NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
शिवराज सिंह के राज के अच्छे दिन: शिक्षिकाओं को समान वेतन के लिए सड़क पर मुंडवाना पड़ा सिर
दो साल से ज्यादा का समय बीत जाने पर भी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही इसी बात को लेकर अध्यापकों ने अपना सिर मुंडवा लिया।
सबरंग इंडिया
15 Jan 2018
MP teachers

भोपाल। भाजपा शासित मध्यप्रदेश की राजधानी में अध्यापक अधिकार यात्रा के तहत शिक्षाकर्मियों ने अलग ही तरीके से विरोध दर्ज कराया है। दरअसल ये शिक्षाकर्मी लंबे समय से समान कार्यों के लिए समान वेतन और उचित तबादला नीति की मांग कर रहे हैं. दो साल से ज्यादा का समय बीत जाने पर भी सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही इसी बात को लेकर अध्यापकों ने अपना सिर मुंडवा लिया। सिर मुंडवाने में महिलाएं भी आगे रहीं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में मध्यप्रदेश के अध्यापक जंबूरी मैदान में जुटे थे। जिन्हों मांगें नहीं मानने के विरोध में मुंडन करा लिया। अध्यपाकों ने सिर मुंडा कर अपने अधिकारों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। प्रदर्श कर रहे टीचरो में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला अध्यापकों ने भी मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्राप्ता जानकारी के अनुसार सौ से अधिक शिक्षक सिर मुंडवा चुके हैं।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में टीचरों नें शिक्षाकर्मी अधिकार यात्रा के तहत अपना विरोध दर्ज कराया, और अपनी मांगें न माने जाने के विरोध करा लिया। आश्चर्य की बात ये है कि इस अनोखे प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधी अध्यापकों का दर्द बांटने नहीं पहुंचा। ये टीचर शिक्षा विभाग में संविलियन और तबादला बंधन मुक्त नीति को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के रवैए से नाराज महिला अध्यापकों ने अपना सिर मुड़वाने के साथ ही विरोध स्वरूप प्रदेश की शिवराज सरकार का पिंडदान भी किया। प्रदर्शन करने आईं  महिला अध्यापक जब अपने सिर के बाल मुड़वा रहीं थी, तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इतना ही नहीं महिलाओं का मुंडन करने वाले नाई के भी हाथ कांप गए। प्रदेश भर से आये ये अध्यापक शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग कर रहे I 

Madhya Pradesh
MP teachers
teachers protest
Shivraj singh

Related Stories

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

दिल्ली : पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज़ EDMC के शिक्षकों का प्रदर्शन

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • राजेंद्र शर्मा
    मुस्कुराहट वाला नफ़रती बोल, नफ़रती नहीं होता
    28 Mar 2022
    कटाक्ष: जरा सोचिए, नये इंडिया को ऐेसे किसी भी कदम की कितनी ज़रूरत थी, जो देश में खुशी बढ़ाए, देश के खुशी सूचकांक को ऊपर उठाए। जब से विश्व खुशी सूचकांक में भारत खिसक कर 136वें नंबर पर पहुंचा है।
  • लाल बहादुर सिंह
    "जनता और देश को बचाने" के संकल्प के साथ मज़दूर-वर्ग का यह लड़ाकू तेवर हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ है
    28 Mar 2022
    इस ऐतिहासिक हड़ताल से यह भरोसा पैदा होता है कि लड़ाकू मज़दूर, किसानों तथा छात्र-नौजवानों के साथ मिलकर जनता के सच्चे प्रतिपक्ष का निर्माण करेंगे तथा कारपोरेट हिंदुत्व के राष्ट्रीय विनाश के अभियान पर…
  • शोला लवाल
    अफ़्रीकी देश अपनी मुद्रायें यूरोप से क्यों छपवाते हैं
    28 Mar 2022
    आज़ादी के दशकों बाद भी कम से कम 40 अफ़्रीकी देश यूके, फ़्रांस और जर्मनी में अपनी मुद्रा छपवाते हैं,यह स्थिति दरअस्ल उनकी आत्मनिर्भरता पर सवाल उठाती है। इस लेख में डीडब्ल्यू ने इसी बात की पड़ताल किया…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,270 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    28 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 859 हो गयी है।
  • भाषा
    ऑस्कर में ‘ड्राइव माय कार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार
    28 Mar 2022
    फिल्म को इससे पहले ‘गोल्डन ग्लोब’ और ‘बाफ्टा’ पुरस्कार में भी सम्मानित किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License