NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीए छात्रों का उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर प्रदर्शन
छात्रों के इस आंदोलन को अब कई बड़े लोगों और राजनेतओं का भी समर्थन मिल रहा है। यहाँ तक कि शिक्षकों ने भी अपनी एकजुटता ज़ाहिर की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Sep 2019
CA protest
Image courtesy: Twitter

इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आइसीएआइ) के सीए फ़ाइनल परीक्षा के परिणाम में व्यापक पैमाने में गड़बड़ी हुई है। छात्रों का आरोप है कि अच्छे अंक लाने के बाद भी उन्हें फ़ेल कर दिया गया है। इससे ग़ुस्साए छात्रों ने दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मंगलवार 24 सिंतबर को प्रदर्शन और नारेबाज़ी करके विरोध जताया। यह विरोध आज यानी 25 सितंबर को भी जारी रहा है।

इस बीच छात्र सोशल मीडिया पर भी अपनी मांगों को लेकर बड़े स्तर पर प्रचार कर रहे हैं। #dearICAIpleasechange ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। सीए के छात्रों का कहना है कि ICAI से पेपर चेकिंग में ग़लती हुई है। पेपर में मूल्यांकन की ग़लती को लेकर बड़ी संख्या में नाराज़ छात्रों ने आज दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग है कि पेपर का दोबारा मूल्यांकन किया जाए।

Thank You Students for your support

CA Students
Protest Updates Day 2,
Protest continues
See you on 25/9 @ 11 am#dearicaiplschange#dearICAIamend39_4

Is baar aana hi hoga,
Badlav laana hi hoga

Do join ushttps://t.co/MK4beKnYEx

— Parveen Sharma (@caparveensharma) September 24, 2019

छात्रों के इस  आंदोलन को अब कई बड़े लोगों और राजनेताओ का भी समर्थन मिल रहा है। यहाँ तक कि शिक्षकों ने भी अपनी एकजुटता ज़ाहिर की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीए की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रहे लाखों छात्रों का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि इन छात्रों की मांग उचित है और सभी राजनीतिक दलों को इनका साथ देना चाहिए।

राहुल ने ट्वीट किया, ''पूरे भारत में सीए के 12 लाख छात्र आईसीएआई द्वारा अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के फिर से मूल्यांकन की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऐसी ख़बरें हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ग़लतियां हुई हैं। छात्रों की मांग उचित है और इसका सभी राजनीतिक दलों को समर्थन करना चाहिए।''

CA protest

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी अपना  समर्थन दिया है और इस समस्या को लेकर कई ट्ववीट किये हैं।

ग़ौरतलब है कि मूल्यांकन में कथित तौर पर ग़लती को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने गत 23 सितंबर को दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

सीए के छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी मांग उठा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किया जाए।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CA student's Protest
Demand for Revaluation
Student Protests
ICAI
Congress
Rahul Gandhi
Political Party
Social Media

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा

रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता

पंजाब : किसानों को सीएम चन्नी ने दिया आश्वासन, आंदोलन पर 24 दिसंबर को फ़ैसला

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोध छात्र, अचानक सिलेबस बदले जाने से नाराज़

'अच्छे दिन’ नहीं चाहिए, बस ये बता दो कब होगी रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा?

झारखंड विधान सभा में लगी ‘छात्र संसद’; प्रदेश के छात्र-युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर


बाकी खबरें

  • रवि कौशल
    आदिवासियों के विकास के लिए अलग धर्म संहिता की ज़रूरत- जनगणना के पहले जनजातीय नेता
    28 Apr 2022
    जनजातीय समूह मानते रहे हैं कि वे हिंदू धर्म से अलग रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं, इसलिए उन्हें अलग धर्म संहिता दी जाना चाहिए, ताकि आने वाली जनगणना में उन्हें अलग समहू के तौर पर पहचाना जा…
  • संदीप चक्रवर्ती
    कोलकाता : वामपंथी दलों ने जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलने और बढ़ती सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ निकाला मार्च
    28 Apr 2022
    नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी-आरएसएस की ताक़त बढ़ी तो वह देश को हिन्दू राष्ट्र बना देंगे जहां अल्पसंख्यकों के साथ दोयम दर्जे के नागरिक जैसा बर्ताव किया जाएगा।
  • राज वाल्मीकि
    ब्राह्मणवादी व्यवस्था ने दलितों को ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण स्त्री समुदाय को मानवाधिकारों से वंचित रखा: चौथीराम यादव
    28 Apr 2022
    पंडिता रमाबाई के परिनिर्वाण दिवस के 100 साल पूरे होने पर सफाई कर्मचारी आंदोलन ने “पंडिता रमाबाई : जीवन और संघर्ष” विषय पर कार्यक्रम किया।
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    5 साल में रोज़गार दर 46 फ़ीसदी से घटकर हुई 40 फ़ीसदी
    28 Apr 2022
    CMIE के आंकड़ों के मुताबिक भारत की काम करने लायक़ 90 करोड़ आबादी में नौकरी और नौकरी की तलाश में केवल 36 करोड़ लोग हैं। तकरीबन 54 करोड़ आबादी रोज़गार की दुनिया से बाहर है। बेरोज़गरी के यह आंकड़ें क्या कहते…
  • राजु कुमार
    बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा
    28 Apr 2022
    मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी सहित आठ राजनीतिक दलों की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने खरगोन के दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License