NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस के उद्भव से जुड़ी अफवाहों की वैज्ञानिकों ने की निंदा
चीन से बाहर के वैज्ञानिक भी SARS-CoV-2 का गहन अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने माना है कि कोरोनावायरस का उद्भव जंगल में हुआ है। यह स्टेटमेंट लांसेट में प्रकाशित हुआ है।
संदीपन तालुकदार
25 Feb 2020
coronavirus
Image courtesy : National Institute of Allergy and Infectious Diseases

19 फरवरी को लांसेट में चीन से बाहर के स्वास्थ्य वैज्ञानिकों का एक साझा स्टेटमेंट छपा। इन वैज्ञानिकों की चिंता कोरोना वायरस पर सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों, गलत जानकारी और षड्यंत्र अवधारणाओं (Conspiracy Theories)  को लेकर है। स्टेटमेंट के मुताबिक़,''षड्यंत्र अवधारणाओं से जु़ड़ी बातें महज़ डर, अफवाह और पूर्वाग्रह फैलाती हैं। यह चीजें इस ख़तरनाक वायरस से हमारी वैश्विक लड़ाई को कमजोर करता है।''

जानलेवा वायरस COVID-19 जबसे फैला है, तबसे इसे लेकर तमाम तरह की कहानियां फैलाई जा रही हैं। ख़ासकर पश्चिमी मीडिया एक कहानी को आगे बढ़ा रहा है। कहानी के मुताबिक़, इस बीमारी का उद्भव वुहान स्थित एक वायरोलॉजी की लेबोरेटरी से हुआ है। बता दें वुहान ही इस बीमारी का केंद्र है। वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की एक लेबोरेटरी में चमगादड़ों से फैलने वाले कोरोनावायरस पर शोध चल रहा है। इसमें SARS-CoV-2 पर भी शोध जारी है, जिससे COVID-19 फैला है।

लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि इस वायरस को चीन ने बॉयो-एनजीनियरिंग के ज़रिए बनाया था और अब चीन यह मंसूबा छोड़ चुका है। कहा जा रहा है कि चमगादड़ के साथ काम करते हुए एक कर्मचारी संक्रमण का शिकार हुआ था, जिसके बाद यह वायरस लेबोरेटरी बाहर तक फैल गया। इस कहानी को वायरस के उद्भव के बारे में फैलाया जा रहा है। लेकिन लेबोरेटरी ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि उनका और वायरस के फैलाव का आपस में कोई संबंध नहीं है।

लांसेट के स्टेटमेंट में कहा गया, ''हम उन षड्यंत्र अवधारणाओं की निंदा करते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि COVID-19 का संक्रमण की वज़ह प्राकृतिक नहीं हैं।'' स्टेटमेंट में चीनी स्वास्थ्य पेशेवरों की तारीफ भी की गई, जो इस संक्रमण से जूझ रहे हैं।लांसेट स्टेटमेंट में यह भी बताया गया कि चीन से बाहर के वैज्ञानिक भी SARS-CoV-2 का गहन अध्ययन कर रहे हैं और उन्होंने माना है कि कोरोनावायरस का उद्भव जंगल में हुआ। इसकी वही प्रक्रिया है, जो हाल ही में सामने आए दूसरे मानवीय वायरसों के फैलाव में हुई।

''डिसीज़ इकोलॉजिस्ट'' और लांसेट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने वाले पीटर डासजैक कहते हैं, ''हम सोशल मीडया द्वारा गलत जानकारी फैलाने वाले युग में हैं। अफवाहों और षड्यंत्र अवधारणाओं का वाकई बुरा असर पड़ता है। चीन के हमारे साथी कर्मचारियों को हिंसा की धमकियां मिल रही हैं। हमारे पास अब दो विकल्प हैं। या तो हम अपने साथियों के साथ खड़े हों, जिन्हें षड्यंत्र अवधारणाएं फैलाने वाले रोज निशाना बना रहे हैं। या फिर हम इस मामले पर आंखें बंद कर लें। मैं गर्व महसूस करता हूं कि 9 देशों के लोग उनका लगातार बचाव कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हैं। आखिर हम संक्रमण के दौर में भयावह स्थितियों का सामना कर रहे हैं।''

