NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सीतापुर जेल के बाहर पुलिसकर्मी को रिश्वत देते दिखा युवक, जांच के आदेश
सीतापुर जेल में उन्नाव कांड का आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर बंद है। वीडियो में रिश्वत देते दिख रहे युवक की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में हुई है और वह उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है और सेंगर का करीबी माना जाता है।
भाषा
02 Aug 2019
sitapur jail
फोटो साभार : Patrika

लखनऊ : सीतापुर जेल कर्मियों द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले का एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं। इस जेल में उन्नाव कांड का आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर बंद है।

पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने यहां बताया, ''मैंने वीडियो नहीं देखा है लेकिन यह बात मेरे संज्ञान में आयी है। हम मामले की जांच करवायेंगे और कड़ी कार्रवाई होगी। अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसा करता पाया जायेगा तो उसे बर्खास्त किया जायेगा।''

क्या है वीडियो में?

सीतापुर जेल के बाहर के बताए जा रहे इस वीडियो में कुर्ता पायजामा पहने एक व्यक्ति बाहर आ रहा है और एक पुलिसकर्मी को कुछ दे रहा है। इस आदमी की पहचान रिंकू शुक्ला के रूप में हुई है और यह उन्नाव जिला पंचायत का सदस्य है और सेंगर का करीबी माना जाता है।

वीडियो के दूसरे हिस्से में मोटरसाईकिल पर सवार एक युवक आता है और किसी से विधायक से मिलवाने की बात करता है। इस पर उससे कहा जाता है कि अभी बहुत सख्ती है, बाद में आना।

रिंकू शुक्ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि सेंगर से मिलने के लिये उसका इरादा पुलिसकर्मियों को घूस देने का नहीं था। उसने कहा, ''यह मेरी आदत है कि जब मैं जेल मिलने जाता हूं तो उन्हें :पुलिसकर्मियों: चाय-पानी के लिये कुछ दे देता हूं, यह रिश्वत नहीं है। मैं दस-पन्द्रह दिन पहले सेंगर से मिला था, क्योंकि वह मेरे विधायक हैं। मैं भाजपा से जुड़ा हुआ नही हूं।''

सीतापुर जेल में बंद विधायक सेंगर उस समय भी मीडिया की सुर्खियों में आये थे जब लोकसभा चुनाव के बाद जून में भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने उनसे जेल में जाकर मुलाकात की थी।

मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से बंद हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा, इसलिए आया।

 

Sitapur
Unnao Rape Case
Kuldeep Singh Sengar
Corruption
BJP
sakshi maharaj

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License