NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
राजस्थान: क़र्ज़ के दबाव में एक और किसान ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार किसान सोहनलाल पर लगभग ढाई लाख का क़र्ज़ था। आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया था और एक 2 पन्ने का सूसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jun 2019
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य: दैनिक भास्कर
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य: दैनिक भास्कर

राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक किसान सोहन लाल मेघवाल ने कथित तौर पर सलफ़ास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद मृतक के पड़ोसी बलबीर ने एक काग़ज़ पेश कर दावा किया कि यह सुसाइड नोट है जो मृतक के घर से बरामद किया गया है।

बता दें कि सोहनलाल ने आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया था और एक 2 पन्ने का सूसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा था। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट की लिखावट का मृतक की लिखावट से मिलान किया जायेगा। बताया जा रहा है कि किसान ने आत्महत्या करने की वजह क़र्ज़माफ़ी ना होना बताई है। और साथ ही गहलोत सरकार पर इल्ज़ाम लगाया है कि उन्होंने अपना वादा नहीं पूरा किया। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो 10 दिन किसानों का क़र्ज़ माफ़ कर दिया जाएगा। 

सोहनलाल ने जो विडियो बनाई है, उसमें वो कहते हैं, "मैं अपनी जान ले रहा हूँ लेकिन मैं अशोक गहलोत की सरकार से गुज़ारिश करता हूँ कि वो राजस्थान के किसानों की बात सुनें और उनके क़र्ज़ माफ़ करें। मैं अपने परिवार से माफ़ी मांगता हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि इस गाँव में एकता वापस आए।" 
 
पुलिस के अनुसार सोहनलाल पर लगभग ढाई लाख का क़र्ज़ था।

किसानों की आत्महत्या पूरे देश में लगातार बढ़ रही है। Down to Earth की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भारत में हर रोज़ 45 किसान आत्महत्या करते हैं। आत्महत्या की बड़ी वजह उनके ऊपर क़र्ज़ हैं। 
राजस्थान की बात की जाए तो एक अनुमान के अनुसार क़रीब 16 लाख किसानों ने बैंक से क़र्ज़ लिया जिनको माफ़ करने को ले कर सरकार अभी बातचीत कर रही है। 

श्रीगंगानगर के एसडीएम ने बताया है कि सोहनलाल समय से अपनी किस्तें चुका रहे थे। उन्होंने कहा, "यदि हमें पता चलता है कि ये किसी के दबाव में उठाया क़दम है, तो इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।"

(भाषा से इनपुट के साथ)

farmers suicides
Rajasthan
loan waiver
ashok gahlot govt
rajasthan govt
Congress
political promises
farmers conditions

Related Stories

भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

पंजाब में ज़हरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत, विपक्ष हमलावर

दिल्ली में हिंसा सोचा-समझा षड्यंत्र, इस्तीफा दें गृह मंत्री अमित शाह: सोनिया गांधी

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को न्याय कब?

प्रियंका गाँधी बनाम योगी आदित्यनाथ 

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार कर हत्या

इमरजेंसी : तब और अब

‘गौ-गुंडों’ का शिकार हुए उमर मोहम्मद के परिवार को कौन दिलाएगा इंसाफ?

राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई का विरोध करने वाली याचिका ख़ारिज


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License