NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई का विरोध करने वाली याचिका ख़ारिज
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘इस मामले से जुड़ी संविधान पीठ के फ़ैसले में सभी पहलुओं पर विचार किया गया था, इसलिए इस मामले में कुछ नहीं बचा है।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 May 2019
राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई का विरोध करने वाली याचिका ख़ारिज
Image Courtesy: India Today

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सात दोषियों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के 2014 के फ़ैसले का विरोध करने वाली याचिका गुरुवार को ख़ारिज कर दी।

पूर्व प्रधानमंत्री के साथ 1991 में मारे गए लोगों के परिजनों ने याचिका दायर कर तमिलनाडु सरकार के इस फ़ैसले का विरोध किया था।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘इस मामले से जुड़ी संविधान पीठ के फ़ैसले में सभी पहलुओं पर विचार किया गया था, इसलिए इस मामले में कुछ नहीं बचा है।’’

2014 में तत्कालीन जयललिता सरकार ने मामले के सात दोषियों को रिहा करने का फ़ैसला किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बदुर में 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई थी।

आपको बता दें कि इस हत्याकांड से जुड़े 7 अपराधियों के नाम इस प्रकार है- नलिनी, रोबर्ट पायस, एस जयकुमार, सनथान, श्रीहरण (नलिनी के पति), एजी पेरारीवेलन, और रविचंद्रन।

अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस मामले को भुलाना चाहते हैं। उन्होंने ये भी सुझाव दिया की उनके पिता के हत्यारों को रिहा कर दिया जाए।

2018 में लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में भाषण देते हुए राहुल गांधी ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम के चीफ़ प्रभाकरन की मौत पर दुःख जताते हुए कहा था, “जब मैंने जाफ़ना (श्री लंका) में प्रभाकरन को समुद्र तट पर लेटे हुए देखा तो मुझे बहुत बुरा लगा, क्योंकि मैं उनकी जगह पर अपने पिता को देख रहा था और उनके बच्चों को अपनी जगह पर”।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साज़िश रचने और उसे अंजाम देने के लिए दोषी ठहराए जाने वाले श्रीलंका के एक उग्रवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (एलटीटीई) के अध्यक्ष प्रभाकरन थे।
 
यही नही, यहाँ तक कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गाँधी वाडरा, 19 मार्च को वेल्लोर सेंट्रल जेल में राजीव गांधी की हत्या की मुख्य अपराधी नलिनी से मिलने भी गयी थीं। 
उनका कहना था, “हिंसा और नुक़सान जो मैंने अनुभव किया है उसके साथ शांति लाने का ये मेरा तरीक़ा था।"
    
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

rajiv gandhi
rajiv gandhi murder
LTTE
Congress
Rahul Gandhi
priyanka gandhi
Indian National Congress
sonia gandhi
tamil nadu
Supreme Court
CJI Ranjan Gogoi

Related Stories

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, एक लाख का इनाम घोषित

रघुवंश बाबू का जाना राजनीति से एक प्रतीक के जाने की तरह है

पंजाब में ज़हरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, विपक्ष हमलावर

एनएलसी इंडिया बॉयलर विस्फोट मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

तमिलनाडु: नेवेली पावर प्लांट हादसे में छह लोगों की मौत, इनका जिम्मेदार कौन?

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

दिल्ली हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, हिंसा से संबंधित याचिकाओं पर विचार से किया इंकार

दिल्ली में हिंसा सोचा-समझा षड्यंत्र, इस्तीफा दें गृह मंत्री अमित शाह: सोनिया गांधी

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय कब?


बाकी खबरें

  • भाषा
    'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
    24 Mar 2022
    चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन…
  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License