NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रिटेल में 100% एफडीआईः BJP ने वही किया जिसका विरोध उन्होंने विपक्ष में रहते हुए किया था
अब तक ऑटोमेटिक रूट के तहत सिंगल ब्रांड रिटेल में 49% तक एफडीआई की अनुमति दी गई थी और इस सीमा से ऊपर सरकारी स्वीकृति की आवश्यकता होती थी।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Jan 2018
FDI

बीजेपी जब विपक्ष में थी तो रिटेल में एफडीआई का पुरज़ोर विरोध किया था लेकिन अब इसके निवेश का रास्ता आसान बना दिया। केंद्र की बीजेपी सरकार ने सिंगल ब्रांड रिटेल में ऑटोमेटिक रूट के ज़रिए 100% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को अनुमति देने का फैसला किया है। अब तक सिंगल ब्रांड रिटेल में 49%तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की ऑटोमेटिक रूट के तहत अनुमति थी और इस सीमा से ऊपर सरकारी स्वीकृति की आवश्यकता होती थी।

ऑटोमेटिक रूट के तहत निवेश के लिए भारतीय रिजर्व बैंक या केंद्र सरकार से स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।

ये फैसला बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा किया गया। यह निर्णय मंत्रिमंडल द्वारा पारित एफडीआई नीति में संशोधन का हिस्सा है।

विदेशी कंपनियों को भारत में सिंगल ब्रांड उत्पाद खुदरा व्यापार (एसबीआरटी) को सीधे ब्रांड के मालिक द्वारा या किसी भारतीय कंपनी के साथ सहयोग करने की अनुमति होगी।

सिंगल ब्रांड रिटेल व्यापार का मतलब ऐसा खुदरा स्टोर जहां एकल ब्रांड के उत्पादों को बेचा जाता है जैसे कि ऐप्पल या नाइके। जबकि वॉलमार्ट जैसे स्टोर में कई ब्रांडों के उत्पाद बेचे जाते हैं।

सरकार ने भारत में एसबीआरटी में संलग्न विदेशी कंपनियों के लिए स्थानीय आपूर्ती मानदंडों में छूट देने का भी फैसला किया है।

अब तक एसबीआरटी संस्थाओं को अपनी ख़रीद का 30% सामान भारत से लेने की ज़रूरत होती थी।नए नियमों के तहत अपने संचालन के पहले पांच वर्षों में एसबीआरटी कंपनियों को अनिवार्य 30% स्थानीय आपूर्ति आवश्यकता के विपरित वैश्विक परिचालन के लिए भारत से "वस्तुओं की वृद्धि संबंधी आपूर्ति" को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

वृद्धि संबंधी आपूर्ति (इनक्रिमेंटल सोर्सिंग) को सिंगल ब्रांड के लिए भारत से एसबीआरटी फर्म की वैश्विक आपूर्ति की सालाना वृद्धि के रूप में परिभाषित किया गया है।

दूसरे शब्दों में हर साल वैश्विक कारोबार के लिए भारत से संस्थागत आपूर्ति में जो भी वृद्धि होती है उसे भारतीय कारोबार के लिए "स्थानीय आपूर्ति" के आँकड़ों में शामिल किया जाएगा।

छोटे व्यवसायियों और ट्रेड यूनियनों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि "यह छोटे व्यवसाय के लिए एक गंभीर मामला है। यह अजीब है कि मौजूदा खुदरा व्यापार के कल्याण, तरक्की और आधुनिकीकरण के लिए नीतियों को तैयार करने के बजाय सरकार खुदरा व्यापार को नियंत्रित करने और उसपर हावी होने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए रास्ता आसान बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रही है।”

विशेषज्ञों का कहना है कि विपक्ष में रहते हुए खुद बीजेपी ने रिटेल सेक्टर में एफडीआई का विरोध किया था। 5 दिसंबर 2012 को नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था, "कांग्रेस विदेशियों को ये देश सौंप रही है। ज्यादातर पार्टियों ने एफडीआई का विरोध किया था लेकिन सीबीआई की डर के कारण कुछ पार्टियों ने वोट नहीं दिया और कांग्रेस को पीछे के दरवाजे से जीत हासिल हो गई!"

सीपीएम ने सरकार के इस क़दम का पूरज़ोर विरोध किया है। पार्टी के पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा, "ख़ुदरा व्यापार में एफडीआई को उदार बनाने वाला ये क़दम घरेलू ख़ुदरा व्यापारियों और दुकानदारों के लिए हानिकारक होगा। ये क़दम संकेत देता है कि मोदी सरकार मल्टी-ब्रांड रिटेल ट्रेड में एफडीआई को अनुमति देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।"

बयान में कहा गया कि "बीजेपी जब विपक्ष में थी तो रिटेल ट्रेड में विदेशी कंपनियों के प्रवेश को लेकर विरोध की थी। लेकिन सत्ता में होने के चलते अब वह चालाकी से पलट गई है।"

FDI
Modi government
neo liberalism
privatization
100 % FDI
Retail

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

आख़िर फ़ायदे में चल रही कंपनियां भी क्यों बेचना चाहती है सरकार?

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

'KG से लेकर PG तक फ़्री पढ़ाई' : विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं की सभा में उठी मांग

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

ज्ञानवापी विवाद, मोदी सरकार के 8 साल और कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता


बाकी खबरें

  • putin
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध; अहम घटनाक्रम: रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश 
    28 Feb 2022
    एक तरफ पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है, तो वहीं यूक्रेन में युद्ध से अभी तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License