NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
श्रम विधेयकों के ख़िलाफ़ देशव्यापी प्रदर्शन, 25 को किसान-मज़दूर एक साथ करेंगे हल्ला बोल
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU), स्वतंत्र संघों और महासंघों के आह्वान पर 23 सितंबर को मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक लाख से अधिक जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Sep 2020
gh

देश भर में 23 सितंबर को मजदूर विरोधी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक लाख से अधिक जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन का आह्वान केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU) और स्वतंत्र संघों और महासंघों ने किया था। इसके अलावा देशभर के सभी किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से 25 सिंतबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है।

यह प्रदर्शन संसद द्वारा तीन श्रम विधेयकों को मंजूरी देने ख़िलाफ़ हुए। इसमें औद्योगिक संबंध संहिता विधेयक 2020, सामाजिक सुरक्षा 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्तों कोड, 2020 पर संहिता बिल शामिल है।

इस विधेयकों को शनिवार 19 सितंबर को लोकसभा में पेश किया गया था और इसे मंगलवार को पास कर दिया था। जिसके बाद राज्यसभा में बुधवार को पेश किया गया था वहां भी सरकार ने इसे पास करा लिया। अब इस विधयेक पर राष्ट्रपति की अंतिम मुहर लगनी है, इसके बाद यह विधयेक क़ानून के रूप में लागू होंगे। इस विधेयक के खिलाफ ही देश भर के मज़दूर ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है।

राष्ट्रीय राजधानी में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेता अशोक सिंह; ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अमरजीत कौर; हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू; सीटू की हेमलता; ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस के आरके शर्मा; स्व कर्मचारी महिला संघ की लता; ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस की राजीव डिमरी; लेफ्ट प्रोग्रेसिव फ्रंट के जेपी सिंह और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस के आरएस डागर समेत अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जंतर-मंतर के पास सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

ट्रेड यूनियन के नेताओं ने इस सरकार की तुलना औपनिवेशिक काल के शासन से की और कहा कि "बीजेपी सरकार ब्रिटिशों के नक्शेकदम पर चल रही है, असंवैधानिक साधनों का उपयोग करके फिर से श्रमिकों और किसानों को कॉरपोरेट के हितों के लिए गुलाम बनाया जा रहा और यह श्रमिकों और किसानों का कर्तव्य है कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए सरकार को उसके मनसूबे में हरा दें। ”

निचले सदन में तीन विधेयकों के पारित होने के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया था कि, "केंद्र सरकार की ये नीतियां देश के मेहनतकश लोगों के हितों के खिलाफ हैं।"

आपको बता दें कि श्रमिक कोड को कृषि बिलों के पारित होने के बाद पेश किया गया था।

सीटू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि “फार्म बिल और लेबर बिल कुछ भी नहीं है, बल्कि ब्रजेन एक्ट कामगार वर्ग को 19 वीं सदी की तरह ही गुलामी की स्थिति में धकेलने के लिए हैं, यह हमारे छोटे और मध्यम किसानों को कॉर्पोरेट कृषि व्यवसाय में धकलने की साज़िश है। यह एक प्रकार से थोक के भाव सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर हमारी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और किसान मज़दूर को मौत के कुऍं में धकेलने जैसा है।"

बुधवार को विरोध प्रदर्शन की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए, सीटू ने कहा, “कोरोना के बढ़ने के बावजूद मज़दूरों ने भारी भीड़ के माध्यम से, मज़दूर वर्ग ने घोषणा की है कि वे इन विनाशकारी नीतियों को नहीं चलने देगा। "

 

Image removed.

ReplyForward

 

kisan bill protest
all india potest by mazdoor kisan
all india protest on 25 september

Related Stories


बाकी खबरें

  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..
    02 Apr 2022
    52 मंत्रियों में से 21 सवर्ण मंत्री हैं, जिनमें से 13 ब्राह्मण या राजपूत हैं।
  • अजय तोमर
    कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह
    02 Apr 2022
    भारी संख्या में दिहाड़ी मज़दूरों का पलायन देश भर में श्रम के अवसरों की स्थिति को दर्शाता है।
  • प्रेम कुमार
    सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 
    02 Apr 2022
    सवाल यह है कि क्या खुद सीबीआई अपनी साख बचा सकती है? क्या सीबीआई की गिरती साख के लिए केवल सीबीआई ही जिम्मेदार है? संवैधानिक संस्था का कवच नहीं होने की वजह से सीबीआई काम नहीं कर पाती।
  • पीपल्स डिस्पैच
    लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया
    02 Apr 2022
    इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में और विदेशों में रिफ़्यूजियों की तरह रहने वाले फ़िलिस्तीनी लोग लैंड डे मनाते हैं। यह दिन इज़रायली क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ साझे संघर्ष और वापसी के अधिकार की ओर प्रतिबद्धता का…
  • मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद ज़ीशान अहमद
    भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 
    02 Apr 2022
    औपनिवेशिक काल में एक उच्च न्यायालय के पहले मुस्लिम न्यायाधीश, सैयद महमूद का पेशेवराना सलूक आज की भारतीय न्यायपालिका में गिरते मानकों के लिए एक काउंटरपॉइंट देता है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License