NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सहकर्मी की मौत के बाद असम में डॉक्टरों की हड़ताल
जोरहाट ज़िले में तियोक चाय बागान के एक अस्पताल में एक बागान कर्मी की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्त की पिटाई कर दी जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Sep 2019
Dr Deben Dutta
Image courtesy: NDTV

असम में डॉक्टर चाय बागान में एक बुजुर्ग डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टर सिर्फ आपात सेवा मुहैया कराएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Very very sad incident veteran Doctor Dr Deben Dutta 75 years of age, becoz of his love for his profession and to serve people he was serving even after his retirement, yesterday was brutually killed by mob on duty in Teok garden of Assam. @theskindoctor13 pic.twitter.com/1WZSyGXLfq

— Oxomiya Jiyori?? (@SouleFacts) September 1, 2019

जोरहट जिले में शनिवार को तियोक चाय बागान के एक अस्पताल में एक बागान कर्मी की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने 73 वर्षीय डॉक्टर देबेन दत्त की पिटाई की जिसके बाद उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई।

भारतीय चिकित्सा एसोसिएशन (आईएमए) की असम इकाई के आह्वान पर सरकारी-निजी और कंसल्टेशन चैम्बरों के डॉक्टर सुबह छह बजे से काम नहीं कर रहे हैं लेकिन वह मरीजों को आपात सेवा मुहैया करा रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि छह सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल, फैमिली रेफरल इकाइयां और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सिर्फ आपात सेवा और दुर्घटना विभाग में सेवा दे रहे हैं।

आईएमए ने सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है और चाय बगान समेत सभी जगह के स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में सर्विलांस कैमरा लगाने सहित अन्य सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

तियोक चाय बागान से कुल 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) दीपक केडिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए चाय बागान का दौरा किया।

जोरहट की उपायुक्त रोशनी अपारंजी कोराटी ने दत्त पर हमला के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दत्त चाय बगान के अस्पताल में सेवानिवृत्ति के बाद बिना पारिश्रमिकी के काम कर रहे थे।

आपको बता दें अभी पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ देश में डॉक्टरों ने बड़ी हड़ताल की थी। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी आए दिन तीमरदारों और डॉक्टरों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। तीमरदारों के अपने तर्क हैं कि डॉक्टर गरीबों की सुनवाई नहीं करते, उनके मरीज़ों पर ध्यान नहीं देते, उधर डॉक्टरों की अपनी समस्याएं हैं। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ सख़्त कानून तैयार कर रहा है, जिसमें 10 साल तक सज़ा का भी प्रावधान है।   

doctors strike
Assam
IMA
Medical Colleges
civil hospital

Related Stories

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

महाराष्ट्र: रेज़िडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल और सरकार की अनदेखी के बीच जूझते आम लोग

असम: मिकिर बामुनी निवासियों के इंसाफ़ के लिए गुवाहाटी में लोगों का प्रदर्शन

गुजरात में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सरकार पर बदले की भावना से बिजली-पानी कनेक्शन काटने का आरोप!

तमिलनाडु: नियुक्तियों में हो रही अनिश्चितकालीन देरी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन

केरल, तमिलनाडु और बंगाल: चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल

म्यांमार में सैन्य तख़्तापलट से नाराज़ स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

किसान आंदोलन: किसानों का राजभवन मार्च, कई राज्यों में पुलिस से झड़प, दिल्ली के लिए भी कूच

दिल्ली: निगमकर्मियों के हड़ताल का 11वां दिन, कर्मचारी वेतन और जनता सफ़ाई के लिए परेशान


बाकी खबरें

  • RRB NTPC
    एम.ओबैद
    बिहार आरआरबी-एनटीपीसी छात्र आंदोलनः महागठबंधन माले नेता ने कहा- ये सरकार लोकतंत्र विरोधी है
    28 Jan 2022
    "सरकार चाहती ही है कि देश में रोजगार समाप्त हो। पीएम मोदी और उनके मंत्री और पूर्ववर्ती रेल मंत्री पहले कहते रहे हैं कि देश में निजीकरण ज़रुरी है और रोज़गार तो पकौड़ा तलना है। बीजेपी की पकौड़ा तलने की…
  • bsp
    भाषा
    यूपी में सपा समर्थकों में लाल टोपी का चलन बढ़ा, बिक्री में भी इज़ाफ़ा
    28 Jan 2022
    लखनऊ में प्रचार सामग्री बेचने वाले बता रहे हैं कि रैलियों व जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी के कारण बैनर व पोस्टर उतने नहीं बिक रहे जितनी सपा की ‘लाल टोपी’। 
  • Google Airtel
    भाषा
    भारती एयटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल, 1.28 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी
    28 Jan 2022
    इस करार में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष भी शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी। गूगल यह निवेश…
  • akhilesh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिना कारण बताए मेरे हेलीकॉप्‍टर को रोका गया, यह भाजपा की साज़िश : अखिलेश यादव
    28 Jan 2022
    अखिलेश ने आज दोपहर पहले ट्वीट किया कि उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली में रोक कर रखा गया है, फिर करीब 40 मिनट बाद बताया कि वे उड़ान भरने जा रहे हैं। इसे उन्होंने कुछ इन शब्दों में कहा- "हम जीत की ऐतिहासिक…
  • Xiomara
    पीपल्स डिस्पैच
    होंडुरास: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ज़ियोमारा कास्त्रो बनेंगी राष्ट्रपति
    28 Jan 2022
    पारंपरिक रूढ़ीवादी वर्गों द्वारा कास्त्रो के होंडुरास में बदलावों वाले प्रस्तावों को रोकने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में कास्त्रो के शपथ ग्रहण से पहले तनाव बढ़ रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License