लौट आए।

अगले दिन ही उन मित्र का फोन आ गया। बोले "पहले ही कहा था न, नज़र ही कमजोर है। इसीलिए सब कुछ साफ साफ नहीं देख पा रहे थे। अब ऑपरेशन करवाओ, और हमारा चश्मा लगाओ और फिर देखो, सब कुछ राइट ही राइट दिखाई देगा। अभी तक कुछ राज्यों की पचास फीसदी के करीब जनता अपना ऑपरेशन करवा हमारे ही चश्मे से देख रही है।"

अब मैं प्रतीक्षा में हूं कि कब मेरा ऑपरेशन हो, मैं उनका चश्मा पहनूं और उनकी निगाह से देख, सोच और लिख पाऊं। पर इस बीच ही अपनी कम दृष्टि वाली आंखों से ही देख पा रहा हूँ कि तबरेज़ की मॉब लिंचिंग हो गई है, आकाश विजयवर्गीय ने सरकारी ड्यूटी निभाने गये अफसर को क्रिकेट बैट से पीट दिया है। वहां इंग्लैंड में क्रिकेट विश्वकप चल रहा है। बल्लेबाज बल्ले से गेंद को पीट रहे हैं और यहां हमारे राजनेता बल्ले से अपनी ड्यूटी निभा रहे अफसरों को पीट रहे हैं। उधर तेलंगाना में सरकारी जमीन पर पेड़ लगाने गई वन विभाग की अधिकारी की भी लोगों ने पीट पीट कर हड्डी पसली तोड़ दी है। महाराष्ट्र में एक विधायक ने अधिकारी पर कीचड़ उड़ेल दी। बरेली के भाजपा एमएलए के खिलाफ उनकी बेटी ने ही जान के खतरे की शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि उसने एक दलित से विवाह कर लिया है। हरिद्वार जिले के एक विधायक तमंचा लहराते हुए देखे गए। कोई भी पीछे नहीं रहना चाह रहा है।

एक बात और : ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर साहब ने बताया है कि एक आंख का ऑपरेशन करवाने के बाद जब तक दूसरी आंख का ऑपरेशन नहीं होगा, दो दो  दिखाई देंगे (Diplopia)। हे राम! एक तो बरदाश्त नहीं हो रहा है, दो दो को झेलना पड़ेगा।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Political satire
Satire
cataracts
dron sharma
BJP-RSS
Hindutva
TABREZ ANSARI

Related Stories

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License