NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
सरकार के लाख दावों के बावजूद देसी मवेशियों की संख्या में गिरावट 
देसी नस्ल के मवेशियों को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाओं के बावजूद देसी मवेशियों की संख्या में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Aug 2019
animal crises
Image courtesy: DailyAddaa

केंद्र में पहली बार सत्तारूढ़ होने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने 28 जुलाई 2014 को राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के तहत सरकार देसी नस्ल के दुधारू पशुओं को बढ़ावा देकर दूध के उत्पादन को बढ़ाना चाहती है। साथ ही इसके तहत स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्लों के विकास को वैज्ञानिक तरीके से प्रोत्साहित किया जाता है। योजना के तहत सरकार ने 2000करोड़ रुपये का बजट रखा था। 

हालांकि योजना के पांच साल बाद भी जमीन पर परिणाम नहीं दिख रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद देसी मवेशियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

पशुधन गणना 2019 की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक देसी मवेशियों की संख्या देश में 13 करोड़ 98 लाख है।

द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक 2012 में पिछली पशुधन गणना की तुलना में देसी मवेशियों संख्या में 7.5 फीसदी की गिरावट आई है।

1992 से शुरू हुआ यह सिलसिला अब भी जारी है। 1992 में देसी मवेशियों की संख्या 18 करोड़ 93 लाख थी, जो 2012 में घटकर 15करोड़ 11 लाख हो गई। नई गणना में अब यह 13 करोड़ 98 लाख है। 

आंकड़ों से पता चलता है कि 2012 के बाद विदेशी और संकर पशुओं (क्रॉस ब्रीड) की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 2012 में इनकी संख्या तीन करोड़ 97 लाख थी, जो 2019 में बढ़कर पांच करोड़ 14 लाख हो गई।

1992 से 2019 के बीच विदेशी और संकर मवेशियों की संख्या में 238 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि देसी मवेशियों के संख्या इस दौरान 26 फीसदी घटी।

हालांकि यह आंकड़े अभी अंतरिम हैं। सूत्रों के मुताबिक फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जो इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगी।

नर मवेशियों की संख्या में गिरावट 

2019 की गणना के मुताबिक नर मवेशियों की संख्या में भी गिरावट आई है। 1992 में नर मवेशियों की संख्या 10 करोड़ 16 लाख थी,जो 2019 की गणना के मुताबिक घटकर 4 करोड़ 66 लाख ही रह गई है। वहीं दूसरी ओर मादा मवेशियों की संख्या 1992 में 10करोड़ 29 लाख थी, जो 2019 में बढ़कर 14 करोड़ 46 लाख हो गई।

गणना के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में भैंसों के संख्या में भी बढ़ोत्तरी आई है। 2012 में भैसों की संख्या 10 करोड़ 87 लाख थी, जो2019 में बढ़कर 11 करोड़ एक लाख हो गई। 2019 गणना के मुताबिक देश में कुल पशुधन संख्या 53 करोड़ 32 लाख है।

कैसे हुई गणना

पशुधन गणना 2019, एक अक्टूबर 2018 से 17 जुलाई 2019 की बीच हुई। इस बार आंकड़े इकट्ठा करने के लिए कम्प्यूटर टैबलेट का इस्तेमाल किया गया। टैबलेट पर लिया गया डेटा सीधे केंद्र के सरवर पर अपलोड किया गया।

इस पूरी प्रक्रिया के लिए नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने एक एंड्रॉइड एप्लीकेशन विकसित की। करीबन 57 हजार गणनाकार या गणनाकर्मी और 11 हजार सुपरवाइजर को गणना के काम पर लगाया गया था।

इस दौरान 89,075 शहरी वार्ड और 6,66,028 गांवों के कुल 26 करोड़ से अधिक घरों और 44 लाख से अधिक गैर-घरों से आंकड़े लिए गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

अगर हम आंकड़ों को ध्यान से देखें तो यह साफ है कि किसान और पशुपालक अधिक दूध देने वाले मवेशियों को महत्व दे रहे हैं। 

इसे लेकर पशुपालक महेश कुमार कहते हैं, 'खेती की लागत बढ़ने के कारण अब वैसे दिन नहीं रहे कि किसान देसी पशुओं के चारे का खर्च उठा पाएं। अब किसान पशुपालन सिर्फ खेती के घाटे को पूरा करने के लिए और कुछ पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं। विदेशी और क्रास बीड पशु ज्यादा दूध देती हैं। 300 से 305 दिनों के एक चक्र में ऐसी गाएं 7 से 8 हजार लीटर दूध देती हैं वहीं देसी नस्ल की गाएं 2 हजार लीटर ही दूध देती हैं। इसलिए किसान देसी मवेशियों की तुलना में हाईब्रिट और विदेशी नस्लों को पाल रहे हैं।' 

कुछ ऐसी ही राय भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान नेता धमेंद्र मलिक की भी हैं। वे कहते हैं, 'अगर हम देसी की बात कर रहे हैं तो यह मुख्यतया गायों को लेकर है। भैसों में अब भी हमारी ही नस्लें पाली जा रही हैं लेकिन गायों में किसान देसी से दूर जा रहे हैं। किसानों का फायदा देसी नस्ल की गायों से ज्यादा बैलों से होता था। देसी बैल खेती के लिए बेहतर होते थे लेकिन अब किसानी आधुनिक यंत्रों, ट्रैक्टर आदि से हो रही है तो इसलिए इनकी उपयोगिता खत्म हो गई। दूसरी बात सरकार ने प्रोत्साहन के लिए योजना तो बनाई लेकिन वास्तविकता में इसका लाभ किसानों को कितना मिला इसकी तो जांच की जानी चाहिए। सरकार को चाहिए कि गोमूत्र से लेकर देसी गायों के दूसरे उपयोग के बारे में किसानों को जागरूक और प्रशिक्षित करें जिससे कि वह देसी नस्ल के मवेशियों के पालन के लिए प्रेरित हों। अभी देसी नस्ल मतलब घाटे का सौदा है। ऐसे में किसान इससे दूर ही होता जाएगा।' 

BJP
Narendra modi
Decline in the number of domestic cattle
animals safety
Indian Farmer's Union

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License