NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
सऊदी अरब ने पत्रकार खाशोग्गी की हत्या को स्वीकारा
इस संबंध में पांच उच्चस्तरीय अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जिसमें सऊदी अरब की खुफिया एजेंसी के उपप्रमुख भी हैं। वहीं 18 को हिरासत में लिया गया है।
आईएएनएस
20 Oct 2018
Jamal Khashoggi
Image Courtesy: The New Yorker

रियाद| सऊदी अरब ने पुष्टि करते हुए कहा है कि लापता पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के स्तभंकार जमाल खाशोग्गी की मौत इस्तांबुल में देश के वाणिज्यिक दूतावास में सऊदी अरब के दर्जनभर अधिकारियों के साथ झड़प के बाद हुई। सीएनएन के मुताबिक, सऊदी अरब के सरकारी टीवी ने शुक्रवार रात को इसकी पुष्टि की। 

यह तुर्की में 18 दिन पहले हुई खाशोग्गी की मौत को लेकर पहली आधिकारिक पुष्टि है और पहली बार सऊदी अरब ने इसमें अपनी भागीदारी को स्वीकार किया है।

बयान के मुताबिक, "सऊदी अरब ने इस मामले में हुए पीड़दायक घटनाक्रमों पर गहन खेद जताते हुए कहा कि इस मामले को स्पष्ट रूप से जनता के सामने रखा जाएगा और इसमें शामिल लोगों को कानूनी कठघरे में खड़ा किया जाएगा।"

बयान में स्वीकार किया गया कि वाणिज्यिक दूतावास में झड़प के दौरान खाशोग्गी की मौत हो गई। वह यहां अपनी मंगेतर हेटिस केनजिग से शादी के लिए जरूरी कागजात बटोरने आए थे जबकि इस पूरे प्रकरण के दौरान उनकी मंगेतर दूतावास के बाहर कार में बैठी उनका इंतजार कर रही थी।

इस संबंध में पांच उच्चस्तरीय अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जिसमें सऊदी अरब की खुफिया एजेंसी के उपप्रमुख भी हैं। वहीं 18 को हिरासत में लिया गया है।

प्राथमिक जांच से पता चला है कि एक संदिग्ध खाशोग्गी से मिलने के इरादे से इस्तांबुल गया था।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें सऊदी अरब का यह दावा विश्वसनीय लगता है।

उन्होंने सऊदी अरब के आधिकारिक बयान को एक अच्छा कदम बताते हुए कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों से चर्चा जारी जाएगी।

ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इस बड़ी समस्या को ख़त्म करने के करीब पहुंच गए हैं।"

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब मध्यपूर्व में हमारा सबसे बड़ा साझेदार है लेकिन जो कुछ भी हुआ, वह अस्वीकार्य है।

खाशोग्गी के लापता होने के बाद से ही सऊदी अरब तनाव और विवादों से घिरा हुआ था।

Jamal Khashoggi
Saudi Arabia
death of Journalist
Turkey

Related Stories

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

यमन पर सऊदी अत्याचार के सात साल

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

क्या अमेरिका और यूरोप के करीब आ रहा है तुर्की?

AUKUS के विश्वासघात के ख़िलाफ़ मैक्रोन का बदला

तुर्की-यूएई रिश्तों में सुपर ब्लूम के मायने क्या हैं?

तुर्की में पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दागे आंसू गैस के गोले


बाकी खबरें

  • शशि शेखर
    कांग्रेस का कार्ड, अखिलेश की तस्वीर, लेकिन लाभार्थी सिर्फ़ भाजपा के साथ?
    23 Mar 2022
    मोदी सरकार ने जिस राशन को गरीबों के लिए फ्री किया है, वह राशन पहले से लगभग न के बराबर मूल्य पर गरीबों को मिल रहा था। तो क्या वजह रही कि लाभार्थी समूह सिर्फ़ भाजपा के साथ गया।
  • bhagat singh
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    हमें ये शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है
    23 Mar 2022
    आज शहीद दिवस है। आज़ादी के मतवाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का दिन। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को इन तीनों क्रांतिकारियों को अंग्रेज़ सरकार ने फांसी दी थी। इन क्रांतिकारियोें को याद करते…
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़
    23 Mar 2022
    देश के पहले प्रधानमंत्री ने सांप्रदायिक भावनाओं को शांत करने का काम किया था जबकि मौजूदा प्रधानमंत्री धार्मिक नफ़रत को भड़का रहे हैं।
  • Mathura
    मौहम्मद अली, शिवानी
    मथुरा: गौ-रक्षा के नाम पर फिर हमले हुए तेज़, पुलिस पर भी पीड़ितों को ही परेशान करने का आरोप, कई परिवारों ने छोड़े घर
    23 Mar 2022
    मथुरा के जैंत क्षेत्र में कुछ हिंदुत्ववादियों ने एक टैंपो चालक को गोवंश का मांस ले जाने के शक में बेरहमी से पीटा। इसके अलावा मनोहरपुरा सेल्टर हाउस इलाके में आए दिन काफ़ी लोग बड़ी तादाद में इकट्ठा…
  • toffee
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: विषाक्त टॉफी खाने से चार बच्चों की मौत
    23 Mar 2022
    ग्रामीणों के मुताबिक टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियों की भी मौत हो गई। एक टॉफी सुरक्षित रखी गई है। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License