NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
रविदास मंदिर ध्वस्तीकरण मामला : आप ने भाजपा पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया
‘‘जिस दिन हमें डीडीए से गैर-अधिसूचित करने का प्रस्ताव प्राप्त हो जाएगा, हम उसे मंजूरी दे देंगे और निर्माण शुरू कर देंगे। लेकिन डीडीए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यह दिखाता है कि भाजपा की मानसिकता दलित-विरोधी है।’’  
भाषा
12 Sep 2019
sant guru ravidas
Image courtesy: National Herald

भाजपा पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को दावा किया कि एक ओर जहां भगवा पार्टी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर रही है वहीं दूसरी ओर यहां रविदास मंदिर ढहाने के पीछे उसी का हाथ है।

इस संबंध में भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवादाताओं से कहा, ‘‘जिस दिन हमें डीडीए से गैर-अधिसूचित करने का प्रस्ताव प्राप्त हो जाएगा, हम उसे मंजूरी दे देंगे और निर्माण शुरू कर देंगे। लेकिन डीडीए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यह दिखाता है कि भाजपा की मानसिकता दलित-विरोधी है।’’

उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर यहां रविदास मंदिर ढहाने के पीछे उसी का हाथ है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को जिस जमीन पर रविदास मंदिर था, उस वन भूमि को गैर-अधिसूचित करने का निर्देश दें।

दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित मंदिर को डीडीए ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 10 अगस्त को ढहा दिया था।

तुगलकाबाद के वन क्षेत्र में स्थित मंदिर को ढहाना बड़े विवाद में बदल गया है। आप चाहती है कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि यह जमीन समुदाय को सौंप दी जाए ताकि मंदिर फिर से बन सके।

sant guru ravidas
Guru Ravidas temple
Dalits
Arvind Kejriwal
BJP
DDA
Delhi High court

Related Stories

दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License