NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
राजस्थान: तथाकथित सुधारों की प्रयोगशाला
प्रांजल
01 Oct 2014

केंद्र में राजनैतिक बदलाव के बाद लगातार आर्थिक सुधारों के नाम पर काफी हलचल देखने को मिली है। जिसके तहत सरकार ने अनेक क्षेत्रों में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने और नियमों में बदलाव की मानो झड़ी सी लगा दी। रक्षा क्षेत्र में ४९ और रेलवे में बुनियादी ढांचे को विकसित करने हेतु १०० प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी, उदहारण के तौर पर हमारे सामने मौजूद हैं । साथ ही केंद्र सरकार ने अपरेंटिसशिप अधिनियम, फैक्ट्री लॉ और इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट में बड़े बदलाव किए हैं जो मुख्यतः मज़दूर विरोधी हैं और साथ ही बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने वाले भी। पर यह बदलाव अचानक लाए गए हैं, यह मान लेना सरासर गलत होगा। इन “तथाकथित” सुधारों की प्रयोगशाला काफ़ी पहले राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा तैयार कर ली गई थी । आज केंद्र जो भी बदलाव कर रहा है, वह तो मात्र उस रूपरेखा का सरल अनुसरण है । इस पूरी योजना को सुनियोजित ढंग से अमल में लाया गया जिसकी शुरुआत मूलभूत क्षेत्रों में बदलाव लाकर की गई।

                                                                                                           

                                                                                                                                                                                            मजदूरों के लिए अच्छे दिन कहाँ?

प्राथमिक क्षेत्र और बदलाव

आर्थिक सुधार के नाम पर सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रह रहे व्यक्तियों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों पर छूट को कम कर दिया है। पहले हर परिवार को जहाँ 35 किलो राशन १ रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता था, अब २५ किलो राशन २ रूपए के मूल्य पर मिलेगा। परिणामस्वरुप लगभग 38 लाख व्यक्ति इससे प्रभावित होंगे। साथ ही गेहूं और धान पर प्रति क्विंटल मिल रहे १५० रूपए के बोनस को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। ताजुब की बात यह है कि एक तरफ जब ३० लाख टन से अधिक अनाज खुले स्थानों में पड़ा सड़ रहा है, सरकार बचाव कदम के तौर पर ऐसे जन-विरोधी फैसले ले रही है । साथ ही यह भी सुनने में आया है कि राजस्थान की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अमूलचूक परिवर्तन लाने की तैयारी कर रही है, जिसमे २८,००० प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना शामिल है।  इस प्रक्रिया से इन विद्यालयों में काम कर रहे ५०,००० से अधिक “विद्यार्थी मित्र” को अपने रोज़गार से हाथ धोना पड़ेगा । अंतर्विरोध तो मानो इस सरकार के लिए आम बात है, एक तरफ ये नए रोजगार लाने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मौजूद नौकरियां ख़त्म भी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही । राजस्थान सरकारी शैक्षणिक संस्थानों के मामले में पहले से ही काफी पीछे था। निजी संस्थानों की ऊँची फीस वैसे ही बहुमत की पहुँच के बाहर होती है, और अब इन सरकारी संस्थानों का बंद होना, इस वर्ग के लिए दोहरी मार सिद्ध होगा। अगर इन सभी “सुधारों” को गौर से देखा जाए, तो यह सरकार द्वारा सार्वजनिक व्यय में कटौती की ओर संकेत करते हैं ।

                                                                                                                                                    

                                                                                                                                                                           देश की आर्थिक नीतियों में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की क्या जगह? 

पुराने कानून, “नए सुधार”

