NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सोहराबुद्दीन प्रकरण : हरेन पाण्ड्या हत्याकांड में नए खुलासों से मामला गहराया
गवाह ने कोर्ट को बताया कि गुजरात के बीजेपी नेता जो मोदी के खिलाफ थे, को गुजरात के बड़े पुलिस अधिकारी वंजारा ने मारा था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Nov 2018
haren pandya

2003 में नरेंद्र मोदी की गुजरात सरकार में राजस्व मंत्री हरेन पंड्या के कत्ल की कहानी फिर से सुर्खियों में आ गई है। 15 साल बाद इस कत्ल की गुत्थी और उलझ गयी है क्योंकि सोहराबुद्दीन 'फर्जी मुठभेड़' के एक गवाह ने कहा है कि बीजेपी एक इस नेता को आईपीएस अधिकारी डीएन वंजारा के कहने पर कत्ल किया गया था।जब उन्हें कत्ल किया गया था तो वह न तो सांसद थे न विधायक क्योंकि उस समय उनकी मोदी से बनती नहीं थी। सोहराबुद्दीन शेख को बाद में एक तथाकथित एनकाउंटर में मार गिराया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शनिवार को ट्रायल कोर्ट में अपनी बात रखते हुए गवाह ने कहा कि वह शेख, उसकी बीवी कौसर बी और उनके साथी तुलसीराम प्रजापति से मिले थे, इन दोनों को भी मार दिया गया था। यह तीनों कत्ल 2005 और 2006 में हुए थे।

गवाह ने कहा "उस समय सोहराबुद्दीन ने मुझे कहा कि उसे डीजी वंजारा ने गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पाण्ड्या का कत्ल करने के लिए पैसे दिये थे और उसने अपना काम खत्म किया। मैंने उससे कहा कि उसने गलत काम किया है और जिसको उसने मारा है वह अच्छा व्यक्ति था।" उन्होंने यह भी कहा कि 2005 में उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया और उदयपुर जेल मे डाल दिया था। यहाँ उनकी मुलाकात प्रजापति से हुई। गवाह का नाम आज़म खान बताया जा रहा है और टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रजापति ने उन्हें बताया कि गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन और उनकी पत्नी कौसर बी को मार दिया है। पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक इस गवाह ने सीबीआई जज एसजे शर्मा के सामने यह सब कहा ।

फेक एनकांउटर मामलों में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए 38 लोगों में से 16 को ट्रायल कोर्ट ने बारी कर दिया है। उनमें से एक थे अमित शाह जो कि उस समय गुजरात के गृह मंत्री थे। लेकिन अब तक कातिल का पता नहीं चल पाया है इसीलिए गवाह का यह बयान मामले को एक नया मोड़ दे सकता है। 2007 में पाण्ड्या के पिता ने कहा था कि उनके बेटे का कत्ल राजनीतिक कत्ल है और उसकी दोबारा जाँच होनी चाहिए, उन्होने यह बयान आउटलुक मैगज़ीन को दिया था।

पांड्या जिन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका के खिलाफ बोला था, का 26 मार्च 2003 में तब कत्ल हुआ जब वह अहमदाबाद के लॉ गार्डन में टहलने जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपनी सफ़ेद मारुति पार्क कर रहे थे और तभी किसी ने उन्हे खिड़की में से गोली मारी। आउटलुक पत्रिका के मुताबिक पाण्ड्या ने एक सिटिज़नस ट्रिब्यूनल के सामने बयान दिया जो 2002 के गुजरात दंगों के दौरान मारे गए 2000 मुसलमानों के जनसंहार पर जाँच कर रहे था। इससे मोदी बहुत नाराज़ थे।

पूर्व मंत्री के कत्ल के चार साल बाद जस्टिस होसबेट सुरेश जो कि बॉम्बे हाई कोर्ट में रिटायर्ड जज थे, बताया था कि उन्होंने ट्रिब्यूनल के सामने बयान दिया था। रिटायर्ड जज ने कहा "जिस व्यक्ति ने हमारे सामने बयान दिया वह हरेन पाण्ड्या थे जिन्होंने उस समय हमें दो ज़रूरी बातें बताईं। उनमें से एक 7 फरवरी की मीटिंग के बारे में थी ।" जज ने कहा कि मोदी ने पुलिस अफसरों को कहा था कि उन्हें मालूम होना चाहिए कि हिन्दू प्रतिक्रिया होगी। उन्हें यह भी कहा गया था कि इस प्रतिक्रिया को रोकने के लिए वह कुछ न करें।  

इस मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते होगी। सोहराबुद्दीन मामले में हुए इस नए खुलासों ने मामले पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। यहाँ यह भी साफ दिखता  है कि इस मामले में  कितनी खराब जाँच की गयी है कि अब तक इसमें न तो असली गुनाहगार पकड़े गए हैं और न ही कातिल का पता चला है।

Sohrabuddin Sheikh
haren pandya
2002 Gujrat riots
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License