इन षड्यंत्रकारी अवधारणाओं को अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने और हवा दी है। उन्होंने फॉक्स न्यूज़ पर कहा, ''हमारे पास इस बीमारी के उद्भव से संबंधित सबूत नहीं हैं। लेकिन शुरूआत से ही चीन की बेईमानी और दोगलेपन को देखते हुए हम यह तो पूछ ही सकते हैं कि आखिर सबूत कहते क्या हैं।''

 कॉटन ने बताया कि चीन ने अमेरिकी वैज्ञानिक भेजने संबंधी अमेरिका के प्रस्ताव को भी ख़ारिज कर दिया। इन वैज्ञानिकों को वायरस के उद्भव के बारे में स्थिति साफ करने के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव था।

पूरी दुनिया का वैज्ञानिक समुदाय वायरस के उद्भव और मानव शरीर में इसकी पहुंच से जुड़े तथ्य खोजने में जी-जान से लगा हुआ है। ताकि इसके लिए जरूरी दवाएं और वैक्सीन बनाया जा सके। लेकिन षड्यंत्र अवधारणाएं और अफवाहें, इन वैश्विक प्रयासों को महज़ नुकसान ही पहुंचाएंगी। इन अफवाहों और षड्यंत्र संबंधी अवधारणाओं से केवल कुछ ही लोगों के हितों की पूर्ति हो सकती है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Scientists Condemn Rumours About Origin of Coronavirus in China

Coronavirus
Lancet Statement of Scientists
Conspiracy Theories of Coronavirus Origin in China

Related Stories

SARS-CoV-2 के क़रीबी वायरस लाओस में पाए गए

समझें: क्या हैं कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से अब तक 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई

सार्स-सीओवी-2 का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट और उससे चिंता के कारण

क्या कहते हैं कोरोना वायरस पर हुए नए अध्ययन?

कोरोना संकट : निजी अस्पतालों के लिए 25 प्रतिशत टीकों के आवंटन के फ़ैसले को लेकर उठ रहे हैं सवाल

उत्तर प्रदेश : योगी का दावा 20 दिन में संक्रमण पर पाया काबू , आंकड़े बयां कर रहे तबाही का मंज़र

ब्लैक फंगस पंजाब और हरियाणा के लिए चुनौती बनती जा रही है

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी यह मूलभूत बातें जानिए और अफवाहों को कोसों दूर रखिए!

भारत में कोरोना के म्यूटेंट वेरिएंट: अब तक हम क्या जानते हैं?


बाकी खबरें

  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार शेल्टर होम कांड-2’: मामले को रफ़ा-दफ़ा करता प्रशासन, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    05 Feb 2022
    गत 1 फ़रवरी को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने बिहार की राजनीति में खलबली मचाई हुई है, इस वीडियो पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। इस वीडियो में एक पीड़िता शेल्टर होम में होने वाली…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    सत्ता में आते ही पाक साफ हो गए सीएम और डिप्टी सीएम, राजनीतिक दलों में ‘धन कुबेरों’ का बोलबाला
    05 Feb 2022
    राजनीतिक दल और नेता अपने वादे के मुताबिक भले ही जनता की गरीबी खत्म न कर सके हों लेकिन अपनी जेबें खूब भरी हैं, इसके अलावा किसानों के मुकदमे हटे हो न हटे हों लेकिन अपना रिकॉर्ड पूरी तरह से साफ कर लिया…
  • beijing
    चार्ल्स जू
    2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ के पीछे का पाखंड
    05 Feb 2022
    राजनीति को खेलों से ऊपर रखने के लिए वो कौन सा मानवाधिकार का मुद्दा है जो काफ़ी अहम है? दशकों से अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने अपनी सुविधा के मुताबिक इसका उत्तर तय किया है।
  • karnataka
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: हिजाब पहना तो नहीं मिलेगी शिक्षा, कितना सही कितना गलत?
    05 Feb 2022
    हमारे देश में शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, फिर भी लड़कियां बड़ी मेहनत और मुश्किलों से शिक्षा की दहलीज़ तक पहुंचती हैं। ऐसे में पहनावे के चलते लड़कियों को शिक्षा से दूर रखना बिल्कुल भी जायज नहीं है।
  • Hindutva
    सुभाष गाताडे
    एक काल्पनिक अतीत के लिए हिंदुत्व की अंतहीन खोज
    05 Feb 2022
    केंद्र सरकार आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को समर्पित करने के लिए  सत्याग्रह पर एक संग्रहालय की योजना बना रही है। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के उसके ऐसे प्रयासों का देश के लोगों को विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License