NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
संकट : लगातार 9वें दिन बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल भी महंगा, रुपया और कमज़ोर
डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं। पेट्रोल में भी तेज़ी है, लेकिन अपना रुपया, डॉलर के मुकाबले और कमज़ोर हो रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Indian Express

डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा, वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को और कमज़ोर हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक दिन की नरमी के बाद फिर तेजी लौटी है। कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार वृद्धि कर रही हैं। 

तेल विक्रेता कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे जबकि मुंबई और कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया। डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.55 रुपये, 72.65 रुपये, 76.18 रुपये और 73.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.97 रुपये, 66.74 रुपये, 68.02 रुपये और 68.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.40 रुपये, 70.27 रुपये, 71.64 रुपये और 71.43 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.26 रुपये, 64.13 रुपये, 65.09 रुपये और 64.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

देश कुछ अन्य प्रमुख शहरों में चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 66.72 रुपये, 70.27 रुपये, 74.64 रुपये, 69.35 रुपये, 73.61 रुपये और 71.31 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.88 रुपये, 64.16 रुपयेए 68.20 रुपये, 66.22 रुपये, 66.24 रुपये और 67.36 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

अब बात रुपये की। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को एक पैसे की कमजोरी के साथ 71.06 पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान फिसलकर 71.22 के स्तर पर चला गया। 

कमोडिटी विश्लेषक बताते हैं कि कच्चे तेल के दाम में तेजी से रुपये पर दबाव बना हुआ है। घरेलू शेयर बाजार में नरमी का रुख देखा जा रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.56 बजे 28.13 अंकों की गिरावट के साथ 36,345.95 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.15 अंकों की कमजोरी के साथ 10,897.05 पर कारोबार करते देखे गए। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दुनिया की कुछ प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के संभलने के बाद डॉलर इंडेक्स स्थिरता के साथ 95.725 पर बना हुआ था।

कमोडिटी विश्लेषक के अनुसार, रुपया दैनिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले 70.76-71.60 के रेंज में कारोबार कर सकता है। 
(इनपुट आईएएनएस)

oil prices
petrol price hike
Petrol-Diesel Price Hike
oil companies
modi sarkar

Related Stories

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

‘जनता की भलाई’ के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत क्यों नहीं लाते मोदीजी!

महंगाई पर देखिये: कैसे "सीएम मोदी" ने "पीएम मोदी" की पोल खोली !

महंगाई के कुचक्र में पिसती आम जनता

ग्राउंड रिपोर्टः डीज़ल-पेट्रोल की महंगी डोज से मुश्किल में पूर्वांचल के किसानों की ज़िंदगी

महंगाई के आक्रोश को मुस्लिमों के ख़िलाफ़ नफ़रत बढ़ाकर ढकने की कोशिश, आख़िर किसका नुक़सान? 

कच्चे तेल की तलाश की संभावनाओं पर सरकार ने उचित ख़र्च किया है?

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई सीएनजी, 2.5 रुपए बढ़ी क़ीमत

खाद्य मुद्रास्फीति संकट को और बढ़ाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध


बाकी खबरें

  • ukraine russia
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर रूसी हमला जारी, क्या निकलेगी शांति की राह, चिली-कोलंबिया ने ली लाल करवट
    15 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में, वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यूक्रेन पर रूसी हमले के 20वें दिन शांति के आसार को टटोला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ के साथ। इसके अलावा, चर्चा की दो लातिन…
  • citu
    न्यूज़क्लिक टीम
    स्कीम वर्कर्स संसद मार्च: लड़ाई मूलभूत अधिकारों के लिए है
    15 Mar 2022
    CITU के आह्वान पर आज सैकड़ों की संख्या में स्कीम वर्कर्स ने संसद मार्च किया और स्मृति ईरानी से मुलाकात की. आखिर क्या है उनकी मांग? क्यों आंदोलनरत हैं स्कीम वर्कर्स ? पेश है न्यूज़क्लिक की ग्राउंड…
  • yogi
    रवि शंकर दुबे
    चुनाव तो जीत गई, मगर क्या पिछले वादे निभाएगी भाजपा?
    15 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही भाजपा ने जीत लिया हो लेकिन मुद्दे जस के तस खड़े हैं। ऐसे में भाजपा की नई सरकार के सामने लोकसभा 2024 के लिए तमाम चुनौतियां होने वाली हैं।
  • मुकुल सरल
    कश्मीर फाइल्स: आपके आंसू सेलेक्टिव हैं संघी महाराज, कभी बहते हैं, और अक्सर नहीं बहते
    15 Mar 2022
    क्या आप कश्मीर में पंडितों के नरसंहार के लिए, उनके पलायन के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार नहीं मानते—पड़ोसी ने गोली की तरह सवाल दागा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खेग्रामस व मनरेगा मज़दूर सभा का मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन
    15 Mar 2022
    "बिहार में मनरेगा मजदूरी मार्केट दर से काफी कम है। मनरेगा में सौ दिनों के काम की बात है और सम्मानजनक पैसा भी नहीं मिलता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License