NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
शेयर बाजारों के रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के साथ निवेशकों की संपत्ति 2.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक दोपहर के कारोबार में 900 अंक से अधिक बढ़कर 40,012.35 अंक पर पहुंच गया।
भाषा
23 May 2019
Share Market
फोटो साभार: tradebrains.in

बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स के 40,000 अंक के अब तक के रिकार्ड स्तर के पार पहुंचने के साथ ही निवेशकों की संपत्ति में 2.87 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। 

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बढ़त दिखाये जाने के बाद शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक दोपहर के कारोबार में 900 अंक से अधिक बढ़कर 40,012.35 अंक पर पहुंच गया। एक समय सेंसेक्स 40,124.96 अंक की रिकार्ड ऊंचाई को छू गया। 

शेयर बाजारों में रिकार्ड तेजी के रुख के साथ ही बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,87,028.80 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,53,56,153.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर शेयरों का बाजार पूंजीकरण 1,50,69,124.34 करोड़ रुपये पर था। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बृहस्पतिवार को यस बैंक, इंडसइंड बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी रही।

share market
sensex
nifty
Economic
indian economy
Mumbai
bse
stock exchange

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

जब 'ज्ञानवापी' पर हो चर्चा, तब महंगाई की किसको परवाह?

मज़बूत नेता के राज में डॉलर के मुक़ाबले रुपया अब तक के इतिहास में सबसे कमज़ोर

क्या भारत महामारी के बाद के रोज़गार संकट का सामना कर रहा है?

क्या एफटीए की मौजूदा होड़ दर्शाती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था परिपक्व हो चली है?

महंगाई के कुचक्र में पिसती आम जनता

कैसे राष्ट्रीय बैंकों के समर्थन से रुचि सोया के ज़रिये अमीर बनी पतंजलि

रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध का भारत के आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?


बाकी खबरें

  • सतीश भारतीय
    हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 
    15 Mar 2022
    सरकार बजट को आंकड़ों की लफ़्फ़ाज़ी के साथ पेश तो कर देती है। मगर अधिकतर पढ़े लिखे और आम लोग बजट के बारे में ढंग से जानते नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है कि बजट का उन्हें सीधे तौर पर कोई वाजिब लाभ नहीं…
  • Russia Ukraine
    प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन में तीन युद्ध और तीनों में इंसानियत की हार के आसार
    15 Mar 2022
    रूस पर पश्चिम के आर्थिक युद्ध के कारण दुनिया का ग्लोबल वार्मिंग से युद्ध हारने का जोखिम बढ़ जाता है, लेकिन जो सबसे बड़ी चुनौती है वह यह है कि अमेरिका द्वारा डॉलर का हथियार बनाए जाने का कैसे मुकाबला…
  • भाषा
    भारत की मिसाइल प्रणाली अत्यंत सुरक्षित : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    15 Mar 2022
    रक्षा मंत्री सिंह ने दुर्घटनावश मिसाइल दागे जाने की घटना पर राज्यसभा में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत अपनी शस्त्र प्रणाली की सुरक्षा और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
  •  IOC
    भाषा
    मुंबई में अगले साल आईओसी सत्र का आयोजन देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमाणिक
    15 Mar 2022
    1983 के बाद 40 साल के अंतराल पर फिर से भारत को इसका मौका मिल रहा है जब आईओसी का सत्र देश में आयोजित किया जाएगा।
  • भाषा
    विश्व चैम्पियनशिप के बाद लवलीना और निकहत एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में
    15 Mar 2022
    जरीन ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बाद 51 किग्रा वजन वर्ग में जबकि बोरगोहेन ने 69 किग्रा में स्थान पक्का किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License