NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजधानी में आज भी सैकड़ों परिवार खुले में शौच जाने को मज़बूर हैं
दिल्ली की कई बस्तियों में जीने के लिए मूलभूत सुविधाओं के आभाव पर दायर एक जनहित याचिका में सुनवाई करते हुए न्यायालय केंद्र और दिल्ली सरकार कोनोटिस भेजा है और जबाब माँगा हैI
मुकुंद झा
03 Aug 2018
स्वच्छ भारत अभियान
Image Courtesy:Live Cities

दिल्ली में झुग्गी और कलस्टर बस्ती में रहने वाले लोगों को खुले में शौच करने और उन्हें दयनीय स्थति में रहने के लिए मज़बूर किया जा रहा हैI इसी विषय पर लॉ विभाग के तीन छात्रों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जिसमें न्यायालय से अपील की सरकार को निर्देशित करे कि वो इन लोगों को शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएँ औरमहिलाओं एंव बच्चों के लिए आंगनवाड़ी की सुविधा मिले जिससे ये सुनिश्चित हो सके सभी को मूलभूत सुविधाएँ मिलेंI

इस याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने सुनवाई करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के डारेक्टरI दिल्ली सरकार, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, DDA सहित दिल्ली पुलिस आयुक्त को नोटिस भेजा है और इस ममले में तीन सप्ताह में जबाब दाखिल करने को कहा हैI

याचिकाकर्त्ता ने न्यायालय को बताया कि ये बस्तियाँ दिल्ली के दिल की तरह हैं, ये दिल्ली के मुख्य सड़क रिंग रोड़ (महात्मा गाँधी मार्ग) के पास हैंI इन बस्तियों में मुलभूत सुविधाएँ जैसेशौचालय, स्नानघर, आंगनवाड़ी और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ भी नहीं हैंI

इस याचिका में कहा गया है कि जब पूरे देश में सरकार इतने बड़े स्तर पर ‘स्वच्छ भारत’ और ‘क्लीन इण्डिया’ योजना चला रही है, जिसमें हज़ारों करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैंI तो फिरकैसे देश की राजधानी दिल्ली में इन बस्तियों में दशकों से रह रहे सैंकड़ों परिवार आज भी खुले में शौच जाने को मज़बूर हैंI

इन छात्रों ने इन सब समस्या को लेकर सभी सम्बंधित विभागों के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत वास्तविकता मेंज़मीन पर कुछ भी नहीं हो रहा हैं I

हल में ही आई कैग रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया था जिसमें बताया गया है कि अक्टूबर 2014 में शुरू स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली में अब तक एक भीशौचालय का निर्माण नहीं हुआ हैI जबकि इसके तहत 40.31 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थेI इसे क्रियान्वित करने की ज़िम्मेदारी मुख्यतः तीनों नगर निगमों के साथ दिल्ली शहरी आश्रयसुधार बोर्ड की है, परन्तु 31 मार्च 2017 तक ये धनराशी खर्च नहीं हो पाई थीI

इसे भी पढ़े : कैग रिपोर्ट पर दिल्ली सरकार ने सफाई दी और साथ ही उप राज्यपाल पर भी निशान साधा

 

ये दिखाता है कि भाजपा ‘स्वच्छ भारत’ को लेकर कितनी गंभीर है? जहाँ एक ओर केंद्र की भाजपा सरकार स्वच्छ भारत के नाम पर करोड़ों रूपये बहा रही हैI वहीं भाजपा शासित  दिल्ली नगरनिगम स्वच्छता को लेकर कितना उदासीन है कि वो पिछले ढाई वर्षो में स्वच्छ भारत के तहत आवंटित कोष से एक भी शौचालय नहीं बना सकी हैI

याचिका के अनुसार की स्वच्छ भारत मिशन (SBM) की वेबसाइट पर बताया गया है कि SBM (शहरी) के तहत लगभग शहर के 20% लोग खुले में शौच करते थे, परन्तु वो अब इसके विकल्पके रूप सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करते हैI लेकिन इनकी हालत भी बहुत खरब है कहीं पानी नहीं आता तो कहीं सीवर जाम रहते हैंI

याचिकाकर्ता ने अंत में ये भी कहा कि इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को संविधान ने गरिमापूर्ण जीवन जीने का मौलिक अधिकार दिया है, जिसमें यह भी शामिल है कि सभी को ज़ीने केलिए साफसुथरा वातावरण मिलेI

 

 

Swachchh Bharat Abhiyan
Delhi
BJP
AAP Govt
Delhi High court

Related Stories

दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'


बाकी खबरें

  • sc
    भाषा
    स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण: न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर करने पर विचार कर रहा केंद्र
    21 Dec 2021
    महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सरकारों द्वारा स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए तय किए गए 27 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद केन्द्र ने यह बात कही।
  • J&K delimitation
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर परिसीमन : जम्मू में 6, कश्मीर में 1 विधानसभा सीट बढ़ाने के मसौदे पर राजनीतिक दलों का विरोध
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों ने आयोग पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को उसकी सिफ़ारिशों के तहत तय करने की अनुमति दे रहा है।
  • data protection
    विकास भदौरिया
    डेटा संरक्षण विधेयक की ख़ामियां और जेपीसी रिपोर्ट की भ्रांतियां
    21 Dec 2021
    विधेयक और संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशें कई समस्याओं से घिरी हुई हैं, और उनमें से कुछ सिफारिशें तो राज्य को निगरानी शक्ति के साथ  लैस कर रही हैं, जो गंभीर चिंताओं को विषय है।
  • sansad march
    भाषा
    गृह राज्यमंत्री टेनी की बर्ख़ास्तगी की मांग : विपक्ष ने निकाला मार्च 
    21 Dec 2021
    विपक्षी दलों के नेताओं एवं सांसदों ने यहां संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से मार्च शुरू किया और विजय चौक तक गए। इस मार्च में राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन…
  • Growing economic inequality in India
    डॉ. राजू पाण्डेय
    भारत में बढ़ती आर्थिक असमानता : जाति और लैंगिक आधार पर भी समझने की ज़रूरत
    21 Dec 2021
    जहाँ तक भारत का संबंध है यहाँ आर्थिक गैरबराबरी के लिए केवल वितरण की असमानता को उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता। जाति प्रथा और अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियां तथा श्रम बाजार में जातिगत भेदभाव वे कारक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License