NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 91.46% छात्र पास, लड़कियां फिर आगे  
इस साल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.31 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.14 रहा। ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.95 रहा ।
भाषा
15 Jul 2020
10

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जिसमें लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 3.17 प्रतिशत अधिक रहा और कुल 91.46 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। 10वीं कक्षा में क्षेत्रवार त्रिवेंद्रम क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

सीबीएसई ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष मेधा (मेरिट) सूची जारी नहीं करने का निर्णय लिया। बोर्ड ने ‘फेल’ के स्थान पर ‘‘ आवश्यक पुनरावृत्ति’’ शब्दावली का उपयोग किया।

सीबीएसई द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 91.46 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 2019 में 91.10 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यानी, पिछले साल की तुलना में इस साल 0.36 प्रतिशत अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए।

इस साल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.31 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.14 रहा। ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.95 रहा ।

10वीं कक्षा की परीक्षा में 41,804 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले, जबकि 1,84,358 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए ।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्वीट में कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य एवं शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

इस वर्ष 20,387 स्कूलों में 5377 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसमें 18,85,881 छात्रों ने परीक्षा देने के लिये पंजीकरण कराया था और 18,73,015 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 91.46 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए ।

सीबीएसई ने अपने बयान में कहा कि सीबीएसई को 10वीं कक्षा की परीक्षा के आयोजन के दौरान कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने के कारण 19 से 31 मार्च को नियत परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी । स्थितियों के पुन: आकलन के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि बोर्ड उत्तर पूर्व दिल्ली में करायी जाने वाली परीक्षा सहित इस अवधि में परीक्षा आयोजित करने की स्थिति में नहीं होगा ।

इसमें कहा गया है कि अनिश्चितताओं और अप्रत्याशित स्थितियों को देखते हुए भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुरूप ही 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों की गणना के लिये सीबीएसई ने आकलन योजना तैयार की। इसके तहत ऐसे छात्र जिन्होंने सभी विषयों की परीक्षाएं दीं उनके परिणाम, परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर घोषित किए गए। दूसरी श्रेणी ऐसे छात्रों की है जिन्होंने तीन से अधिक विषयों की परीक्षाएं दीं। ऐसे में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विषयों में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर उन विषयों में अंक दिये गए जिनकी परीक्षा नहीं हुई थी ।

तीसरी श्रेणी ऐसे छात्रों की है जिन्होंने केवल तीन विषयों में परीक्षा दी। ऐसे छात्रों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो विषयों में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर अंक दिये गए ।

वहीं, 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में क्षेत्रवार त्रिवेंद्रम का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.28 रहा। चेन्नई क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 दर्ज किया गया और बेंगलुरु क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.23 रहा । पुणे क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.05 और अजमेर क्षेत्र का 96.93 रहा।

पंचकुला क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.31, भुवनेश्वर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.20, भोपाल क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.86 और चंडीगढ़ क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.83 दर्ज किया गया जबकि पटना क्षेत्र से 90.69 प्रतिशत छात्र सफल रहे । देहरादून क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.72, प्रयागराज क्षेत्र से 89.12 प्रतिशत और नोएडा क्षेत्र से 84.87 प्रतिशत छात्र सफल रहे। दिल्ली पश्चिम क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96, दिल्ली पूर्व क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.79 रहा जबकि गुवाहाटी क्षेत्र से 79.12 प्रतिशत छात्र सफल रहे।

सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र से इस वर्ष 3,12,779 छात्रों ने परीक्षा के लिये पंजीकरण कराया था और 3,09,537 छात्र परीक्षा में बैठे। इनमें से 2,65,756 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.86 रहा ।

10वीं कक्षा के लिये विदेशी स्कूलों में परीक्षा के लिए 23,841 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 23,716 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 23,400 छात्र उत्तीर्ण हुए। विदेशी स्कूलों में 10वीं कक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.67 रहा।

सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.23 रहा जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.66 दर्ज किया गया। स्वतंत्र स्कूलों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.67 रहा। सरकारी स्कूलों के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.91 दर्ज किया गया जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 77.82 प्रतिशत छात्र पास हुए ।

सीबीएसई के अध्यक्ष मनोज आहूजा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिये माध्यमिक से उच्च माध्यमिक कक्षा में आरोहण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि आप व्यवसायिक और शैक्षणिक दोंनो के अनेक विषयों में से चुनाव कर सकते हैं। आपकी सफलता के लिये शुभकामनाएं।

 

class10 cbse result
result2020
girls result in cbse

Related Stories


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License