NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
श्री लंका
श्रीलंका : राष्ट्रपति ने गृह युद्ध के दौरान लापता हुए तमिल लोगों के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों के ख़िलाफ़ हो रही कार्यवाहियों को रोका
गोटबाया ने कुछ दिनों पहले यह कहा था कि गृह युद्ध के दौरान लापता हुए तमिल अब जीवित नहीं हैं।
पीपल्स डिस्पैच
05 Feb 2020
श्रीलंका

जातीय हिंसा के दौरान ग़ायब हुए हज़ारों तमिलों के भयावह निष्कर्ष को स्वीकार करने बाद, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने अब अटॉर्नी जनरल को पूर्व नौसेना कमांडर एडमिरल वातनाथ करनगोडा

और पूर्व नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डीकेपी दस्सनकाय पर उच्च न्यायालय की सुनवाई की कार्यवाही को रोकने का आदेश दिया है।

करनगोडा और दासानायके, दोनों पर चौदह नौसैनिक अधिकारियों के साथ, उत्तरी प्रांत के लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम को ख़त्म करने के लिए काउंटर इंसर्जेंसी लड़ाई के दौरान 11 तमिलों के लापता होने में शामिल होने का आरोप है। हालांकि यह भी आरोप है कि दोनों पूर्व नौसेना अधिकारियों ने फ़िरौती की रकम भी मांगी है। हाल ही में, अधिकारियों ने दावा किया है कि पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के नेतृत्व में श्रीलंका में हुए पिछले डिस्पेंशन में उन्हें राजनैतिक उत्पीड़न के चारे के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यही कारण था कि उन्होंने सशस्त्र बलों द्वारा भेदभाव को फिर से संगठित करने के लिए राष्ट्रपति पद के लिए संपर्क किया।

गोतबाया राजपक्षे के प्रमुख चुनाव अभियान ने उन सशस्त्र बलों को उचित सुरक्षा देने पर ज़ोर दिया गया था, जो गृहयुद्ध के दौरान प्रतिबद्ध अपराधों के आरोपी थे। इन आरोपों पर दोबारा ग़ौर करने और आरोपी सेवानिवृत्त सशस्त्र अधिकारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस दायरे में राष्ट्रपति आयोग की स्थापना की गई।

हालांकि श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल, दपुला डी लिवेरा ने राष्ट्रपति के आदेशों को यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि इस नए बनाए गए आयोग के पास कोई क़ानूनी अधिकार नहीं होगा। लीवरे के अनुसार, राष्ट्रपति के जांच आयोग, "केवल निष्कर्षों की रिपोर्ट कर सकते हैं या सिफ़ारिश कर सकते हैं।"

कई सामाजिक कार्यकर्ता और समूह जो तमिलों का बचाव कर रहे हैं और दशक भर से चली आ रही लड़ाई के दौरान सशस्त्र बलों द्वारा किए गए उल्लंघनों की निंदा कर रहे हैं, उन्होंने राष्ट्रपति आयोग के अटॉर्नी जनरल को बुनियाद के लिए ख़तरा बताया है। उन्होंने कहा है: "ये पड़ाव अदालत की कार्यवाही की स्वतंत्रता और सरकार और न्यायपालिका के बीच स्पष्ट अलगाव को कम करने जा रहा है।"

srilanka civil war
srilanka president
tamils killed in civil war

Related Stories


बाकी खबरें

  • kashmir
    अनीस ज़रगर
    कश्मीर : पैगंबर की विवादित छवि पेश करने वाली किताब को अधिकारियों ने हटाया
    09 Dec 2021
    दिल्ली के जे सी प्रकाशन की सातवीं कक्षा की किताब का घाटी में विरोध हो रहा है।
  • ULTI GINTI
    सतीश भारतीय
    सतत सुधार के लिए एक खाका पेश करती अंशुमान तिवारी और अनिंद्य सेनगुप्ता की किताब "उल्टी गिंनती"
    09 Dec 2021
    अंशुमान तिवारी और अनिंद्य सेनगुप्ता का आकलन है कि भारत को 2020-21की नेगेटिव ग्रोथ के बाद मंदी से उभरने के लिए अगले एक दशक तक सालाना करीब 9 फ़ीसदी विकास दर की जरूरत है, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष 37…
  • kisan
    विजय विनीत
    पूर्वांचल से MSP के साथ उठी नई मांग, किसानों को कृषि वैज्ञानिक घोषित करे भारत सरकार!
    09 Dec 2021
    एमएसपी में किसानों का दैनिक श्रम सिर्फ 92 रुपये आंका गया है। सरकार इन्हें अकुशल श्रमिक मानती है, जबकि खेतों में काम करने वाले सामान्य अकुशल श्रमिकों का मानदेय 274 मानदेय तय है और बाजार में कुशल…
  • Mangesh Dabral
    न्यूज़क्लिक टीम
    पुण्यतिथि पर विशेष: आज भी जल रही है मंगलेश डबराल की ‘कविता की लालटेन’
    09 Dec 2021
    वरिष्ठ कवि, लेखक, पत्रकार मंगलेश डबराल की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले बरस 9 दिसंबर 2020 को कोरोना ने उनकी जान ले ली। न्यूज़क्लिक के लिए वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मंगलेश जी के घर जाकर उनकी पत्नी-…
  • Raoul Hedebouw
    पीपुल्स डिस्पैच
    राउल हेडेबौ बेल्जियम की वर्कर्स पार्टी के नए अध्यक्ष 
    09 Dec 2021
    पीटर मर्टेंस ने बेल्जियम के राष्ट्रपति पद से अपने 13 वर्षों के महत्त्वपूर्ण कार्यकाल के बाद वर्कर्स पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। उनके कार्यकाल के दौरान ही पार्टी यूरोप में प्रमुख मार्क्सवादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License