NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
राफेल कोर्रिया ने 2021 के आम चुनावों में इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
पूर्व राष्ट्रपति इक्वाडोर में आगामी आम चुनावों में अर्थशास्त्री एंड्रेस अराउज के साथ खड़े होंगे।
पीपल्स डिस्पैच
20 Aug 2020
ra

पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया ने 7 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में इक्वाडोर के उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा 18 अगस्त को आधिकारिक तौर पर की। कोर्रिया एंड्रेस अराउज़ के साथ होंगे जो राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हैं। अराउज-कोर्रिया राष्ट्रपति की उम्मीदवारी एक नए राजनीतिक आंदोलन यूनियन फॉर होप (यूएनईएस) द्वारा पेश की गई थी। 35 वर्षीय अराउज अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने कोर्रिया की सरकार (2007-2017) के दौरान विभिन्न पदों पर देश की सेवा की। वह कोर्रिया की दूसरी सरकार के आखिर में सांस्कृतिक मंत्री थे और मार्च 2015 और 2017 के बीच नॉलेज एंड ह्यूमन टैलेंट मिनिस्टर थे। इसके अलावा उन्होंने 2011 और 2013 के बीच सेंट्रल बैंक ऑफ इक्वाडोर के निदेशक के रूप में भी कार्य किया। यूएनईएस वामपंथी राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है जैसे कि फ्यूर्ज़ा कॉम्प्रोमिसो सोशल या सोशल कमिटमेंट फोर्स, सेंट्रो डेमोक्रेटिको या डेमोक्रेटिक सेंटर के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन, ट्रेड यूनियन, छात्र, शिक्षक, किसान, महिला और एलजीबीटीक्यूआई आंदोलनों का गठबंधन है। चुनावों से सोशल कमिटमेंट फोर्स को रोकने के प्रयासों का जिक्र करते हुए यूएनईएस के वर्चुअल कार्यक्रम में कोर्रिया ने कहा, "यह यूनियन फॉर होप का समय है। हिस्सा लेने से रोकने के सभी कुत्सित प्रयासों के बावजूद हम यहां खड़े हैं।" न्यायिक उत्पीड़न के कारण कोर्रिया की उम्मीदवारी अनिश्चित है। उन पर वर्तमान सरकार द्वारा कई आरोप लगाने के बाद उन्हें क़ैद करने के प्रयासों के मद्देनज़र वे वर्तमान में बेल्जियम में रह रहे है। अप्रैल महीने में इक्वाडोर की राष्ट्रीय अदालत ने कोर्रिया को 8 साल की जेल की सजा सुनाई और "घूस कांड 2012-2016" मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोप में 25 साल के लिए चुनावी राजनीति से उन्हें रोक दिया। पिछले महीने अपीलीय न्यायालय ने कोर्रिया की अपील को खारिज कर दिया और उनकी सजा को बरक़रार रखा। 7 अगस्त को कोर्रिया के वकीलों ने कोर्ट ऑफ कैसेशन के समक्ष अपील दायर की इसलिए सजा मुक़र्रर नहीं हुई है। हालांकि, विपक्षी नेता फर्नांडो बालदा के अपहरण के असफल मामले के लिए कोर्रिया के पास प्रिवेंटिव प्रिजन ऑर्डर भी है। चुनावी क़ानूनों में हालिया सुधार यह स्पष्ट करता है कि चुनाव में खड़े होने के लिए प्रतिभागियों को देश में व्यक्तिगत रूप से अपनी उम्मीदवारी पेश करनी चाहिए। पिछले हफ्ते, नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) ने COVID-19 के कारण उम्मीदवारी के ऑनलाइन पंजीकरण को अनुमति दिया था, लेकिन ज़ोर देकर कहा कि नामांकन स्वीकार करने की पुष्टि के लिए आवेदकों को संस्था के सामने "प्रतिनिधि के बिना और व्यक्तिगत" तरीके से पेश होना चाहिए। यह देखा जाना बाकी है कि क्या बेल्जियम में इक्वाडोर की संस्थाओं के समक्ष उपस्थित होकर बिना व्यक्तिगत तरीके से कोर्रिया ऐसा कर सकते है। कोर्रिया की उम्मीदवारी अगर क्वालिफाई होती है तो अस्थायी रुप से उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी प्रक्रियाओं में देरी करने में मदद कर सकती है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान इक्वाडोर में उम्मीदवारों को प्रतिरक्षा प्राप्त होता है।

ecuador vice president
Ecuador
ecuador general election

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

कंजर्वेटिव गिलर्मो लासो ने इक्वाडोर के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License