NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत, 60 से ज़्यादा घायल
एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा से दिल्ली जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ख़बर लिखे जाने तक डिब्बों में कुछ और लोग फंसे हुए बताए जा रहे थे।
आईएएनएस
10 Oct 2018
न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और नौ डिब्बे पटरी से उतर जाने की घटना में छह लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा से दिल्ली जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ख़बर लिखे जाने तक डिब्बों में कुछ और लोग फंसे हुए बताए जा रहे थे। 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बयान में कहा, "मैंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं, जिसे उत्तरी क्षेत्र के रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) करेंगे।"

पुलिस ने बताया कि रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह 6.05 बजे न्यू फरक्का एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस घटना में 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से नौ गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना पर शोक जताते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वह रेल प्रशासन से संपर्क में हैं और अधिकारियों को प्रभावी तरीके से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

सूचना मिलने पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश्वर चौबे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

अभी तक इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

अधिकारी ने कहा कि इलाहाबाद और वाराणसी की राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) टीमों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लखनऊ से एक एनडीआरएफ टीम की जल्द पहुंचने की उम्मीद है। 
इस घटना के बाद 13 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के प्रति शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "रायबरेली में एक रेल दुर्घटना में हुई मौतों से व्यथित हूं। शोकग्रस्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं। उत्तर प्रदेश सरकार, रेलवे और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) घटनास्थल पर सभी संभावित सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।"

राहुल गांधी ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

राहुल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं न्यू फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटना का शिकार होने से हैरान और व्यथित हूं। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता और प्रार्थना करता हूं जिन्होंने दुर्घटना में अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि सरकार बचाव और राहत अभियान के लिए सभी संभव कदम उठाएगी और ट्रेन दुर्घटना में घायल लोगों को उचित देखभाल भी मुहैया कराएगी।" 

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों के लिए एक लाख रुपये और सामान्य घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 

UP Raebareli
new farakka express train accident
coaches derailed
Harchandpur in Rae Bareli
rail minister Piyush Goyal
Narendra modi
Yogi Adityanath

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License