NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
राजस्थान: छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सीकर रहा बंद
सीकर में सीपीएम के विधायक अमराराम के नेतृत्व में हजारों की भीड़ ने सोमवार को चक्का जाम किया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Sep 2019
Rajasthan protest

राजस्थान के सीकर जिले में 28 अगस्त 2019 को छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सीपीएम के विधायक अमराराम के नेतृत्व में हजारों की भीड़ ने सोमवार को चक्का जाम किया है। इस चक्का जाम में छात्र-छात्राएं और सीपीएम के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए और इस पूरे मामले की जांच की मांग की।

WhatsApp Image 2019-09-09 at 7.09.55 PM (5).jpeg
आपको बता दें कि छात्र संघ चुनाव की मतगणना के दौरान सीपीएम के छात्र संघ एसएफआई के छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल पर धांधली का आरोप लगाया था। जब इसका विरोध किया गया तब छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने बर्बर तरीके से छात्रों और सीपीएम के नेताओं पर लाठीचार्ज किया था और कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया था, जिसमें अमराराम भी शामिल थे।
WhatsApp Image 2019-09-09 at 7.09.55 PM (4).jpeg

इस सारे मसले पर सीपीएम नेता अमराराम का कहना है कि ये सोमवार का बंद राजस्थान के सरकार के चैलेंज का जवाब है जो उन्होंने सीकर की 30 लाख जनता को दिया था। सरकार बेटियों पर हमला करने वाले अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। अगर सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश नहीं दिया तो संघर्ष और भी तेज होगा।

उन्होंने जनता को होने वाली परेशानी को सरकार द्वारा उत्पन्न की गई परेशानी बताते हुए  कहा कि सरकार दोषियों को बचा रही है।

इसी के विरोध में आज चक्का जाम किया गया है और सीपीएम ने कहा है कि अगर इस मामले की जल्द जांच नहीं होती है, तो 16 सितंबर से अनाज मंडी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2019-09-09 at 7.09.55 PM (1).jpeg
सीपीएम के इस सीकर बंद को आम व्यापारी, नागरिक, राजनैतिक, सामाजिक संगठन व राजनैतिक पार्टियों का समर्थन मिला। सीपीएम ने एक बयान देकर सभी का आभार व धन्यवाद किया। इस बंद का असर सीकर शहर के अलावा कई कस्बों में भी दिखा। सीपीएम ने इस बंद को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सीकर जिले के तमाम पॉइंट जो पार्टी ने चिह्नित किये थे वो सभी पॉइंट के रास्ते जाम रहे हालांकि बन्द पूरे दिन भी हो सकता था लेकिन जनता परेशान न हो इस लिए बन्द को 2 घंटे बाद खोल दिया गया।

सीपीएम के सीकर जिला सचिव किशन परिक ने कहा कि राजस्थान की संवेदनहीन कांग्रेस सरकार की पुलिस द्वारा किये गए बेटियों पर लाठी चार्ज के 12 दिन के बाद भी किसी पुलिस अधिकारी पर कारवाई नही करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
WhatsApp Image 2019-09-09 at 7.09.55 PM.jpeg
आगे वो कहते हैं कि राजस्थान की सरकार सीकर की बेटियों को लावारिस नहीं समझे सरकार अब भी नहीं चेती तो 16 नवम्बर को आर पार की लड़ाई होगी। 16 नवम्बर सोमवार को सीकर जिले की जनता को आह्वान किया गया हैं कि वो कृषि उपज मंडी में आये और बिना समाधान जाएंगे नहीं। यह लड़ाई अब आर पार की होगी आज तक सीकर की जनता जीती है और सरकारें हारी हैं। इस बार भी बेटियों पर निर्मम लाठी चार्ज करने वालो को सजा मिलेगी और जनता जीतेगी सरकार व पुलिस प्रसासन हारेगा।

Rajasthan
Rajasthan sarkar
Student Protests
Police lathicharge on students
SFI
SFI Student
CPI(M)

Related Stories

झारखंड-बिहार : महंगाई के ख़िलाफ़ सभी वाम दलों ने शुरू किया अभियान

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

राजस्थान: REET अभ्यर्थियों को जयपुर में किया गया गिरफ़्तार, बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बाद छोड़ा


बाकी खबरें

  • govt employee
    अनिल जैन
    निजीकरण की आंच में झुलस रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए भी सबक़ है यह किसान आंदोलन
    28 Nov 2021
    किसानों की यह जीत रेलवे, दूरसंचार, बैंक, बीमा आदि तमाम सार्वजनिक और संगठित क्षेत्र के उन कामगार संगठनों के लिए एक शानदार नज़ीर और सबक़ है, जो प्रतिरोध की भाषा तो खूब बोलते हैं लेकिन कॉरपोरेट से लड़ने…
  • poverty
    अजय कुमार
    ग़रीबी के आंकड़ों में उत्तर भारतीय राज्यों का हाल बेहाल, केरल बना मॉडल प्रदेश
    28 Nov 2021
    मल्टीडाइमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के मुताबिक केरल के अलावा भारत का और कोई दूसरा राज्य नहीं है, जहां की बहुआयामी गरीबी 1% से कम हो। 
  • kisan andolan
    शंभूनाथ शुक्ल
    हड़ताल-आंदोलन की धार कुंद नहीं पड़ी
    28 Nov 2021
    एक ज़माने में मज़दूर-किसान यदि धरने पर बैठ जाते थे तो सत्ता झुकती थी। पर पिछले चार दशकों से लोग यह सब भूल चुके थे।
  • Hafte Ki Baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    संवैधानिक मानववाद या कारपोरेट-हिन्दुत्ववाद और यूपी में 'अपराध-राज'!
    27 Nov 2021
    संविधान दिवस के मौके पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोपों-प्रत्यारोपो की खूब बौछार हुई. क्या सच है-संविधानवाद और परिवारवाद का? क्या भारत की सरकारें सचमुच संविधान के विचार और संदेश के हिसाब से…
  • crypto
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या Crypto पर अंकुश ज़रूरी है?
    27 Nov 2021
    मोदी सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर अंकुश लगा रही हैI लेकिन आखिर यह क्रिप्टोकरेंसी है क्या? क्या यह देश में मुद्रा की जगह ले सकती है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License