NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
रेल के निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल, दिल्ली में प्रदर्शन
 दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऐक्टू और IREF के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के तमाम कर्मचारियों ने मोदी सरकार की निजीकरण की नीतियों खिलाफ प्रदर्शन किया और रेल के निजीकरण को रेलवे और देश दोनों के लिए खतरनाक बताया।

 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Jul 2019
रेल के निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल, दिल्ली में प्रदर्शन

रेलवे के परिचालन के लिए ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने के मोदी सरकार के 100 दिन के एजेंडे के विरोध में आज, बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। ऐक्टू और IREF के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के तमाम कर्मचारियों ने मोदी सरकार की निजीकरण की नीतियों खिलाफ नारेबाजी की और भारतीय रेल के निजीकरण को रेलवे और देश दोनों के लिए खतरनाक बताया। 
सभी ने कहा कि मोदी सरकार ने दोबारा सत्ता में आने के बाद सबसे पहले गरीब जनता की सवारी भारतीय रेल के निजीकरण का ऐलान किया है। भारतीय रेलवे में 100 दिन का एक्शन प्लान दरअसल जनता से उसका सस्ता जन-परिवहन छीनने की तैयारी है। इस रास्ते से सरकार मुनाफे का निजीकरण तथा घाटे का सरकारीकरण कर रही है। जिसकी शुरुआत भारतीय रेल की सात कोच-फैक्ट्रियों के निजीकरण से की जा चुकी है। इसी के खिलाफ दिल्ली समेत कई राज्यों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

Screenshot 2019-07-10 at 17.33.56.png
इस प्रदर्शन में रेलवे कर्मचारियों के अलावा अन्य वर्ग के मज़दूर भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में इसका विरोध किया। एक्टू राज्य सचिव श्वेता ने कहा की सरकार बड़े ही शातिर तरीके से घाटे का सरकारीकरण और मुनाफे का निजीकरण कर रही है। सरकार उन ट्रेनों और रूट को निजी हाथों में दे रही है जो फायदे में हैं। 
कृष्ण कुमार जो उत्तर रेलवे में कर्मचारी यूनियन के महासचिव हैं, ने कहा कि सरकार ने पहले रेलवे को बदनाम किया, जानबूझकर बर्बाद किया और उसके बाद उसको निजी हाथों में बेच रही है। पहले रेलवे में 12 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे जो घटकर अब केवल 10 लाख रह गए हैं। इसी तरह से चला तो आने वाले वर्षों में यह संख्या घटाकर केवल 7 लाख रह जाएगी, जबकि दूसरी तरफ इस दौरान रेल पर सवारियों का भार बढ़ा है। इन सबके बावजूद आज भी रेलवे सार्वजनिक परिवहन में सबसे बेहतर काम कर रही है। सरकार को इसे निजी हाथो में बेचने की बजाय इसमें और निवेश करना चाहिए। 
आगे उन्होंने कहा की सरकार अगर नहीं मानी तो संघर्ष और तेज़ होगा।  

Screenshot 2019-07-10 at 16.14.47.png
एक्टू के राज्य अध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि रेलवे आज भी देश कि लाइफ लाइन है। देश में अधिकतर आम लोग इसी से सफर करते हैं। सरकार इसे भी पहुंच से दूर कर रही है। इससे न लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर होगा। क्योंकि आज हमारे देश में बेरोजगरी अपने 45 साल के शीर्ष पर है। रोजगार सृजन की नज़र से रेलवे देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है लेकिन अब इसके निजी हाथों में जाने से यह भी ख़त्म हो जाएगा। 
आगे उन्होंने कहा कि यह अभी नहीं हुआ है। इस सरकार ने पिछले कार्यकाल में ही बता दिया था। पहले तो रेलवे के अलग बजट को खत्म किया गया और अब रेलवे को ही खत्म कर रही है। 
इस प्रदर्शन को निर्माण मज़दूर के यूनियन बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन ने भी समर्थन दिया। यूनियन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि अधिकतर निर्माण मज़दूर प्रवासी होते हैं। और वो आने जाने के लिए रेल का ही प्रयोग करते है। लेकिन अब सरकार उसे निजी लोगों को बेच रही है। जिसके बाद इसकी दरों में भारी वृद्धि होगी जैसा कि हमने पहले मेट्रो में देखा है। 
इसके आलावा किसानों के संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा ने अपनी एकजुटता जाहिर की।
उत्तर रेलवे में लोको पायलट ओम प्रकाश भारती ने कहा कि सरकार जानबूझकर मुनाफे की रेलवे को घाटे में दिखाती है जबकि सच्चाई यह है कि वो कभी घाटे में नहीं रही है। ये सरकारों का इसे बेचने का एक तरीका है। लेकिन हम इसको होने नहीं देंगे चाहे जो हो जाए। सरकार नहीं मानी तो आने वाले दिनों में हम पूरे देश में रेल का चक्का जाम करेंगे। 

 

 

 

 

AICCTU
workers protest
indian railways
Rail workers
railways worker
privatization
Delhi
BJP
modi sarkar

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुंडका अग्निकांड के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष ऐक्टू का विरोध प्रदर्शन

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License