NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सीमा पर तनाव का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं : निर्वाचन आयोग
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। तारीख आगे बढ़ाए जाने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की हमारी तैयारी पूरी है और हम समय पर ही चुनाव कराएंगे।
आईएएनएस
01 Mar 2019
फाइल फोटो
Image Courtesy: Amar Ujala

लखनऊ : देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा कि अब उम्मीदवारों को विदेशों में स्थित संपत्तियों का विवरण भी देना होगा। अरोड़ा ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रत्याशियों को विदेशों में स्थित अपनी संपत्ति का विवरण देना पड़ेगा। इसमें पैन कार्ड के साथ शपथ-पत्र देना होगा। इसकी आयकर विभाग से जांच कराई जाएगी। इसमें विसंगतियां मिलने पर इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।"

अरोड़ा ने कहा, "इस बार प्रत्याशियों को अपनी पांच वर्ष की आय का विवरण देना होगा, जिसमें स्वयं, पत्नी, बच्चों (बेटा-बेटी) की संपत्ति के विवरण शामिल होंगे।"

उन्होंने ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर कहा, "चुनावों में ईवीएम को फुटबॉल बना दिया गया है। अगर रिजल्ट अच्छा है तो ईवीएम अच्छी है, अगर रिजल्ट खराब है तो ईवीएम खराब है।"

अरोड़ा ने कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। तारीख आगे बढ़ाए जाने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की हमारी तैयारी पूरी है और हम समय पर ही चुनाव कराएंगे।
 उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव का अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 


उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर पानी, टॉयलेट, शेड, बिजली की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसे और बेहतर किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने हमें आश्वासन दिया है कि ज्यादातर कमियों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। आदर्श आचार संहिता समिति में एक सोशल मीडिया एक्सपर्ट को भी शामिल किया जाएगा।"

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त तीन दिनों से राजधानी लखनऊ में थे। इस दौरान उन्होंने जिलों व मंडलों के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के मद्देनजर सारे हालात पर चर्चा की।

General elections2019
2019 आम चुनाव
CEC
CEC SUNEEL ARORA
Uttar pradesh
Lucknow

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • विजय विनीत
    बनारस को धार्मिक उन्माद की आग में झोंकने का घातक खेल है "अज़ान बनाम हनुमान चालीसा" पॉलिटिक्स
    19 Apr 2022
    हनुमान चालीसा एक धार्मिक पाठ है। इसे किसी को जवाब देने के लिए नहीं, मन और आत्मा की शांति के लिए पढ़ा जाता है। अब इसका इस्तेमाल नफ़रती राजनीति के लिए किया जा रहा है। दिक्कत यह है कि बहुत से पढ़े-लिखे…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश फसल घोटाला: माकपा ने कहा- 4000 करोड़ के घोटाले में बिचौलिए ही नहीं भाजपाई भी हैं शामिल
    19 Apr 2022
    माकपा ने इस घोटाले का आरोप बीजेपी पर लगाते हुए कहा है कि पिछले डेढ़ दशक से भी लंबे समय से चल रहे गेहूं घोटाले में बिचौलिए ही नहीं प्रशासन और भाजपाई भी बड़े पैमाने पर शामिल हैं। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: कई राज्यों में मामले बढ़े, दिल्ली-एनसीआर में फिर सख़्ती बढ़ी 
    19 Apr 2022
    देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कोरोना के नियमों का पालन करने जोर दिया है, और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा |
  • अजय कुमार
    मुस्लिमों के ख़िलाफ़ बढ़ती नफ़रत के ख़िलाफ़ विरोध में लोग लामबंद क्यों नहीं होते?
    19 Apr 2022
    उत्तर भारत की मज़बूत जनाधार वाली पार्टियां जैसे कि समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, बाकी अन्य दलों के नेताओं की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया, जिससे यह लगे कि भारत के टूटते ताने-बाने को बचाने के…
  • संदीप चक्रवर्ती
    केवल आर्थिक अधिकारों की लड़ाई से दलित समुदाय का उत्थान नहीं होगा : रामचंद्र डोम
    19 Apr 2022
    आर्थिक और सामाजिक शोषण आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं। माकपा की पोलिट ब्यूरो में चुने गए पहले दलित सदस्य का कहना है कि सामाजिक और आर्थिक दोनों अधिकारों की लड़ाई महत्वपूर्ण है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License