NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
रुक नहीं रही राम के नाम पर हिंसा, इमाम से मारपीट के विरोध में प्रदर्शन  
 इमाम इमलाक-उर-रहमान की दाढ़ी कथित रूप से खींचने और उन्हें जबरन ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर करने के सिलसिले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Jul 2019
mufti imlak ur rahman

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर जिले में एक इमाम के साथ कथित रूप से मारपीट करने और उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए बाध्य करने के विरोध में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जमीयत ने घटना के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी में विफल रहने पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।

इमाम इमलाक-उर-रहमान की दाढ़ी कथित रूप से खींचने और उन्हें जबरन ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर करने के सिलसिले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इमाम शनिवार को बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में 12 युवकों ने उन्हें रोका, उनके साथ मारपीट की और उनकी दाढ़ी खींची।

पुलिस ने बताया कि इमाम के चीखने पर गांव के दो लोगों ने उन्हें बचाया।

आपको बता दें कि इन दिनों देश के साथ उत्तर प्रदेश में ‘जय श्रीराम’ को लेकर आतंक फैलाने और मारपीट करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी बीते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ‘जय श्री राम’ न बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया था। यहां मदरसा दारुल उलूम फ़ैज़-ए-आम के छात्र जीआईसी के मैदान पर क्रिकेट मैच खेलने गये थे। इन छात्रों का आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने उन्हें बल्ले से पीट दिया और उनपर पथराव भी किया। घायल छात्रों का कहना था कि हमला करने वाले लोगों ने पहले तो उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए मजबूर किया, फिर उनकी पिटाई कर दी। छात्रों के मुताबिक उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए और उनकी साइकिल तोड़ दी गई।

इसे पढ़ें : उन्नाव में ‘जय श्री राम’ न बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई

यही नहीं इससे पहले भी लगातार ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। झारखंड का तबरेज़ हत्याकांड को पूरे देश में सुर्खी बना। और उसके इंसाफ की मांग को लेकर तो आज भी जगह-जगह आवाज़ें उठ रही हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

 

mufti imlak ur rahman
jay shri ram
hindutva terorr
Hindutva Agenda

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

ख़बरों के आगे पीछे: हिंदुत्व की प्रयोगशाला से लेकर देशभक्ति सिलेबस तक

मथुरा: शाही ईदगाह पर कार्यक्रम का ऐलान करने वाले संगठन पीछे हटे, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

अख़लाक़ मॉब लिंचिंग को चार साल: इंसाफ़ तो छोड़िए, अभी आरोप भी तय नहीं

उन्नाव में ‘जय श्री राम’ न बोलने पर मदरसे के छात्रों की पिटाई

अब लिंचिंग के लिए गाय के बहाने की भी ज़रूरत नहीं रही

जलती ट्रेन के फैसले से उठते सुलगते मुद्दे!


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License