NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार: डॉ. साई कृष्णन सहित दर्जन भर वैज्ञानिक का चुनाव
सीएसआईआर के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में इस सम्मान के लिये चुने गये वैज्ञानिकों में पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. के साईकृष्णन और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग प्रतिरोध विज्ञान संस्थान के डा. सौमेन बसक शामिल हैं। इन्हें जीव विज्ञान के क्षेत्र में शांति स्वरुप भटनागर सम्मान दिया जायेगा।
भाषा
27 Sep 2019
CSIR
Image courtesy: Environment News South Africa

दिल्ली : विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये विज्ञान एवं ओद्यौगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा हर साल दिये जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार 2019 की बृहस्पतिवार को घोषणा की गयी।

सीएसआईआर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में इस सम्मान के लिये चुने गये वैज्ञानिकों में पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. के साईकृष्णन और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग प्रतिरोध विज्ञान संस्थान के डा. सौमेन बसक शामिल हैं। इन्हें जीव विज्ञान के क्षेत्र में शांति स्वरुप भटनागर सम्मान दिया जायेगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डा. हर्षवर्धन की मौजूदगी में इन पुरस्कारों की घोषणा की गयी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सात विभिन्न श्रेणियों में इस सम्मान से वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाता है।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के शांति स्वरूप भटनागर सम्मान के लिये आईआईटी मुंबई के डा. राघवन बी सुनोज और बेंगलुरु स्थित जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च के डा. तापस कुमार माजी को संयुक्त रूप से चुना गया है। पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रहीय विज्ञान के क्षेत्र में आईआईटी मुंबई के वैज्ञानिक डा. सुबिमल घोष और इंजीनियरिंग साइंस के क्षेत्र में बेंगलुरु स्थित माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के डा. माणिक शर्मा को इस सम्मान से नवाजा जायेगा।

वहीं, गणित के क्षेत्र में चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान के डा. दिशांत मयूरभाई पंचोली और कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यकीय संस्थान की डॉ. नीना गुप्ता को तथा चिकित्सा क्षेत्र में दिल्ली स्थित जेनेटिक इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी केन्द्र के डॉ. धीरज कुमार तथा हैदराबाद स्थित एल वी प्रसाद नेत्र संस्थान के डा. मोहम्मद जावेद अली को यह सम्मान दिया जायेगा।

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के डा. अनिंदा सिन्हा और मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के डा. शंकर घोष को इस साल के शांति स्वरूप भटनागर सम्मान के लिये चुना गया है। 

CSIR
Shanti Swaroop Bhatnagar Award
Indian Institute of Science Education and Research

Related Stories

भारतीय विज्ञान में वामपंथ की अनकही कहानी

हरित पटाखे पूरी तरह से प्रदूषण-मुक्त नहीं हैं!


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर : मस्जिद दर मस्जिद भगवान की खोज नहीं, नफ़रत है एजेंडा, हैदराबाद फ़र्ज़ी एनकाउंटर के बड़े सवाल
    24 May 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने एक के बाद एक मस्जिद में भगवान की खोज के नफ़रती एजेंडे को बेनक़ाब करते हुए सरकारों से पूछा कि क्या उपलब्धियों के नाम पर मुसलमानों के ख़िलाफ उठाए गये कदमों को…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?
    24 May 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं कि सत्ता पक्ष आखिर क्यों देश को उलझा रहा है ज्ञानवापी, क़ुतब मीनार, ताज महल जैसे मुद्दों में। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों की बात कब होगी…
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी: भारी नाराज़गी के बाद सरकार का कहना है कि राशन कार्ड सरेंडर करने का ‘कोई आदेश नहीं’ दिया गया
    24 May 2022
    विपक्ष का कहना है कि ऐसे समय में सत्यापन के नाम पर राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं जब महामारी का समय अधिकांश लोगों के लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं।
  • सोनिया यादव
    देश में लापता होते हज़ारों बच्चे, लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में 5 गुना तक अधिक: रिपोर्ट
    24 May 2022
    ये उन लापता बच्चों की जानकारी है जो रिपोर्ट हो पाई हैं। ज़्यादातर मामलों को तो पुलिस मानती ही नहीं, उनके मामले दर्ज करना और उनकी जाँच करना तो दूर की बात है। कुल मिलाकर देखें तो जिन परिवारों के बच्चे…
  • भाषा
    ज्ञानवापी मामला : मुकदमे की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख नियत
    24 May 2022
    मुकदमा चलाने लायक है या नहीं, इस पर अदालत 26 मई को सुनवाई करेगी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License