NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
सीजेआई के खिलाफ लगातार प्रदर्शन, 25 महिलाओं समेत 35 हिरासत में
सामाजिक कार्यकर्ता एनी राजा ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया तथा मौजूदा कानूनी नियमों को पूरी तरह से नकारना और इसका उल्लंघन मंजूर नहीं है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 May 2019
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती दिल्ली पुलिस

दिल्ली : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत में अपनायी गयी जांच प्रक्रिया के विरोध में मंडी हाउस पर विरोध मार्च निकालने की कोशिश कर रहे 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों में 25 महिलाएं शामिल थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न महिला संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किये गये थे। प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया।

IMG-20190510-WA0029.jpg

इससे पहले बुधवार को कनॉट प्लेस में प्रदर्शन कर रहीं 17 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था।

गोगोई को सोमवार को शीर्ष अदालत की आंतरिक जांच समिति से क्लीनचिट मिल गयी। जांच समिति को प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा लगाये गये आरोपों में ‘‘कोई दम नजर’’ नहीं आया।

गोगोई को मिली क्लीनचिट पर आपत्ति जताते हुए कई प्रदर्शनकारियों मुख्यत: महिलाओं ने बैनर लेकर कनॉट प्लेस मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिये कहा गया, लेकिन उन्होंने अपना प्रदर्शन कनॉट प्लेस में ही जारी रखा। इस संबंध में 17 महिलाओं को हिरासत में लिया गया और उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को यहां उच्चतम न्यायालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे 55 प्रदर्शनकारियों अधिकतर महिला वकीलों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

IMG-20190510-WA0028.jpg

सामाजिक कार्यकर्ता एनी रजा ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया तथा मौजूदा कानूनी नियमों को पूरी तरह से नकारना और इसका उल्लंघन मंजूर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मिसाल कायम करेगा जिसका आने वाले वर्ष में बहुत खतरनाक प्रभाव होगा।’’

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिला को न्याय का पूरा अवसर नहीं दिया गया और सीजेआई को क्लीनचिट दे दी गई। प्रदर्शनकारियों ने इसे न्याय का माखौल बताया। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

CJI Ranjan Gogoi
sexual harassment
clean chit
Supreme Court
crimes against women
Women Rights

Related Stories

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

लंबे संघर्ष के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को मिला ग्रेच्युटी का हक़, यूनियन ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

सुप्रीम कोर्ट को दिखाने के लिए बैरिकेड हटा रही है सरकार: संयुक्त किसान मोर्चा

बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा

लखीमपुर खीरी : किसान-आंदोलन की यात्रा का अहम मोड़

अगर मामला कोर्ट में है, तब क्या उसके विरोध का अधिकार खत्म हो जाता है? 

कार्टून क्लिक: किसानों का गला किसने घोंटा!

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

करनाल हिंसा के ख़िलाफ़ वकीलों का सुप्रीम कोर्ट से लेकर हरियाणा भवन तक रोष मार्च


बाकी खबरें

  • election
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव के मिथक और उनकी हक़ीक़त
    14 Mar 2022
    क्या ये कल्याणकारी योजनाएं थीं? या हिंदुत्व था? और बीजेपी ने चुनावों पर कितना पैसा ख़र्च किया?
  • Plural Democracy
    सहबा हुसैन
    दबाये जाने की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत का बहुलतावादी लोकतंत्र बचा रहेगा: ज़ोया हसन
    14 Mar 2022
    जानी-मानी राजनीतिक वैज्ञानिक ज़ोया हसन का कहना है कि पिछले कुछ सालों से कई समूहों और सार्वजनिक विरोधों से बड़े पैमाने पर जो प्रतिक्रियायें सामने आयी हैं, वे बहुमत के शासन की कमी और हमारे लोकतंत्र को…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में लगातार कम हो रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में 2,503 नए मामले सामने आए
    14 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.08 फ़ीसदी यानी 36 हज़ार 168 हो गयी है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव : 70 सालों से चल रहे चुनावों में कैसे भाग लिया है जनता ने?
    13 Mar 2022
    हाल ही में 5 राज्यों में #Elections ख़त्म हुए हैं। आखिर कैसे देश में हो रहे हैं चुनाव? क्या है जनता की भागीदारी ? इन्ही सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं नीलांजन और सलिल मिश्रा
  • bjp
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या BJP के अलावा कोई विकल्प नहीं ?
    13 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से पांच राज्यों के चुनाव के बाद की स्थिति के बारे में चर्चा की | क्या BJP के सिवा जनता के पास कोई विकल्प नहीं है? क्या Narendra Modi की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License