NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का कोविड-19 से निधन
कर्नाटक बेलगावी से चौथी बार सांसद रहे अंगडी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनका कोविड-19 महामारी की वजह से निधन हुआ है। इससे पूर्व कम से कम छह विधायकों और तीन सांसदों का इस बीमारी से निधन हो चुका है।
भाषा
24 Sep 2020
angadi

नई दिल्ली: रेल राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगडी का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज रात लगभग आठ बजे एम्स ट्रामा सेंटर में हुआ जिसे समर्पित कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है।

बेलगावी से चौथी बार सांसद रहे अंगडी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनका कोविड-19 महामारी की वजह से निधन हुआ है। इससे पूर्व कम से कम छह विधायकों और तीन सांसदों का इस बीमारी से निधन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे जिनका 31 अगस्त को निधन हो गया था। अंगडी ने 11 सितंबर को टि्वटर पर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की थी।

65 वर्षीय अंगड़ी के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वह युवावस्था में ही आरएसएस से जुड़ गए थे। अंगड़ी का जन्म 1 जून 1955 को बेलगावी जिले के कोप्पा गांव में सोमव्वा और चन्नाबसप्पा अंगड़ी के घर में हुआ। उसी जिले के एसएसएस समिति कॉलेज ऑफ कॉमर्स से उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की। उन्होंने बेलगावी के राजा लखमगौड़ा विधि कॉलेज से कानून में स्नातक की पढ़ाई की।

पेशे से कारोबारी अंगड़ी को उनके राजनीतिक करियर में बड़ा ब्रेक भाजपा की बेलगावी इकाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मिला। वह 2004 के चुनाव में बेलगावी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनने तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने बेलगावी सीट से 2009, 2014 और 2019 का चुनाव भी जीता।

वह एक शिक्षाविद भी रहे और बेलगावी स्थित सुरेश अंगड़ी शिक्षा फाउंडेशन के प्रमुख भी थे, जो कई कॉलेजों का संचालन करती है। बेंगलुरू और कर्नाटक को लेकर उनके पास बड़ी योजना थी। अंगड़ी ने बेंगलुरु में उपनगरीय रेल परियोजना को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो शहर के लोगों की काफी समय से लंबित मांग थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए बुधवार को उन्हें भाजपा का एक असाधारण कार्यकर्ता, समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री बताया जिनका हर कोई मुरीद था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वे एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे जिनका हर कोई मुरीद था। उनका निधन पीड़ा देने वाला है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवदेनाएं उनके परिजनों और उनके चाहने वालों के साथ हैं। ओम शांति।’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि वह रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन की खबर से स्तब्ध हैं। राष्ट्रपति ने अंगड़ी को एक सर्वप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने ससंदीय क्षेत्र बेलगावी और कर्नाटक की जनता के लिये अथक कार्य किये।

कोविंद ने ट्वीट किया, 'केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। श्री अंगड़ी एक सर्वप्रिय नेता थे, जिन्होंने अपने ससंदीय क्षेत्र बेलगावी और कर्नाटक की जनता के लिये अथक कार्य किये।' राष्ट्रपति ने एक और ट्वीट किया, 'उन्होंने अपनी अदम्य भावना के साथ, विनम्रता और दृढ़ता से लोक सेवा की। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।'

 

Image removed.

ReplyForward

 

 

suresh agadi
rail minister suresg agadi
corona and minister of india
karnatka minister death in corona

Related Stories


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल
    24 May 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एक के बाद एक मस्जिद में भगवान की खोज के नफ़रती एजेंडे को बेनक़ाब करते हुए सरकारों से पूछा कि क्या उपलब्धियों के नाम पर मुसलमानों के ख़िलाफ उठाए गये कदमों को…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?
    24 May 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं कि सत्ता पक्ष आखिर क्यों देश को उलझा रहा है ज्ञानवापी, क़ुतब मीनार, ताज महल जैसे मुद्दों में। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की बात कब होगी…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: भारी नाराज़गी के बाद सरकार का कहना है कि राशन कार्ड सरेंडर करने का ‘कोई आदेश नहीं’ दिया गया
    24 May 2022
    विपक्ष का कहना है कि ऐसे समय में सत्यापन के नाम पर राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं जब महामारी का समय अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं।
  • सोनिया यादव
    देश में लापता होते हज़ारों बच्चे, लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 5 गुना तक अधिक: रिपोर्ट
    24 May 2022
    ये उन लापता बच्चों की जानकारी है जो रिपोर्ट हो पाई हैं। ज़्यादातर मामलों को तो पुलिस मानती ही नहीं, उनके मामले दर्ज करना और उनकी जाँच करना तो दूर की बात है। कुल मिलाकर देखें तो जिन परिवारों के बच्चे…
  • भाषा
    ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत
    24 May 2022
    मुकदमा चलाने लायक है या नहीं, इस पर अदालत 26 मई को सुनवाई करेगी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License