NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राजस्थान चुनाव : सिर्फ 8 प्रतिशत वोट के फेरबदल से बदल सकती है सत्ता
बीजेपी की वर्तमान अलोकप्रियता के चलते इस तरह के बदलाव की बहुत संभावना है।
सुबोध वर्मा
06 Dec 2018
bjp rajsthan

न्यूज़क्लिक द्वारा डिजाइन किए गए चुनाव पूर्वानुमान उपकरण के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अगर 8 प्रतिशत मतदाता कोंग्रेस की तरफ चले जाते हैं तो इसका मतलब होगा कि वसुंधरा राजे और उनकी सरकार विधानसभा चुनाव हार रही है। यह अनुमान पिछले दो विधानसभा चुनावों (2013 और 2008) के साथ-साथ 2014 के लोकसभा चुनावों के चुनाव आयोग के आंकड़ों पर आधारित है।

2013 में, बीजेपी को 200 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें मिलीं थी, और कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर ही सिमट गई थी। दोनों पार्टियों के वोट शेयर क्रमश: बीजेपी – 45 प्रतिशत; कांग्रेस – 33 प्रतिशत थे। इन दो प्रमुख दलों के अलावा, बसपा को 3.4 प्रतिशत वोट और तीन सीटें मिली थी, दो स्थानीय दलों, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी (एनयूजेपी) को 5.3 प्रतिशत वोट और छह सीटें मिली थीं। निर्दलीय और अन्य को 12 प्रतिशत वोट मिले थे।

vote swing raj.jpg

जबकि एनपीपी और एनयूजेपीपी अब बीती हुई ताकते हैं, इनमें टूटन आने से उनके आधार को दूसरों ने निगल लिया गया है। उम्मीद है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र उम्मीदवारों और अन्य छोटी पार्टियों को अभी भी इस तरह का समान वोट मिल सकता है, क्योंकि यह प्रवृत्ति ज्यादातर विधानसभा चुनाव में पायी जाती है।

इसलिए, बीजेपी से 8 प्रतिशत की वापसी को एंपीपी या एनयूजेपीपी के मतदाताओं द्वारा भी पूरा किया जा सकता है, जो कि कांग्रेस की ओर बढ़ रही है और पार्टी की जीत की संभावनाओं को और भी बढ़ा रही है।

https://elections.newsclick.in/states.html?state=Rajasthan&year=2013

राजस्थान चुनाव : नक्शा देखने के लिए  यहां क्लिक करें

यह 8 प्रतिशत की स्विंग का मतलब पूरे राज्य के लगभग 28.5 लाख मतदाताओं का होना है, जबकि राज्य में वर्तमान में 4.75 करोड़ मतदाता हैं। यह प्रति सीट औसतन 14,251 मतदाताओं के औसत पर काम करेगा, हालांकि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में स्विंग अलग-अलग हो सकती है।

क्या ऐसा 8 प्रतिशत की स्विंग संभव है?

आज तक की सभी रिपोर्ट और पूर्व सर्वेक्षण दर्शा रहे हैं कि राजस्थान में बीजेपी हार रही है। पिछले महीने प्रकाशित चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के औसत से पता चलता है कि कांग्रेस को 125 सीटें मिल रही हैं जबकि बीजेपी को केवल 67 सीटों पर सब्र करना होगा। इस संकेत से पता चलता है कि बीजेपी से कांग्रेस की ओर 8 प्रतिशत का स्विंग होने को ज़मीन पर महसूस किया जा रहा है।

इसके साथ अन्य संकेत भी मौजूद हैं। इस वर्ष फरवरी में आयोजित तीन उपचुनावों में बीजेपी के वोट शेयर में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पंचायत और नगरपालिका चुनावों में भी कांग्रेस ने बीजेपी के उपर जीत दर्ज़ की है।

लेकिन इन चुनावी संकेतकों के अलावा, यह मानने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा से मतदाता स्पष्ट तौर पर नाराज़ हैं और राजस्थान में असंतोष और गुस्से की लहर है। इसमें राजे सरकार द्वारा किसानों की शिकायतों को हल न करना उनकी फसलो के लिए बहुत कम कीमत लगाना और राज्य में बेरोजगारी का बढ़ना  और कम मजदूरी के चलते मजदूरों का तीव्र शोषण करना और श्रम कानून की सुरक्षा वापस लेने से भी नारज़गी है।

दलित और आदिवासी समुदाय भी निरंतर उपेक्षा और भेदभाव का जीवन जी रहे हैं, और उनके लिए बजटीय आवंटन में कटौती और अत्याचारों में वृद्धि के कारण संघर्ष के रास्ते पर हैं।

राजे सरकार राज्य में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है, जिससे सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग की कई भयानक घटनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी के नेताओं और यहां तक कि विधायकों ने खुलेआम बिना किसी भय के इसका समर्थन किया है और खुलेआम अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण और निगमीकरण की तरफ झुकाव से लोगों में  नाराज़गी है क्योंकि इसका मतलब यह है कि ये आवश्यक जरूरतें उनकी पहुंच से बाहर है।

नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्रीय सरकार के रिकॉर्ड के संदर्भ में राज्य सरकार का यह सर्वव्यापी विनाशकारी रिकॉर्ड देखा जाना चाहिए जो अपनी आर्थिक नीतियों के कारण काफी अलोकप्रिय हो गया है, जिसमें नोटबंदी  और अन्यायपूर्ण सामान और सेवा कर शामिल हैं। इन सबने राजे की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

इसका क्या मतलब है कि 8 प्रतिशत की स्विंग एक बहुत स्पष्ट संभावना प्रतीत हो रही है - और इसका मतलब है कि इस चुनाव को जीतने की राजे की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं।

rajasthan Assembly elections
Rajasthan elections 2018
BJP
Congress
Vasundhara Raje

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License