NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रियनंदन पर हमला
हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है।
आईएएनएस
25 Jan 2019
director priyanandanan
Image Courtesy: Wikipedia

त्रिशूर : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक प्रियनंदन पर आज, शुक्रवार को संदिग्ध दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन पर यह हमला सबरीमाला मुद्दे पर सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट के बाद हुआ है। 

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर चेरपु पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से इस घटना की पुष्टि की है, जो प्रियनंदन के घर के पास हुई। 

अधिकारी ने कहा, "उनकी पिटाई की गई और उन पर गोबर मिला पानी फेंका गया। जांच जारी है।"

प्रियनंदन ने कहा, "ऐसा मालूम पड़ता है कि है कि वह व्यक्ति (हमलावर) मेरा इंतजार कर रहा था। वह मेरे पीछे आया, मुझे मारा, गोबर वाला पानी डाल दिया। यह सब सुबह नौ बजे के आसपास हुआ।" 

उन्होंने कहा, "आमतौर पर मैं इस विशेष मार्ग पर रोजाना सुबह सात बजे के आसपास टहलता हूं, लेकिन आज मुझे देरी हो गई। यह एक-आदमी का हमला नहीं है, इसके पीछे अन्य लोग हैं।"

53 वर्षीय निर्देशक, जिनकी दूसरी फिल्म 'पुलिजन्म' को 2006 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, उनका मानना है कि यह हमला सबरीमाला पर उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के चलते हुआ, जहां सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद संघ परिवार ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। 

बाद में उन्होंने संघ परिवार वालों के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध के बाद अपनी पोस्ट डिलिट कर दी। 

हमले की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है। 

विजयन ने कहा, "यह नापाक कृत्य सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। पोस्ट आने के तुरंत बाद उनकी आलोचना होने लगी। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।"

director priyanandanan
national award winning director priyanandanan
Kerala
sabrimala temple issue
RSS
Hindutva

Related Stories

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

कटाक्ष:  …गोडसे जी का नंबर कब आएगा!

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License