हाल ही में केंद्र सरकार ने “अच्छे दिन” लाने के लिए नीतियों में जो अनेक बदलाव किए हैं उनकी शुरुआत राजस्थान में कुछ महीने पहले ही हो गई थी । फिर चाहे वह अपरेंटिसशिप अधिनियम में किए गए बदलाव हो या फैक्ट्री लॉ में । श्रम कानूनों में सबसे बड़ा बदलाव लाते हुए राजस्थान सरकार ने छंटनी की सीमा १०० से बढाकर ३०० कर दी है। अर्थात पहले किसी भी कारखाने के मालिक को १०० से अधिक मज़दूरों को नौकरी से हटाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ती थी, जो संख्या 3०० कर दी गई है। सरल शब्दों में कहा जाए तो मज़दूरों की चट भर्ती और पट छंटनी। एक तरफ यह बदलाव जहाँ कारखाना मालिकों को खुली छूट देगा कि वे जब चाहे मज़दूरों को काम से निकाल सकें, वहीँ दूसरी तरफ यह मज़दूरों को भी कारखाना मालिक की हर बात मानने पर मजबूर करेगा। फिर वो न्यूनतम वेतन से कम पर काम करने का आदेश ही क्यूँ न हो। साथ ही अपरेंटिसशिप अधिनियम में बदलाव लाते हुए भाजपा सरकार ने खुद शासन को यह ताकत दे दी है कि वह निर्धारित कर सके किस कारखाने में कितने व्यक्ति प्रशिक्षण लेंगे। साथ ही उन्होंने अनेक और क्षेत्रों को भी खोल दिया है जहाँ अपरेंटिस भर्ती किए जा सकते हैं। अब कारखानों के मालिक अनेक श्रमिक अपरेंटिस के नाम पर रख सकते हैं , जिनका वेतन सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन होगा। मतलब कम दाम में कुशल कारीगर। और तो और अगर यह संख्या २५० से ऊपर जाती है तो इस वेतन का ५०% सरकार देगी। इस तरह एक तीर से दो निशाने लगाये जा रहें हैं। एक तरफ पूंजीपतियों का मुनाफ़ा बढेगा, दूसरी तरफ सरकार कम खर्च करके नए रोजगार उपलब्ध कराने का दंभ भी भर सकेगी। और भी अनेक बदलाव इस शासनकाल में लाए गए हैं जिसमे कॉन्ट्रैक्ट श्रम कानून के तहत उन्ही कंपनियां को लाना जहाँ मजदूरों की संख्या ५० से अधिक है भी शामिल है । अभी यह संख्या २० है। 

प्रतिरोध के स्वर का दमन

इन बदलावों के साथ, राजस्थान सरकार ने प्रतिरोध के स्वर दबाने के भी कदम उठाये थे, जो अब केंद्र सरकार अपना रही है। इसमें मज़दूर संगठनो के दायरे को सीमित करना भी शामिल है। जहाँ पहले कोई भी संगठन बनाने के लिए उस कारखाने के १५% मज़दूरों की ज़रूरत होती थी, वही अब ये सीमा ३० % कर दी गई है। इस “सुधार” के बाद श्रमिको के पास संगठन बनाने की ताकत कम हो जाएगी और परिणामस्वरुप न तो वे न्यूनतम वेतन मांग सकेंगे, न ही मूलभूत सुविधाएँ। ध्यान दिया जाए तो क्रमशः एक तरफ फ़ैक्ट्री मालिकों को अधिक छूट और दूसरी तरफ श्रमिको के अधिकारों का हनन साफ़ देखने को मिल रहा है।

अगर एनएसएसओ के आकड़ें पे ध्यान दिया जाए तो राजस्थान  में हर १००० में से ९५७ मज़दूर सुरक्षित रोज़गार नहीं पा रहे और ९८८ मजदूर भुगतान की छुट्टी पाने का अधिकार भी नहीं रखता ।अगर अभी हालात इतने दयनीय हैं तो इन सुधारो के बाद के हालात का अंदाज़ा लगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा। अब यही सुधार “अच्छे दिनों “ की कल्पना को पूरा करने के लिए केंद्र में भी लागु किए जा रहे हैं। पर यह “अच्छे दिन” मेहनतकश वर्ग के लिए तो नही ही हैं, यह बात पूरी तरह साफ़ है ।

 

 डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख मे व्यक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारो को नहीं दर्शाते ।

 

भा.ज.पा
मजदूर
श्रम कानून
प्राथमिक शिक्षा
नरेन्द्र मोदी
आर्थिक नीतियाँ

Related Stories

पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों 10 सितम्बर को भारत बंद

दिल्ली के मज़दूरों की एक दिवसीय हड़ताल

जीएसटी ने छोटे व्यवसाय को बर्बाद कर दिया

हिमाचल प्रदेश: एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से ठप

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई): इतने वर्षों बाद भी क्या हम इसके उद्देश्यों को पूरा कर पाए?

मीडिया पर खरी खरी – एपिसोड 2 भाषा सिंह के साथ

चीन-भारत संबंधः प्रतिद्वंदी दोस्त हो सकते हैं

श्रमिक अधिकार और इनके प्रति सरकारों का बर्ताव

नकदी बादशाह है, लेकिन भाजपा को यह समझ नहीं आता

फिक्स्ड टर्म जॉब्स (सिमित अवधि के रोज़गार) के तहत : मोदी सरकार ने "हायर एंड फायर" की निति को दी स्वतंत्रता


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License