NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
राजनीति
शर्मनाक: बलात्कार पीड़ित छात्रा का आरोप, दिल्ली पुलिस ने मदद से किया इंकार
छात्रा के मुताबिक जिस समय उसके साथ ये वारदात हुई, पुलिस अधिकारियों ने उसकी सहायता करने से मना कर दिया। छात्रा ने कहा कि वह उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Aug 2019
rape case
प्रतियात्मक तस्वीर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार है। तमाम वादों और दावों के बावजूद आज भी महिलाएं यहां सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं। 2 अगस्त को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की द्वितीय वर्ष की छात्रा से कथित बलात्कार मामले में एक नया खुलासा हुआ है। छात्रा ने 'द हिन्दू' को बताया कि जिस समय उसके साथ ये वारदात हुई, पुलिस अधिकारियों ने उसकी सहायता करने से मना कर दिया। छात्रा ने कहा कि वह उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती है।

पीड़िता ने बताया कि उसने शुक्रवार रात लगभग 8 बजे मंदिर मार्ग के एक मंदिर के सामने से काले रंग की एक कैब ली थी। यात्रा के दौरान ड्राइवर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने कैब ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। इस सबके बीच ड्राइवर ने कैब रोकी और वह गाड़ी से बाहर निकल गई लेकिन ड्राइवर उसका पीछा करता रहा। पीड़िता ने बताया कि ड्राइवर ने उसे बालों से पकड़ कर गाड़ी में खींचा और आंखों पर पट्टी बांध दी,फिर उसका बालात्कार किया। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि कैब चालक शराब के नशे में था।

इसे पढ़ें : दिल्ली में जेएनयू छात्रा से कैब ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, 3 घंटे तक गाड़ी में घुमाता रहा ड्राइवर

पीड़िता ने पुलिस पर सहायता न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वह पुलिस स्टेशन पहुंची को उसे दो महिला पुलिस अधिकारियों समेत चार अधिकारी मिले। जब छात्रा ने महिला पुलिस अधिकारी से उसे छोड़ने को कहा तो उसने ये कहते हुए मना कर दिया कि उनकी ड्यूटी केवल आठ से आठ की ही होती है। इसके साथ ही महिला अधिकारी ने पीड़िता को पुलिस स्टेशन से जाने को भी कहा।

इस पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर जांच की विस्तृत जानकारी मांगी है। डीसीडब्ल्यू ने कहा, ‘‘ यह स्तब्ध करने वाली घटना है कि दिल्ली की सड़कों पर गश्ती दलों की कमी के कारण एक युवती के साथ बलात्कार हुआ।'

डीसीडब्ल्यू पैनल ने मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी की गयी, प्राथमिकी की प्रति, मामले में की गयी पीसीआर कॉल के संबंध में जानकारी और पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगे समय सहित स्थिति रिपोर्ट मांगी है। उसने तीन घंटे के लिए कैब द्वारा लिए गए ‘रूट मैप' की एक प्रति और सभी पुलिस चौकियों, नाकों, पीसीआर स्टेशन पॉइंट्स की जानकारी भी मांगी है। पैनल ने दो अगस्त की सभी सूचनाएं मुहैया कराने को कहा है।  

इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दिल्ली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़िता को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है।

 बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस के चलते पूरी दिल्ली इन दिनों हाई एलर्ट पर है और मंदिर मार्ग थाना, जहां एफआईआर दर्ज हुई है वो राजधानी के वीआईपी इलाकों में शुमार है, यहां से थोड़ी ही दूरी पर संसद भवन स्थित है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि इतनी चाक-चौबंद सुरक्षा में भी अगर सेंध लग सकती है, तो ये वाकई चिंताजनक है।

Jawaharlal Nehru University
Delhi Commission for Women
national commission for women
delhi police
Mandir Marg Police Station
JNU student

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

न्यायपालिका को बेख़ौफ़ सत्ता पर नज़र रखनी होगी

दिल्ली बच्ची दुष्कर्म और हत्या मामला: चारों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार एवं उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी

मस्जिद में नाबालिग से बलात्कार, सुरक्षा के असल मुद्दे को सांप्रदायिकता का ऐंगल देने की कोशिश!

दिल्ली दंगे: ज़मानत के आदेश ‘संदिग्ध’ साक्ष्यों, ‘झूठे’ सुबूतों की कहानी बयां करते हैं


बाकी खबरें

  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं
    05 Apr 2022
    जॉनसन की भारत यात्रा 22 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भारत का दौरा रद्द करना पड़ा था। 
  • भाषा
    आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण, कांग्रेस का फिर से मज़बूत होना लोकतंत्र के लिए ज़रूरी: सोनिया गांधी
    05 Apr 2022
    ‘‘हम भाजपा को, सदियों से हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकजुट रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द व सद्भाव के रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।’’
  • भाषा
    'साइबर दूल्हो' से रहें सावधान, साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर करें फोन
    05 Apr 2022
    अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह…
  • मीनुका मैथ्यू
    श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता
    05 Apr 2022
    वित्तीय संस्थानों के कई हस्तक्षेपों के बावजूद श्रीलंकाई सरकार अर्थव्यवस्था की व्यवस्थित गिरावट को दूर करने में विफल रही है।
  • इंद्रजीत सिंह
    विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा
    05 Apr 2022
    इस बात को समझ लेना ज़रूरी है कि चंडीगढ़ मुद्दे को उठाने में केंद्र के इस अंतर्निहित गेम प्लान का मक़सद पंजाब और हरियाणा के किसानों की अभूतपूर्व एकता को तोड़ना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License