NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
सरकारी स्कूल के शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी संस्थानों में पढ़ाएं: पुडुचेरी मुख्यमंत्री
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने सरकारी शिक्षकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निजी संस्थानों के बजाय सरकारी संस्थानों में पढ़ाएं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Aug 2019
narayanaswami
फोटो साभार : नवोदय टाइम्स

मुख्यमंत्री ने एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार जीतने वालों को संबोधित करते हुए शुक्रवार रात कहा , ‘‘ मैं हाल में एक ग्रामीण स्कूल के दौरे पर गया था और यह जानकर काफी निराश हुआ कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह निराशाजनक चलन है। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को निजी संस्थानों के बजाय सरकारी स्कूलों का चयन कर दूसरों के लिए मिसाल पेश करनी चाहिए।’’

उन्होंने दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा के लिए अस्पताल पहुंचाने वाले वालों को 5000 रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा के बारे में कहा कि इस कदम को पुडुचेरी ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

हालांकि शिक्षा का मसला पेचीदा है। केवल ये बयान देना या कहना कि सरकारी अफसर या सरकारी स्कूल के शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं, केवल इससे इस समस्या का समाधान नहीं होगा। ये सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने के लिए एक कदम ज़रूर है, लेकिन असली बदलाव तभी आ पाएगा जब पूरी शिक्षा नीति में बदलाव हो और सरकार के स्तर पर निजी शिक्षा और निजी शिक्षा संस्थानों को बढ़ावा देना बंद कर सबको एक समान शिक्षा का अधिकार मिले।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

government institutions
V. Narayanasamy
Puducherry
Government schools
PRIVATE SCHOOL

Related Stories

नई शिक्षा नीति से सधेगा काॅरपोरेट हित

उत्तराखंड : ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में बंद होते सरकारी स्कूल, RTE क़ानून की आड़ में निजी स्कूलों का बढ़ता कारोबार 

सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं

वायु प्रदूषण: दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय 29 नवंबर से फिर खुलेंगे

स्कूल तोड़कर बीच से निकाल दी गई फोर लेन सड़क, ग्रामीणों ने शुरू किया ‘सड़क पर स्कूल’ अभियान

कोविड-19: बिहार में जिन छात्रों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट नहीं, वे ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित

वॉल मैगजीन कैम्पेन: दीवारों पर अभिव्यक्ति के सहारे कोरोना से आई दूरियां पाट रहे बाल-पत्रकार 

शिक्षा के 'केरल मॉडल' को दूसरे राज्यों को भी क्यों फॉलो करना चाहिए?

भारत का एजुकेशन सेक्टर, बिल गेट्स की निराशा और सिंगापुर का सबक़

उत्तराखंड : “लॉकडाउन है तो क्या हुआ, अभिभावकों को फीस तो भरनी ही पड़ेगी”


बाकी खबरें

  • Bashir Ahmed
    न्यूज़क्लिक टीम
    12 साल तक ग़लत तरीक़े से क़ैद के बाद कश्मीरी शख़्स बरी
    01 Jul 2021
    बशीर अहमद बाबा को आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 2010 में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया था। उन्होंने वडोदरा सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट ली। 44 वर्षीय बाबा सूरत की निचली अदालत में निर्दोष साबित हुए और…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    अखिल गोगोई बरी, स्टील कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल और अन्य ख़बरें
    01 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे अखिल गोगोई की जल्द रिहाई, स्टील कर्मचारियों की सफल हड़ताल और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • यूपी: क्या चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा को बाबा साहेब की याद आ गई है?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी: क्या चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा को बाबा साहेब की याद आ गई है?
    01 Jul 2021
    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब हैं और ये स्पष्ट है कि हर पार्टी और हर गठजोड़ अपने समीकरणों पर दोबारा ग़ौर करने में जुटा है।
  • प्यू रिसर्च: भारत के धार्मिक समुदायों के बीच अलगाव की साफ़ दीवार मौजूद है!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    प्यू रिसर्च: भारत के धार्मिक समुदायों के बीच अलगाव की साफ़ दीवार मौजूद है!
    01 Jul 2021
    अमेरिका स्थित प्यू रिसर्च सेंटर ने ‘भारत में धर्म: सहिष्णुता और अलगाव' नाम से एक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। इस सर्वेक्षण में लोगों ने धर्म, मान्यताओं और दूसरे धर्मों को मानने वालों के प्रति अपने…
  • सीटू, एसडब्ल्यूएफआई ने सरकार और प्रबंधन के ख़िलाफ़ सफल हड़ताल के लिए स्टील श्रमिकों को दी बधाई
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सीटू, एसडब्ल्यूएफआई ने सरकार और प्रबंधन के ख़िलाफ़ सफल हड़ताल के लिए स्टील श्रमिकों को दी बधाई
    01 Jul 2021
    "प्रबंधन और सरकार द्वारा विभिन्न उकसावे के बावजूद, स्टील श्रमिकों द्वारा ऐतिहासिक और साहसिक हड़ताल ने प्रदर्शित किया कि श्रमिकों को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License